लाइव टीवी

ताजा खबर : taza Khabar, 19 मार्च, 2022 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार

Updated Mar 21, 2022 | 06:06 IST

ताजा खबर (Taza Khabar), 19 मार्च 2022 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 19 मार्च (शनिवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार :- 

Loading ...
Aaj ki taza Khabar, 19 मार्च की बड़ी खबरें

Aaj ki taza Khabar :पंजाब में आज मान मंत्रिमंडल का गठन हुआ। राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने 10 मंत्रियों को शपथ दिलाई। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के जम्मू कश्मीर दौरे का आज दूसरा दिन रहा, जहां वह CRPF के 83वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। आज दो दिनों की भारत यात्रा पर जापान के पीएम फूमियो किशिदा दिल्ली पहुंचे, जहां वह 14वें सालाना भारत-जापान शिखर सम्मेलन में शिरकत करेंगे। देश और दुनिया के आज के ताजा घटनाक्रम कुछ इस प्रकार हैं-

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को शनिवार को विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करीबी मैच में 6 विकेट के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 277 रन बनाए। 

INDW vs AUSW: फॉर्म में लौटते ही मिताली राज ने अपने नाम किया एक और बड़ा रिकॉर्ड 

रूस के तीन अंतरिक्ष यात्री नीले और पीले रंग के स्‍पेस सूट में अंतरराष्‍ट्रीय अंतरिक्ष स्‍टेशन पहुंचे, जो यूक्रेन के झंडे के रंग से मिलता-जुलता है। इसे यूक्रेन पर रूस के हमले के विरोध के तौर पर देखा जा रहा है।

यूक्रेन पर हमले का अनोखे अंदाज में विरोध, रूसी अंतरिक्ष यात्रियों ने पहनी यूक्रेनी झंडे के रंग की पोशाक

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने खुशहाली से संबंधित एक वैश्विक रिपोर्ट का हवाला देते हुए शनिवार को सरकार पर निशाना साधा और कहा कि संभव है कि जल्द ही भारत 'घृणा और आक्रोश' में शीर्ष स्थान पर पहुंच जाए।उन्होंने 'विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट' का हवाला दिया, जिसमें भारत 136वें स्थान पर है।

Happiness Index में इंडिया 136वें स्‍थान पर, राहुल गांधी का तंज, कहा-'हेट इंडेक्स' में जल्दी ही टॉप पर होंगे

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत के खिलाफ महाराष्ट्र में नासिक में मामला दर्ज हुआ है। राजस्थान पर्यटन विभाग में ई-टायलेट का ठेका दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए 17 मार्च को वैभव सहित 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है।

धोखाधड़ी मामले में राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव सहित 14 पर नासिक में केस दर्ज

कश्मीरियों के पलायन पर बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) पर सियासत के बीच मध्य प्रदेश कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी नियाज खान भी शामिल हो गए हैं उन्होंने विवेक अग्निहोत्री का नाम लिए बिना कहा कि निर्माता मुसलमानों की हत्याओं पर भी फिल्म बनाएं।

The Kashmir Files विवाद पर  MP के IAS नियाज खान बोले- निर्माता मुसलमानों की हत्याओं पर भी फिल्म बनाएं

शीर्ष भारतीय क्यू खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने शनिवार को 19वीं एशियाई 100 यू पी बिलियर्ड्स चैम्पियनशिप 2022 के फाइनल में हमवतन ध्रुव सितवाला को छह फ्रेम से हराकर आठवां खिताब अपने नाम किया। यह आडवाणी का 24वां अंतरराष्ट्रीय और आठवां एशियाई खिताब है।

पंकज आडवाणी आठवीं बार बने एशियाई बिलियर्ड्स चैंपियन

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किश‍िदा दो दिवसीय भारत दौरे पर पहुंचे हैं, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी शिखर वार्ता होगी। इस दौरान वह भारत में कई बड़े निवेश की घोषणा कर सकते हैं।

