लाइव टीवी

ताजा खबर : Aaj ki taza Khabar, 17 फरवरी, 2022 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार

Updated Feb 18, 2022 | 06:21 IST

ताजा खबर (Taza Khabar), 17 फरवरी 2022 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 17 फरवरी (गुरुवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार :

Loading ...
आज की ताजा खबर : Aaj ki taza Khabar, 17 फरवरी की बड़ी खबरें।

taza khabar : कर्नाटक के हिजाब विवाद पर अब शुक्रवार को सुनवाई होगी। गुरुवार को हाई कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद इसे शुक्रवार तक के लिए टाल दिया। पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्‍नी के 'भैया' वाले बयान पर विवाद मचा हुआ है तो अरविंद केजरीवाल के खिलाफ लगाए गए कुमार विश्‍वास के आरोप पर भी खूब सियासत हो रही है। देश और दुनिया के आज के ताजा घटनाक्रम कुछ इस प्रकार हैं-

यूक्रेन पर गहराते संकट के बीच सुरक्षा परिषद का विशेष सत्र बुलाया गया, जिसमें रूस और अमेरिका ने एक-दूसरे पर तीखे आरोप किए। इस दौरान यूक्रेन में भारतीयों की सुरक्षा का मसला भी उठा।

यूक्रेन संकट पर सुरक्षा परिषद का विशेष सत्र, आमने-सामने रूस-अमेरिका, भारतीयों की सुरक्षा का भी उठा मसला

एक हफ्ते में यह दूसरा मौका है जब ट्विटर डाउन हुआ है। गुरुवार रात अचानक लोगों को ट्वीट पोस्ट करने या देखने में दिक्कत होने लगी और ऐप के खुलते ही 'Something went wrong. Try reloading' का मैसेज दिखने लगा। 

एक हफ्ते में दूसरी बार डाउन हुआ ट्विटर, दुनियाभर के यूजर्स रहे परेशान

यूक्रेन मसले पर अमेरिका और रूस के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। इस बीच रूस ने अपने कुछ सैनिकों को यूक्रेन की सीमा से वापस बुलाने की घोषणा की है, लेकिन NATO ने इसे दुनिया को गुमराह करने की कोशिश करार दिया है।

यूक्रेन पर रूस ने दुनिया को गुमराह किया? NATO का बड़ा आरोप- हम गंभीर खतरे का सामना कर रहे

सिंगापुर के प्रधानमंत्री ने अपने देश की संसद में लोकतंत्र विषय पर चर्चा के दौरान 'नेहरू के भारत' को लेकर टिप्‍पणी की थी। उनके बयान पर भारत ने कड़ा प्रतिरोध जताया है। भारत ने इसे गैर-जरूरी टिप्‍पणी करार दिया है।

'नेहरू के भारत' पर टिप्‍पणी, विदेश मंत्रालय ने सिंगापुर के उच्‍चायुक्‍त को तलब किया, दी नसीहत

गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में थे, जब उन्होंने समाजवादी पार्टी के साथ-साथ कांग्रेस पर भी जमकर हमला किया। पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के यूपी बिहार वालों को लेकर दिए गए बयान पर अमित शाह ने कहा कि कल पंजाब के CM ने यूपी का अपमान किया, प्रियंका जी ताली बजा रही थीं। 

UP Election: SP के दो ही सूत्र- S- संपत्ति एकत्र करना, P- परिवार के लोगों को सत्ता देना: अमित शाह

पूर्वांचल में बीजेपी को बड़ा झटका देने की तैयारी कर रहे अखिलेश को खुद अब झटके लग रहे हैं। चुनाव से पहले छोटी जातियों की पार्टी को जोड़ कर अखिलेश यादव यूपी में खुद को मजबूत कर लिया था लेकिन अब पूर्वांचल में बिखर रहा है समाजवादी पार्टी का गैर यादव ओबीसी गठबंधन।

सपा गठबंधन में दरार ! क्या सहयोगियों से वादाखिलाफी कर रहे हैं अखिलेश?

