लाइव टीवी

आज की ताजा खबर : Aaj Ki Taza Khabar, 1 जुलाई, 2022 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार

Updated Jul 02, 2022 | 00:01 IST

आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), 1 जुलाई, 2022 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 1 जुलाई (शुक्रवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार :

Loading ...
Aaj Ki Taza Khabar, 1 जुलाई की बड़ी खबरें

Aaj Ki Taza Khabar : भगवान जगन्नाथ रथयात्रा की पूरे देश में धूम है। गृहमंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में मंगला आरती की तो वहीं ओडिशा के पुरी में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु जुटे। मनी लॉन्ड्रिंग केस में आज संजय राउत ईडी के सामने पेश हुए। उदयपुर के कन्हैयालाल मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी  रियाज़ और गौस मोहम्मद. ISIS को आदर्श मानता था तथा भारत को इस्लामिक स्टेट बनाने की साजिश थी। असम में बाढ़ और लैंडस्लाइड से पिछले 24 घंटे में 8 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में इस साल बाढ़ के दौरान अब तक कुल 159 लोगों की जान गई है। देश और दुनिया के आज के ताजा घटनाक्रम कुछ इस प्रकार हैं- 

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे को सभी पदों से हटा दिया है। शिंदे पर आरोप लगाया है कि वो पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थे।
एकनाथ शिंदे को उद्धव ठाकरे ने शिवसेना के सभी पदों से हटाया, बड़ी खबर

Maharashtra CM Eknath Shinde Exclusive Interview : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने के बाद सीएम एकनाथ शिंदे ने टाइम्स नाउ नवभारत से खास बातचीत की। उन्होंने सभी सवालों के बेबाकी से जवाब दिया। हम गद्दार नहीं, असली शिव सैनिक हैं।  
Exclusive: महाराष्ट्र के CM बनने के बाद एकनाथ शिंदे का पहला इंटरव्यू, बोले- हम गद्दार नहीं, असली शिव सैनिक हैं

सरकार ने माना है कि कई रिफाइनरी कंपनियों के ज्यादा कमाई करने के चक्कर में घरेलू बाजार में तेल की कमी आ गई है।
पेट्रोल-डीजल पर कंपनियां कर रहीं हैं खेल ! इसलिए हुआ ये बड़ा फैसला

यूपी की बांदा जेल आने से पहले मुख्तार अंसारी पंजाब की रोपड़ जेल में बंद थे। अंसारी को यूपी ले आने के लिए सुप्रीम कोर्ट को दखल देना पड़ा। इन सबके बीच पंजाब सरकार में मंत्री हरजोत बैंस ने तत्कालीन कांग्रेस सरकार पर संगीन आरोप लगाए हैं।
मुख्तार अंसारी को तत्कालीन कांग्रेस सरकार का था संरक्षण, पंजाब के जेल मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कही बड़ी बात

उदयपुर कन्हैयालाल मर्डर केस में दोनों मुख्य आरोपी गौस मोहम्मद और रियाज एनआईए की कस्टडी में हैं। इन सबके बीच वारदात के बाद जिस बाइक के जरिए वो फरार हुए थे उसका नंबर 2611 है।
कन्हैयालाल मर्डर केस में रियाज-गौस का 26/11 कनेक्शन, एक नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत की। यूक्रेन में स्थिति पर भारत के रुख को दोहराया, बातचीत और कूटनीति का समर्थन किया।
पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से की बात, यूक्रेन से युद्ध खत्म करने की अपील की और भारत के रुख को दोहराया

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का कहना है कि अगर विपक्ष एकमत हुआ तो एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने पर विचार किया जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधा।
विपक्ष हुआ एकमत तो द्रौपदी मुर्मू को समर्थन करने पर कर सकते हैं विचार- ममता बनर्जी

महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शपथ लेने के बाद अपने विधायकों से मिलने गोवा पहुंचे। वहां उन्होंने कहा कि हमें 170 विधायकों का समर्थन है, बहुमत पर कोई सवाल नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने 3-4 जुलाई को सत्र बुलाया है।
हमारे पास 170 विधायक हैं, बहुमत पर कोई सवाल नहीं है, बोले महाराष्ट्र के नए सीएम एकनाथ शिंदे

 महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री Uddhav Thackeray ने Press Conference कर कहा कि 'Shiv Sena को धोखा देने वाला शिवसैनिक नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि BJP और Devendra Fadnavis ने तथाकथित शिवसैनिक Eknath Shinde को Maharashtra का सीएम बनाया है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि अगर अमित शाह ने मुझसे किया अपना वादा पूरा किया होता तो अब महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी का मुख्यमंत्री होता।
उद्धव ने शिंदे को बताया तथाकथित शिवसैनिक, बोले- शाह ने वादा पूरा किया होता तो अब महाराष्ट्र में BJP का CM होता