PM मोदी के साथ शिखर वार्ता के लिए भारत पहुंचे जापान के PM, 42 अरब डॉलर के निवेश का कर सकते हैं ऐलान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पहली कैबिनेट बैठक चंडीगढ़ में हुई बताया जा रहा है कि मान मंत्रिमंडल ने 25 हजार पदों पर तत्काल भर्ती को मंजूरी दे दी है वहीं कॉरपोरेशन और सरकारी दफ्तरों में खाली पड़े पदों को भरा जाएगा।

25 हजार पदों पर तत्काल भर्ती को मंजूरी, पंजाब के सीएम भगवंत मान की पहली कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध बीते तीन सप्‍ताह से भी अधिक वक्‍त से जारी है। इस बीच रूस ने यूक्रेन पर हाइपरसोनिक मिसाइसलों से हमला किए जाने की बात कही है। रूस का दावा है कि इसकी जद में आकर यूक्रेन का हथियार भंडार तबाह हो गया है।

युद्ध से यूक्रेन में व्‍यापक तबाही, रूसी ने अब हाइपरसोनिक मिसाइल से किया हमला, हथियार भंडार नष्‍ट

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानपरिषद चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।  इस सूची में 30 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। पार्टी ने मुरादाबाद बिजनौर स्थानीय प्राधिकरण से सत्यपाल सैनी, रामपुर -बरेली स्थानीय प्राधिकरण से कुवंर महाराज सिंह, बदायूं स्थानीय प्राधिकरण से वागीश पाठक, पीलीभीत शाहजहांपुर से डॉ. सुधीर गुप्ता को अपना उम्मीदवार बनाया है।
UP विधान परिषद चुनाव के लिए BJP ने जारी की 30 उम्मीदवारों की लिस्ट, जानिए किसे मिला टिकट

सियासत में सब कुछ अंतिम नहीं होता है। सियासत मतलब संभावना। अब जब सियासत का मतलब संभावना है तो कुछ भी हो सकता है। योगी सरकार के शपथ से पहले इस तरह की खबरें आ रही थीं कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष पाला बदल सकते हैं यानी कि एनडीए का हिस्सा बन सकते हैं और उनका कोई एक विधायक मंत्री भी बन सकता है। 
अमित शाह से मिलने पर राजभर ने दी सफाई, कोई पुरानी तस्वीर को भी पोस्ट कर सकता है, मैं चुनावी तैयारी में व्यस्त

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को सरकार पर अपने नवीनतम हमले में मुद्रास्फीति का मुद्दा उठाया और कहा कि यूक्रेन युद्ध से पहले ही "गरीब और मध्यम वर्ग" को "रिकॉर्ड मूल्य वृद्धि" से कुचल दिया गया था। 51 वर्षीय वायनाड के सांसद पिछले कुछ हफ्तों में भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर अपने राजनीतिक ताने-बाने में रूस-यूक्रेन संकट का जिक्र कर रहे हैं। 
राहुल गांधी के निशाने पर केंद्र सरकार की अर्थनीति, भारतीयों पर टैक्स की तरह है इंफ्लेशन

सियासत में सब कुछ अंतिम नहीं होता है। सियासत मतलब संभावना। अब जब सियासत का मतलब संभावना है तो कुछ भी हो सकता है। योगी सरकार के शपथ से पहले इस तरह की खबरें आ रही थीं कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष पाला बदल सकते हैं यानी कि एनडीए का हिस्सा बन सकते हैं और उनका कोई एक विधायक मंत्री भी बन सकता है। लेकिन अब ओम प्रकाश राजभर का कहना है कि वो समाजवादी पार्टी गठबंधन के साथ हैं और उसके साथ आम चुनाव 2024 का चुनाव भी लड़ेंगे।

बीजेपी के साथ जाने से ओम प्रकाश राजभर ने नकारा, बोले- अखिलेश के साथ हूं, 2024 का चुनाव मिलकर लड़ेंगे

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से अपहरण का एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक ब्लॉक प्रमुख के परिवार का अपहरण कर उसे चार महीने तक बंधक बनाए रखा गया। बंधक बनाने और अपहरण करने का आरोप किसी और पर नहीं बल्कि समाजवादी पार्टी के विधायक महेंद्रनाथ यादव पर लगा है। पुलिस ने इस संबंध में पीड़ित पक्ष की शिकायत के बाद बस्ती जिले के कलवारी थाने मामला दर्ज करते हुए बंधक परिवार को छुड़ा लिया है।
UP: सपा विधायक ने ब्लॉक प्रमुख और उसके परिवार को 4 महीने से बना रखा था बंधक, पुलिस ने छापा मारकर छुड़ाया

