लाइव टीवी

15 August 2020: कोरोना महामारी के बीच स्वतंत्रता दिवस को लेकर कैसी है देश में तैयारियां, देखें Photos

Updated Aug 14, 2020 | 15:13 IST

15 अगस्त 1947 के दिन हमारा देश अंग्रेजों के चंगुल से आजाद हुआ था। इस साल भारत आजादी की 74वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है। देखिए देश भर में आजादी दिवस को लेकर हो रही तैयारियों की तस्वीरें-

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspAP
15 अगस्त 2020 की तैयारियां

नई दिल्ली : 15 अगस्त को लेकर पूरे देश में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है। कोरोना महामारी के बीच हालांकि हर साल की तरह इस साल स्वतंत्रता दिवस धूम धाम से नहीं मनाया जाएगा। दिल्ली राजपथ पर हर साल की तरह परेड कार्यक्रम भी नहीं होने जा रहा है। इसके बावजूद भी लोगों में आजादी दिवस को लेकर गजब का उत्साह देखा जा रहा है। हमारा देश भारत इस साल 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है।

राजधानी दिल्ली समेत बड़े-बड़े मेट्रो सिटीज में सुरक्षा व्यस्था अलर्ट पर है। एयरपोर्ट पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली हवाईअड्डे के संचालक डायल ने शुक्रवार को कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय विमानपत्तन पर अनिर्धारित ट्रांजिट उड़ानों को सुबह चार घंटे और शाम को तीन घंटे उतरने की अनुमति नहीं होगी।

दिल्ली अंतरराष्ट्रीय विमानपत्तन लिमिटेड (डायल) ने कहा कि निर्धारित उड़ानें सामान्य तरीके से संचालित होंगी। नोटिस टू एयरमैन (नोटम) के अनुसार दिल्ली हवाईअड्डे पर 15 अगस्त को सुबह छह बजे से 10 बजे तक और शाम चार बजे से सात बजे तक ट्रांजिट उड़ानों के उतरने की अनुमति नहीं होगी।


अनिर्धारित ट्रांजिट उड़ानों से आशय ऐसे विमानों से है जिनका हवाईअड्डे पर उतरना पूर्व में निर्धारित नहीं है और जो ईंधन भरने या अन्य ऐसे किसी कारण से अस्थायी ठहराव के लिए उतरते हैं। डायल ने कहा कि उक्त नोटम केवल चार्टर्ड (अनिर्धारित) उड़ानों के लिए है।


इसमें कहा गया है कि भारतीय वायु सेना, सीमा सुरक्षा बल और भारतीय सेना के हेलीकॉप्टरों के परिचालनों पर नोटम का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
डायल ने कहा कि राज्य सरकार के स्वामित्व वाले विमान और हेलीकॉप्टर राज्यपाल या मुख्यमंत्री के साथ उड़ान भर सकते हैं।

15 अगस्त एक ऐसा दिन जिसे समूचा भारत एक त्योहार के तौर पर मनाता है। इस दिन शताब्दियों की गुलामी के बाद देश ने आजाद माहौल में सांस ली। 15 अगस्त 1947 का दिन भारत के इतिहास में सुनहरे अक्षरों से दर्ज है।

15 अगस्त साल 1947 के दिन अंग्रेज भारत को छोड़कर गए थे और भारत ने आजादी की सांस ली थी। 15 अगस्त 2020 को आजादी के 73 साल पूरे हो जाएंगे और इस मौके पर पूरे देश में खुशियां मनाई जा रही हैं। 

यह भारत का राष्ट्रीय त्यौहार है। प्रतिवर्ष इस दिन भारत के प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से देश को सम्बोधित करते हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।