 10 दिन पहले जिस तरह चौंकाने वाले अंदाज में महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल आया था, उसका अंत भी उसी चौंकाने वाले अंदाज में हुआ। दिल्ली में बैठे भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने जिस अंदाज में महाराष्ट्र के सीएम पद पर एकनाथ शिंदे की ताजपोशी कराई, उससे यह तो साफ हो गया है कि इस रणनीति का अहसास शायद खुद देवेंद्र फडणवीस को भी नहीं था। लेकिन सवाल उठता है कि 39 सदस्यों के शिवसेना विधायकों को मिलाकर कुल 50 विधायकों के समर्थन का दावा करने वाले एकनाथ शिंदे को भाजपा ने क्यों मुख्यमंत्री बना दिया। 
तो इसलिए फडणवीस नहीं एकनाथ शिंदे बने CM,एक नहीं भाजपा ने साधे कई निशाने,जानें प्लान

उदयपुर के कन्हैयालाल हत्याकांड में सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। कन्हैया की हत्या के बाद का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस फुटेज में दिख रहा है कि हत्या के बाद कैसे आसपास के दुकानों में भगदड़ सी मच गई थी और अपराधी गौस और रियाज 2611 नंबर की बाइक में सवार होकर भागते हुए नजर आए।

Udaipur: कन्हैयालाल की हत्या के बाद का सीसीटीवी आया सामने, आसपास से भागते हुए नजर आए लोग

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने दिल्ली के डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज करवाया है। मानहानि का यह केस सीजेएम कोर्ट कामरूप ग्रामीण जिला में 30 जून को दायर किया गया है।
Assam: मुख्यमंत्री सरमा ने दिल्ली डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के खिलाफ दायर किया आपराधिक मानहानि का केस

प्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को बीजेपी की पूर्व नेता नूपुर शर्मा पर जमकर निशाना साधा और कहा कि उनको टीवी पर आकर पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि नूपुर शर्मा और उनके बयान ने पूरे देश में आग लगा दी। नूपुर शर्मा की याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला की पीठ ने कहा कि वो देश की सुरक्षा के लिए खतरा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से नूपुर शर्मा ने पूरे देश में भावनाओं को भड़काया है, देश में जो हो रहा है उसके लिए ये महिला अकेले जिम्मेदार है।
Nupur Sharma: सुप्रीम कोर्ट की नूपुर शर्मा को फटकार, कहा- टीवी पर आकर पूरे देश से माफी मांगे; सभी केस दिल्ली ट्रांसफर करने की याचिका खारिज

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के लिए पांडी अनुष्ठान ओडिशा के पुरी में शुरू हो गया है। COVID महामारी के बाद दो साल के अंतराल के बाद इस बार रथ यात्रा में भक्तों की भागीदारी की अनुमति दी गई है। त्योहार पर अपेक्षित भीड़ को ध्यान में रखते हुए ओडिशा पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
Jagannath Puri Rath Yatra 2022 LIVE: जयकारों के साथ शुरू हुई भगवान जगन्‍नाथ की रथ यात्रा, लाखों लोग हुए शामिल

पंजाब के पूर्व सीएम और कांग्रेस के पूर्व नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह बीजेपी के साथ अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का विलय करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सूत्रों ने ये जानकारी दी है।  कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पिछले साल कांग्रेस से बाहर निकलने के बाद एक नई राजनीतिक पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का गठन किया था।
Punjab: पंजाब लोक कांग्रेस का जल्द बीजेपी में होगा विलय, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जताई सहमति!

शिंदे सरकार ने उद्धव सरकार के RA कालोनी में मेट्रो शेड बनाने पर रोक वाले फैसले को पलट दिया है। अब शिंदे सरकार ने ऐलान किया है कि, मेट्रो कार शेड आरए कालोनी में ही बनेगा। उद्धव सरकार ने आरे कालोनी में मेट्रो शेड के भारी विरोध के बाद शेड को ट्रांसफर करने का फैसला लिया था। लेकिन अब उस फैसले को शिंदे सरकार ने पलट दिया है। लिहाजा इस पर सियासत शुरू हो गई है।
Maharashtra: शिंदे ने कमान संभालते ही पलटा उद्धव सरकार का फैसला, अब आरे कॉलोनी में बनेगा मेट्रो कार शेड

मौसम विभाग ने मुंबई के कई हिस्सों में भारी बारिश के बीच येलो अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश होने से शहर में ट्रेन और बस सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि मौसम की पहली भारी बारिश के कारण कई निचले इलाकों में जलजमाव देखा गया है। कुर्ला, चेंबूर, सायन, दादर और अंधेरी सहित मुंबई के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। 
Weather Update: भारी बारिश से मुंबई में कई जगहों पर जलभराव, मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए की ये भविष्यवाणी