पंजाब की नव निर्वाचित आम आदमी पार्टी सरकार में 10 विधायकों ने आज मंत्री पद की शपथ ली जिनमें एक महिला मंत्री भी शामिल है। शपथ ग्रहण समारोह सुबह 11 बजे पंजाब राजभवन में शुरु हुआ और सबसे पहले वरिष्ठ विधायक हरपाल सिंह चीमा ने शपथ ली। इसके बाद एक-एक करके सभी मंत्रियों ने शपथ ली। 
Punjab Cabinet: पंजाब की नई कैबिनेट ने ली शपथ, जानिए कौन हैं वो MLA जो बने हैं मंत्री

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने शनिवार को कहा कि यह मॉस्को के साथ सार्थक बातचीत का समय है, यह रूस के पास अपनी गलतियों से होने वाले नुकसान को कम करने का एकमात्र मौका है।एक वीडियो संबोधन में, ज़ेलेंस्की ने कहा, "शांति पर सार्थक बातचीत, हमारे लिए सुरक्षा पर, यूक्रेन के लिए - रूस के लिए अपनी गलतियों से नुकसान को कम करने का एकमात्र मौका है। यह मिलने का समय है। बात करने का समय।"
खुद के नुकसान को कम करने के लिए रूस के पास बातचीत ही रास्ता, क्या जेलेंस्की के हैं ये बड़े बोल

अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2022 में एक के बाद एक रिकॉर्ड अपने नाम करती जा रही हैं। हाल ही में झूलन 250 वनडे विकेट हासिल करने वाली दुनिया की पहली गेंदबाज बनी हैं और अब उन्होंने  शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान पर उतरते ही एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। दरअसल, झूलन 200 वनडे खेलने वाली पहली महिला गेंदबाज बन गई हैं।
झूलन गोस्वामी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ स्पेशल डबल सेंचुरी बनाई, ये कीर्तिमान हासिल करने वाली बनीं पहली गेंदबाज

वैश्विक स्तर पर कोरोना का खतरा टला नहीं है। जिस तरह से वैश्विक स्तर पर प्रतिबंधों में ढील दी जा रही है उसे लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी चिंता जताई है। इन सबके बीच यूके की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी ने कहा कि इंग्लैंड में दैनिक कोविड -19 मामले हर दिन बढ़ सकते हैं क्योंकि देश के कोविड प्रजनन R संख्या की अनुमानित सीमा 1.1 और 1.4 के बीच है।
Corona Cases in world: वैश्विक स्तर पर कोविड महामारी का खतरा अभी टला नहीं, 1.1 और 1.4 के बीच है R नंबर

यूपी के सीएम-नामित योगी आदित्यनाथआप पिछले 10 दिनों से होली के जोश से जुड़े हैं. 2 साल में पहली बार होली पर कोरोना नियंत्रण में है और हमें इस कार्यक्रम में व्यक्तिगत रूप से भाग लेने का अवसर मिला है। दूसरे, यूपी ने एक बार फिर राष्ट्रवाद और सुशासन के लिए सरकार चुनी। उन्होंने कहा कि चुनावी नतीजों ने कई मिथकों को तोड़ दिया। जो लोग परिवारवाद, जातिवाद की राजनीति में भरोसा करते थे उन्हें जनता ने सबक सिखा दिया है।
यूपी के नतीजों ने साबित किया कि सुशासन की जीत हुई, गोरखपुर में बोले योगी आदित्यनाथ

द कश्मीर फाइल्स बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है तो सियासत भी उफान पर है। इस फिल्म को लेकर नेशनल कांफ्रेंस को खासा ऐतराज है। उमर अब्दुल्ला का कहना है कि उनके पिता का गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। जिस समय कश्मीरी पंडितों का पलायन शुरू हुआ उस वक्त उनके पिता जी सीएम नहीं थे। उमर ने कहा कि जानबूझकर गलत नैरेटिव देश के सामने पेश किया जा रहा है।
द कश्मीर फाइल्स: 18,19 और 22 जनवरी 1990 का खास जिक्र, उमर अब्दुल्ला पर जमकर बरसी बीजेपी

