लाइव टीवी

हाथरस जाने से रोके गए राहुल- प्रियंका,UP पुलिस के मुताबिक पीड़िता से रेप नहीं, पढ़ें 1 अक्टूबर की प्रमुख खबरें

Updated Oct 01, 2020 | 19:59 IST

Hindi Samachar, News, 1 अक्टूबर 2020: हाथरस गैंगरेप केस में जहां एक तरफ सनसनीखेज जानकारियां सामने आ रही हैं,वहीं कांग्रेस के विरोध को सरकार ने सियासी विरोध करार दिया। पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें-

Loading ...
Aaj Ki Taza Khabar,पढ़ें 1 अक्टूबर की बड़ी और प्रमुख खबरें 

नई दिल्ली: हाथरस गैंगरेप के संबंध में कांग्रेस की तरफ से सियासी यात्रा निकाली गई, हालांकि प्रशासन ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी को हाथरस जाने से रोक दिया। इसके साथ यूपी के एडीजी लां एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार के एक बयान के मुताबिक पीड़िता से रेप हुआ ही नहीं है तो इन सबके बीच सुशांत के दोस्त न्याय के लिए दिल्ली में राजघाट पर धरने पर है और इसके साथ कुछ सनसनीखेज जानकारी सामने आई है। इसके अलावा आईपीएल के मैदान से भी हट कर जानकारियां आ रही हैं। यहां पढ़ें देश-दुनिया की प्रमुख खबरों के साथ खेल एवं मनोरंजन जगत के आज (गुरुवार, 1 अक्टूबर ) के प्रमुख समाचार:-

हाथरस की 'सियासी यात्रा', राहुल गांधी फिसल कर गिरे या यूपी पुलिस ने की थी बदसलूकी, देखें Video

दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिलने गुरुवार को हाथरस जा रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पुलिस ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर गिरफ्तार कर लिया है। वे हाथरस जा रहे थे जहां वह गैंगरेप पीड़िता के परिजनों से मुलाकात करना चाह रहे थे। इसी बीच उन्हें रास्ते में ही उत्तर प्रदेश की पुलिस ने उन्हें रोक लिया और उन्हें हिरासत में ले लिया। पढ़ें पूरी खबर

Hathras Gangrape Case : योगी सरकार पर कांग्रेस का तंज, भगवा चोला पहनने से कोई धर्म का ठेकेदार नहीं बन जाता


हाथरस गैंगरेप केस को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी हाथरस के दौरे पर थीं। लेकिन गौतमुबुद्धनगर में ही दोनों लोगों को रोक दिया गया। इन दोनों नेताओं ने जब आगे बढ़ने की कोशिश की तो दोनों लोगों को हिरासत में लिया गया हालांकि अब  उन्हें छोड़ दिया गया है। राहुल और प्रियंका गांधी दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। लेकिन कांग्रेस ने आरोप लगाया कि योगी सरकार के आदेश पर जिला प्रशासन ने लोकतांत्रिक आवाज का गला घोंट दिया। पढ़ें पूरी खबर

Hathras Case- पीड़िता की फॉरेंसिक रिपोर्ट में कोई स्पर्म या शुक्राणु नहीं पाया गया: प्रशांत कुमार, ADG


हाथरस में दलित युवती के साथ 14 सितंबर को हुए कथित बलात्कार के मामले में सफदरगंज अस्पताल की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद फोरेंसिंक लैब की रिपोर्ट आ गई है। इस रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हो गई है कि पीड़िता के साथ दुष्कर्म या सामूहिक दुष्कर्म नहीं हुआ था। पीड़िता की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान 29 सितंबर को मौत हो गई थी। इसके बाद पीड़िता का रात में अंतिम संस्कार कर दिया गया जिसके बाद सरकार की काफी आलोचना हो रही है। पढ़ें पूरी खबर

हाथरस, बलरामपुर की घटनाओं से हिल गई हूं, केंद्र राष्ट्रपति शासन लगाए : मायावती

हाथरस और बलरामपुर की गैंगरेप की घटनाओं पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीम मायावती ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर तीखा हमला बोला। मायावती ने कहा कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार में अपराधी, माफिया और रेपिस्टों को खुली छूट मिली हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा देने में नाकाम हुई है ऐसे में केंद्र सरकार को प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू कर देना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर

Coroavirus: कोरोना के सक्रिय मामले 10 लाख से नीचे, रिकवरी दर 84 के करीब

देश में कोरोना वायरस के 86,821 नये मामले सामने आने के बाद गुरुवार को देश में संक्रमितों की कुल संख्या 63 लाख से अधिक हो गई, जबकि 52,73,201 लोग अब तक इस महामारी से स्वस्थ हो चुके हैं। हर रोज बहुत अधिक संख्या में कोविड मरीजों के ठीक होने के कारण, भारत में रोजाना ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। भारत में आज तक कुल रिकवरी 52,73,201 हुई है। पढ़ें पूरी खबर


क्या केएम आसिफ ने तोड़ा तोड़ा बायो सिक्योर कोड? सीएसके ने दी सफाई 


आईपीएल 2020 की शुरुआत होने से पहले ही तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और परेशानियों का चोली दामन का साथ हो गया है। जहा-जहां धोनी की सेना पहुंचती है उससे पहले वहां परेशानियां और विवाद पहुंच जाते हैं। यूएई पहुंचते ही चेन्नई के दल के 13 सदस्य कोरोना पॉजिटव पाए गए थे। जिसमें दीपक चाहर और ऋतुराज गायकवाड़ जैसे खिलाड़ी शामिल थे। पढ़ें पूरी खबर

हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी! लॉकडाउन के दौरान यात्रा के लिए खरीदे गए टिकटों के पैसे होंगे रिफंड


हवाई यात्रियों को बड़ी राहत दी गई है। जिन्होंने लॉकडाउन के दौरान यात्रा के लिए टिकट खरीदे थे लेकिन लॉकडाउन की वजह से फ्लाइट्स कैंसिल हो गई और उनके पैसे फंस गए। अब उन्हें पैसे वापस किए जाएंगे। लॉकडाउन करने के कारण रद्द किए गए हवाई टिकटों के लिए रिफंड की मांग करने वाली जनहित याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने आज फैसला सुनाया। पढ़ें पूरी खबर

क्या मौत से एक रात पहले रिया चक्रवर्ती से मिले थे सुशांत सिंह राजपूत? बहन श्वेता ने किया दावा


बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का 14 जून को निधन हो गया था। सुशांत बांद्रा स्थित अपने घर में मृत मिले थे। सुशांत के निधन को तीन महीने से ज्यादा समय बीत गया है लेकिन इस मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। अब सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने यह दावा किया है कि एक्टर अपनी मौत से एक दिन पहले यानी 13 जून को रिया से मिले थे। पढ़ें पूरी खबर
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।