लाइव टीवी

योग क्या है? इस VIDEO के जरिए आसान तरीके से समझिए और जानिए उसके लाभ

Updated Jun 01, 2018 | 11:05 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

योगी डॉक्टर अमृत राज के मुताबिक योग विज्ञान के द्वारा आप अपने जीवन में कुशलता लाते हैं और मन को नियंत्रित करते हैं। उनके मुताबिक अगर योग को आप अपने जीवन में लाते हैं तो आपका जीवन सुंदर होगा, आनंदमय होगा और आप सदैव स्वस्थ रहेंगे। 

Loading ...

नई दिल्ली: योग का मतलब होता है- जोड़ना या जुड़ाव। एक ऐसी सहज प्रक्रिया जिसके जरिए हम शरीर, मन और आत्मा को जोड़ते हैं। इसलिए शरीर, मन और आत्मा को एक साथ लाने की क्रिया को योग कहते हैं। योगी डॉक्टर अमृत राज के अनुसार योग की शुरुआत प्राचीन भारत में हुई और इसके हजारों फायदे है। यूं तो योग में 84 प्रकार के आसन है जिनके अलग-अलग लाभ हैं।

कुछ आसन बेहद सरल होते हैं लेकिन कुछ आसनों को जानकारों की देखरेख में ही किया जा सकता है। बेहतर यही होता है कि योग किसी अनुभवी की देखरेख में सीखा और किया जाए। इसलिए योग को किताबों से पढ़कर नहीं करना चाहिए। ऐसा करना खतरनाक साबित हो सकता है।

योगी डॉक्टर अमृत राज के मुताबिक योग विज्ञान के द्वारा आप अपने जीवन में कुशलता लाते हैं और मन को नियंत्रित करते हैं। उनके मुताबिक अगर योग को आप अपने जीवन में लाते हैं तो आपका जीवन सुंदर होगा, आनंदमय होगा और आप सदैव स्वस्थ रहेंगे। 

और पढ़ें- बिना GYM जाए घर पर ऐसे करें एक्‍सरसाइज, तेजी से घटेगा वजन

इस वीडियो में बेहद सरल शब्दों में बताया गया है कि योग की हमारे जीवन में जरूरत क्यों है और उन्होंने योग से जुड़े कई अहम बिंदुओं पर प्रकाश डाला है। ऐसा माना जाता है योग की उत्पत्ति पूर्व वैदिक काल हुई है। इसकी चर्चा ऋगवेद में भी है। योग 5000 साल पुराने भारतीय शरीर का ज्ञान है जिसका मकसद मन और तन को स्वस्थ रखना है।

इस वीडियो में योग के यम से लेकर सभी आठ अहम बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया है। साथ ही प्राणायम से होनेवाले लाभ के बारे में भी अवगत कराया गया है। योग जीवन में पॉजीटिवीटी लाता है। मन को शांत रखता है, जीवन में अनुशासन लाता है और कुशलता प्रदान करता है।

ये भी पढ़ें- इन 5 चीजों को खाने के बाद भूल कर भी ना करें दूध का सेवन, वरना दूध बन जाएगा जहर

योग को दुनिया भर में प्रसिद्धि तब मिली जब पहली बार 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में मान्यता दी। योग के विभिन्न आसनों के लाभ के वीडियो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपने ट्वीटर हैंडल से समय-समय पर शेयर करते रहते हैं।

Health News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का हेल्‍थ सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से।