वैश्विक स्तर पर कोरोना का खतरा टला नहीं है। जिस तरह से वैश्विक स्तर पर प्रतिबंधों में ढील दी जा रही है उसे लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी चिंता जताई है। इन सबके बीच यूके की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी ने कहा कि इंग्लैंड में दैनिक कोविड -19 मामले हर दिन बढ़ सकते हैं क्योंकि देश के कोविड प्रजनन R संख्या की अनुमानित सीमा 1.1 और 1.4 के बीच है।इस सप्ताह महामारी के निरंतर पुनरुत्थान के बावजूद कोरोनावायरस बीमारी (कोविड -19) से संबंधित वैश्विक मौतों में पांचवीं की गिरावट आई है।
Corona Cases in world: वैश्विक स्तर पर कोविड महामारी का खतरा अभी टला नहीं, 1.1 और 1.4 के बीच है R नंबर

रूस और यूक्रेन के मुद्दे पर जो बाइडेन ने शी जिनपिंग के साथ लगभग दो घंटे तक बात की और उन्होंने चीन को यूक्रेन पर रूस के युद्ध का समर्थन करने से मना किया। उन्होंने कहा कि यदि चीन,  रूस को सामग्री सहायता प्रदान करता है तो इसके निहितार्थ और परिणाम क्या होंगे वो चीन को भी पता है। रूस  यूक्रेन के शहरों और नागरिकों को निशाना बना रहा है।
Russia Ukraine War: जो बाइडेन ने चीन को चेताया, रूस की मदद की तो होंगे गंभीर नतीजे

आज यानी 19 मार्च को पंजाब के 10 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान की कैबिनेट के मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह सुबह 11 बजे राजभवन में आयोजित होगा। मान ने अपने मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले 10 विधायकों के नाम और उनकी तस्वीर पर टि्वटर पर साझा की है। मान के मंत्रिमंडल में 4 दलित, 3 हिंदू, 3 जाट सिख होंगे। कैबिनेट में 1 महिला को भी जगह मिली है। 
पंजाब: ऐसा होगा भगवंत मान का मंत्रिमंडल, ये 10 विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ, सभी के बारे में जानें

भारत और बांग्लादेश के इतिहास में 19 मार्च की तारीख का एक खास महत्व है। दरअसल वह 19 मार्च 1972 का दिन था जब इन दोनो देशों के बीच मैत्री एवं शांति संधि पर हस्ताक्षर हुये, जिसके साथ दोनो देशों के बीच परस्पर सहयोग का एक नया युग प्रारंभ हुआ। शांति और सहयोग की आधारशिला पर हुई मैत्री संधि में जिन साझे मूल्यों का उल्लेख किया गया, उनमें उपनिवेशवाद की आलोचना और गुटनिरपेक्षता जैसी बातें शामिल थीं।
आज का इतिहास: 50 साल पहले भारत-बांग्लादेश संबंधों ने नए युग में प्रवेश किया

भाजपा ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में आसनसोल लोकसभा उपचुनाव के लिए अग्निमित्र पॉल को और बिहार से बोचहां विधानसभा उपचुनाव के लिए बेबी कुमारी को उम्मीदवार बनाया है। पॉल तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार और भाजपा के पूर्व नेता शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी। 
आसनसोल लोकसभा उपचुनाव: BJP ने शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ अग्निमित्रा पॉल को उतारा

कांग्रेस के जी 23 समूह के प्रमुख सदस्य गुलाम नबी आजाद ने शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की और कहा कि फिलहाल नेतृत्व परिवर्तन कोई मुद्दा नहीं है तथा उन्होंने सिर्फ संगठन को मजबूत बनाने तथा आगे के विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर अपने सुझाव दिए हैं। 
सोनिया गांधी से मिलने के बाद गुलाम नबी आजाद ने कहा- नेतृत्व परिवर्तन मुद्दा नहीं, संगठन को लेकर सुझाव दिए

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।