राजधानी दिल्ली के सीमापुरी में एक घर से संदिग्ध बैग मिला है और इसमें विस्फोटक आईआईडी मिली है। इसके बाद एनसएजी की टीम मौके पर पहुंच गई है। इलाके को सील कर दिया गया है और मौके पर एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौजूद है। 

दिल्ली के सीमापुरी में IED बैग मिलने से सनसनी, बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा

देश में एक बार फिर रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन के आसार हैं। केंद्रीय कृषि मंत्रालय द्वारा जारी दूसरे अग्रिम अनुमान के अनुसार खाद्यान्न उत्पादन फसल वर्ष 2021-22 में 1.71 फीसदी  बढ़कर 31करोड़ 60 लाख टन होने का अनुमान है।

देश में रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन के आसार, जानें MSP,राशन वितरण से लेकर महंगाई पर क्या होगा असर

कुमार विश्‍वास ने दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर खालिस्‍तानी अलगाववादियों के साथ सहयोग का आरोप लगाया, जिसके बाद से कांग्रेस, बीजेपी आप के खिलाफ हमलावर तेवर अपनाए हुए है। वहीं आप ने अब इस पर पलटवार किया है।

'ये बेईमान लोग हैं, चुनाव से पहले कीचड़ फेंकते हैं', कुमार विश्‍वास के आरोपों पर AAP का पलटवार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज पंजाब में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी, अकाली दल और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला किया।

Rahul का केजरीवाल पर हमला, बोले- जो व्यक्ति आंतकवादी के घर में सो सकता है वो पंजाब की रक्षा कहां से करेगा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पंजाब में विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए हैं, जहां उन्‍होंने बीजेपी और आम आदमी पार्टी पर तीखे वार किए तो यूपी-बिहार को लेकर दिए गए सीएम चन्‍नी के बयान का बचाव किया। मामले को तूल पकड़ता देख सीएम चन्‍नी ने भी इस पर सफाई दी है।

'भैया' वाले बयान पर बवाल: CM चन्‍नी के समर्थन में आईं प्रियंका गांधी, BJP-AAP पर बोला हमला

कोविड से मौतों के आंकड़ों को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं तो इस संबंध में एक नई रिसर्च भी सामने आई है, जिसमें कहा गया है कि देश से कोविड से हुई मौतों की संख्‍या 7 गुना अधिक हो सकती है। इस पर अब सरकार ने सफाई दी है।

क्‍या छिपाया गया कोविड से मौत का आंकड़ा? उठते सवालों के बीच सरकार ने दी सफाई

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने गुरुवार को यह कहते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधा कि 'सरकार का राष्ट्रवाद खोखला है।' सिंह ने कहा कि सरकार को आर्थिक नीतियों की कोई समझ नहीं है।

'चीन सीमा पर बैठा है, सरकार इस बात को दबा रही है', सरकार पर बरसे मनमोहन सिंह 

राजस्थान सरकार ने कोटा में पीएफआई को मार्च निकालने की इजाजत दिए जाने पर बीजेपी ने आलोचना की है। बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने ट्वीट कर कहा कि अब तो साफ है कि कांग्रेस का हाथ टुकड़े टुकड़े गैंग के साथ है। 

PFI की यूनिटी मार्च को इजाजत देने पर राजस्थान सरकार घिरी, बीजेपी बोली- कांग्रेस का हाथ टुकड़े टुकड़े गैंग के साथ

पंजाब में गुरुवार को एनडीए का चुनाव-प्रचार करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोला। फाजिल्का के अबोहर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि यह आम चुनाव नहीं है बल्कि यह चुनाव राज्य के वर्तमान एवं भविष्य के लिए है।

Punjab Elections 2022 : चन्नी के 'भैया' वाले बयान, कुमार विश्वास के आरोपों पर PM मोदी ने बोला तीखा हमला

उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों के बारे में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बयान पर छिड़ा राजनीतिक विवाद थमता नहीं दिख रहा है। अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पंजाब के सीएम पर निशाना साधा है। 

Nitish Kumar: 'इस तरह का बयान लोग कैसे देते हैं, हैरानी होती है', चन्नी के बयान पर नीतीश का जवाब

प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि "हिजाब एक पर्दा है और पर्दा उन लोगों के खिलाफ (इस्तेमाल) किया जाना चाहिए जो आपको बुरी नजर से देखते हैं। लेकिन यह तय है कि हिंदू उन्हें बुरी नजर से नहीं देखते क्योंकि वे महिलाओं की पूजा करते हैं।

