लाइव टीवी

Hindi Samachar, News, 2 फरवरी: ऑक्सफोर्ड हिंदी शब्द बना 'आत्मनिर्भरता', सुखबीर सिंह बादल के काफिले पर फायरिंग

Updated Feb 02, 2021 | 19:16 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Hindi Samachar, News, 2 फरवरी: पंजाब के जलालाबाद में सुखबीर सिंह बादल के काफिले पर हमला हुआ। बादल के काफिले पर गोलीबारी उस समय हुई जब वे अपने निर्वाचन क्षेत्र में जा रहा थे। पढ़ें दिनभर की खबरें:

Loading ...
2 फरवरी की बड़ी और प्रमुख खबरें

नई दिल्ली: ऑक्सफोर्ड लैंग्विजेज ने 'आत्मनिर्भरता' शब्द को 2020 का हिंदी शब्द चुना है। यह शब्द भाषा विशेषज्ञों कृतिका अग्रवाल, पूनम निगम सहाय और इमोगन फॉक्सेल के एक सलाहकार पैनल द्वारा चुना गया है। बजट प्रस्तावों का असर सोना चांदी के कीमतों पर दिखाई देने लगा है। बजट में सोना और चांदी पर आयात शुल्क 12.5% से कम करके 7.5% कर दिया गया है। यहां पढ़ें देश-दुनिया की प्रमुख खबरों के साथ खेल एवं मनोरंजन जगत के आज (मंगलवार, 2 फरवरी) के प्रमुख समाचार :

स्वामी का तंज, बोले- राम के भारत में पेट्रोल ₹ 93, सीता के नेपाल में ₹ 53 और रावण की लंका में ₹ 51

देश में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार पर विपक्ष लगातार निशाना साध रहा है। तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से मंहगाई भी बढ़ रही है।  इन सबके बीच मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के ही राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने भी तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार पर तंज कसा है। पढ़ें पूरी खबर

2020 का ऑक्सफोर्ड हिंदी शब्द बना ‘आत्मनिर्भरता', PM मोदी का इस शब्द पर है खास जोर

कोरोना संकट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को इस तरह के संकट से उबारने के लिए 'आत्मनिर्भरता' का मंत्र दिया। इसके बाद से पीएम मोदी देश को लगातार आत्मनिर्भर बनाने की बात कहते आए हैं। पीएम मोदी के 'आत्मनिर्भर भारत' के सपने एवं सोच पर ऑक्सफोर्ड लैंग्विजेज यूनिवर्सिटी ने भी अपनी मुहर लगा दी है। पढ़ें पूरी खबर

अंतरधार्मिक विवाहों पर केंद्रीय कानून नहीं, संसद को गृहमंत्रालय का जवाब

अंतर धार्मिक विवाह के संबंध में गृहमंत्रालय ने संसद को खास जानकारी दी है। होम मिनिस्ट्री का कहना है कि इस संबंध में किसी केंद्रीय कानून का प्रस्ताव नहीं है। पढ़ें पूरी खबर

सीबीएसई 10वीं, 12वीं परीक्षा के लिए डेटशीट जारी, इस तरह करें चेक

शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने सीबीएसई 10 वीं और 12वीं परीक्षा के लिए डेटशीट जारी की है। सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट डेटशीट के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर

बार्डर की घेरेबंदी पर दिल्ली पुलिस की सफाई, हम सिर्फ सुरक्षा घेरे को और मजबूत बना रहे हैं

सिंघु बार्डर, गाजीपुर बार्डर और टिकरी बार्डर की पुलिस द्वारा की गई बैरिकेडिंग पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने कहा कि हम सिर्फ अपने सुरक्षा घेरे को मजबूत कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

बजट का असर, सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानिए 14 से 24 कैरेट का ताजा रेट

बजट प्रस्तावों का असर सोना चांदी के कीमतों पर दिखाई देने लगा है। बजट में सोना और चांदी पर आयात शुल्क 12.5% से कम करके 7.5% कर दिया गया है। वहीं गोल्ड डोर बार पर सीमा शुल्क 11.85% से घटाकर 6.9% किया गया है। चांदी डोर बार पर सीमा शुल्क 11% से कम करके 6.1% कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर

2014 के बाद पूरी तरह बदल गई थी विराट कोहली की बल्‍लेबाजी, ये हैं उनकी जिंदगी के '3 नगीने'

विराट कोहली का 2014 में इंग्‍लैंड दौरा बहुत खराब बीता था। भारत लौटने के बाद कोहली ने अपनी बल्‍लेबाजी में गजब का सुधार किया व दोबारा कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। पढ़ें पूरी खबर

द फैमिली मैन 2 से लेकर ब्रोकन बट ब्यूटीफुल तक, फरवरी में रिलीज होंगी 6 वेब सीरीज

नए साल की शुरुआत होते ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्मों और वेब सीरीज की बौछार आ गई है। वहीं आपको बता दें फरवरी में भी कई अच्छी वेबसीरीज रिलीज हो रही हैं, जिन्हें आप देख सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।