 देश में कोरोना के मामले पिछले कई दिनों से लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को पिछले 24 घंटों में जहां कोरोना के 17,070 मामले सामने आए, वहीं 23 मरीजों की मौत भी हुई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 17,070 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,34,69,234 हो गई है। वहीं  कोरोना से 23 मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,25,139 हो गई है।
Corona Update: देश में पिछले 24 घंटों में 23 मरीजों की गई कोरोना से जान, सामने आए 17,070 मामले

 महंगाई से जूझ रही जनता को महीने के पहले दिन कुछ राहत मिली है। 1 जुलाई से दिल्ली में 19 किलो वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर (Commercial LPG Cylinder) की कीमतों में 198 रुपये की कमी आई है। 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 2021 रुपये होगी। पहले यह 2219 रुपये था।
LPG Gas Price: 198 रुपये सस्ता हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर, नई कीमत आज से ही लागू

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में आज तड़के सुबह भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के रथों के निकलने से पहले मंदिर में मंगला आरती और पूजा पाठ किया.  'मंगला आरती' परंपरा सालों से चली आ रही है.दो साल के बाद बगैर कोरोना प्रतिबंधों के लाखों लोग इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं। लाखों भक्त इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं।
Jagannath Rath Yatra: पूरे देश में भगवान जगन्नाथ रथयात्रा की धूम, अमित शाह ने अहमदाबाद में की 'मंगल आरती'

दो साल के अंतराल के बाद शुक्रवार को भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ की नौ दिवसीय रथ यात्रा पूरी जनभागीदारी के साथ शुरू होगी। भगवान जगन्नाथ की बहुप्रतीक्षित रथ यात्रा में भाग लेने के लिए देश ही नहीं बल्कि दुनिया के कई हिस्सों से हजारों भक्तों ने ओडिशा के पुरी में आना शुरू कर दिया है। 12वीं सदी में बने इस मंदिर के सामने तीन सजे-धजे रथ आगे बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं।
Jagannath Ratha Yatra: आज से शुरू होगी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा; पुरी में देश- विदेश से उमड़े श्रद्धालु

असम में गुरुवार को भी बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी रही। पिछले 24 घंटों में बाढ़ से आठ और लोगों की मौत के बाद राज्य में बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 159 हो गई है। ये आठ मौतें राज्य के छह जिलों नागांव, लखीमपुर, बारपेटा, विश्वनाथ, धेमाजी और मोरीगांव में हुई हैं। इस बीच कछार जिले के सिलचर कस्बे के ज्यादातर हिस्से लगातार 11वें दिन पानी के अंदर रहे। राज्य के 25 जिलों में बाढ़ से अब भी करीब 29.80 लाख लोग प्रभावित हैं।
Assam Floods: सिलचर में स्थिति गंभीर, पिछले 24 घंटों में 8 लोगों की मौत के बाद आंकड़ा बढ़कर हुआ 159

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने गुरुवार को दावा किया कि एकनाथ शिंदे की सरकार में उपमुख्यमंत्री का पद स्वीकार करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता देवेंद्र फडणवीस खुश नहीं दिख रहे थे। 
डिप्टी सीएम का पद पाकर खुश नहीं दिखे देवेंद्र फडणवीस, शरद पवार बोले- उनके चेहरे के भाव ने सब कुछ बयां कर दिया

दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक को शुक्रवार को भी कई हिस्सों हल्की बारिश होने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहेंगे।चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पाकिस्तान के मध्य भागों और उत्तर पश्चिमी पंजाब के आसपास के इलाकों पर बना हुआ है। ईस्ट वेस्ट ट्रफ पंजाब से पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी तक दक्षिण ओडिशा तट से होते हुए हरियाणा, दक्षिण उत्तर प्रदेश, पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और दक्षिण ओडिशा तक फैली हुई है।
Weather Today, 01 July: दिल्ली, मुंबई समेत कई शहरों में हुई बारिश, आज इन राज्यों में ऐसा रह सकता है मौसम

देश की अर्थव्यवस्था के लिए साल के सातवें महीने का यह पहला दिन इतिहास में अपनी जगह बना गया, जब केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार 2017 में इस दिन देश में माल एवं सेवा कर (GST) प्रणाली को अमल में लेकर आई। देश की कर प्रणाली में सुधार की दिशा में इसे अत्यंत महत्वपूर्ण कदम करार दिया गया।
आज का इतिहास 1 जुलाई: 2017 में देश में आज ही लागू हुई थी माल एवं सेवा कर प्रणाली लागू

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।