Hijab Controversy: हिजाब और खजाब से हमें लेना देना नहीं, स्कूल और कॉलेज में स्वीकार नहीं- प्रज्ञा ठाकुर

कांग्रेस पार्टी की अंदरूनी कलह रह-रहकर सामने आ रही है। अश्विनी कुमार के पार्टी छोड़ने के बाद जी-23 के नेता एक बार फिर मुखर रहे हैं और पार्टी नेतृत्व पर निशाना साधने में जुटे हैं। 

Manish Tiwari : 'हमें कोई धक्के देकर निकाल दे वह अलग बात है', मनीष तिवारी का कांग्रेस पर पलवटार 

यूक्रेन मसले पर भारत और अमेरिका के बीच बातचीत हुई है। अमेरिका ने बुधवार को कहा कि भारत नियम आधारित वैश्विक व्यवस्था का सम्मान करेगा और उसे उम्मीद है कि यूक्रेन पर रूसी हमले की स्थिति में नई दिल्ली उसका समर्थन करेगी।

Ukraine Crisis: अमेरिका का कूटनीतिक दांव, बोला-यूक्रेन पर हमला हुआ तो उम्मीद है भारत हमारा साथ देगा

जस्टिस रेखा पल्ली बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में एक मामले की सुनवाई कर रही थीं और उन्हें सर के संबोधन से वकील अपनी बता रख रहे थे। लाइव लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक जस्टिस रेखा पल्ली ने पते पर आपत्ति जताई थी और कहा था कि वह सर नहीं हैं।

जब वकील ने दिल्ली हाईकोर्ट की जस्टिस रेखा पल्ली को बोला 'सर', जानिए- जज साहिबा का क्या था जवाब

पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly elections 2022)में अब सिर्फ तीन दिन बचे हैं और नेता एक दूसरे पर जबरदस्त अंदाज में सियासी हमला कर रहे हैं। अब एक दूसरे पर निशाना साधने के दौरान वो जानबूझकर विवाद पैदा करने वाले शब्दों का इस्तेमाल करते हैं।

जुबां फिसली या सोच समझ के लगाया निशाना, चरणजीत सिंह चन्नी ने भगवंत मान को शराबी और अनपढ़ बताया

एबीजी शिपयार्ड स्कैम(ABG Shipyard fraud case) को अब तक का सबसे बड़ा बैंकिंग घोटाला बताया जा रहा है। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय(enforcement directorate) की तरफ से मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering case)में केस दर्ज किया गया है।

ABG Shipyard Scam: बीजेपी ने कांग्रेस से किए सवाल, घोटालेबाजों से रिश्ता बताए

बताया जा रहा है कि जिस कुएं पर महिलाएं रस्म निभा रही थीं, वह कुआं काफी गहरा है और उसमें पानी भरा था। महिलाओं एवं बच्चियों के कुएं में गिरने पर वहां चीख-पुकार मच गई।

Kushinagar News : नेबुआ-नौरंगिया कुआं हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, 13 मृतकों में ज्यादातर बच्चियां

आप हम सभी जानते हैं कि फरवरी का महीना साल का सबसे छोटा महीना होता है। इसमें लीप वर्ष में 29 और सामान्य वर्ष में 28 दिन होते हैं। 17 फरवरी की बात करें तो ग्रेगोरियन कैलेंडर के हिसाब से साल का 48वां दिन है।

आज का इतिहास, 17 फरवरी : आज ही के दिन छत्रपति शिवाजी ने मुगलों को हराकर सिंहगढ़ के किले पर कब्जा किया था

IRCTC Railway Train Cancelled List Today, 17 February 2022: ट्रेनों के सफल संचालन में बहुत से फैक्टर काम करते हैं जैसे इसपर मौसम की मार का भी खासा असर होता है जिससे ट्रेनों के परिचालन प्रभावित होता है।

IRCTC Trains Cancelled List, 17 Feb: आज भी रद्द हैं कई ट्रेनें, सफर पर जाने से पहले यहां देखें पूरी List

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में बड़ा हादसा हुआ है। यहां बुधवार रात एक घर में शादी से पहले हल्दी की रस्म हो रही थी। इस दौरान कुएं के ऊपर खुदाई हो रही थी।

UP: कुशीनगर में बड़ा हादसा, चल रही थी हल्दी की रस्म, कुएं में गिरने से हो गई 11 की मौत

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।