लाइव टीवी

ताजा खबर : Aaj Ki Taza Khabar, 4 जनवरी, 2021 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार

Updated Jan 05, 2022 | 06:15 IST

ताजा खबर (Taza  Khabar), 4 जनवरी 2022 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 4 जनवरी, मंगलवार की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार :-

Loading ...
ताजा खबर : Aaj Ki Taza Khabar, 4 जनवरी, 2021 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार।

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को मणिपुर का दौरा करेंगे। इस दौरान वह 13 परियोजनाओं का उद्घाटन और नौ परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। ये 22 परियोजनाएं 4,800 करोड़ रुपये की हैं। सन् 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में हिस्सा ले चुके भारतीय नौसेना के भूतपूर्व वाइस एडमिरल एस. एच. सरमा का सोमवार को 100 वर्ष की आयु में यहां निधन हो गया। चीन, फ्रांस, रूस, ब्रिटेन और अमेरिका के नेताओं ने पहली बार सोमवार को परमाणु युद्ध छिड़ने से रोकने और हथियारों की दौड़ से बचने पर एक संयुक्त बयान जारी किया। देश और दुनिया के आज के ताजा घटनाक्रम कुछ इस प्रकार हैं-

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है, बताया जा रहा है कि वो अब नए साल पर घुसपैठ की नयी साजिश रच रहा है।श्रद्धालुओं की आस्था के प्रतीक माने जाने वाले करतारपुर कॉरिडोर से घुसपैठ करने साजिश में वो जुटा है।

'करतारपुर कॉरिडोर' के जरिए पाकिस्तान की नई साजिश का खुलासा- सिख बनकर घुसपैठ की फिराक में लश्कर

एक तरफ नए साल के आगाज पर (एक जनवरी) भारत और चीन के सैनिकों के बीच, लद्दाख सीमा पर मिठाइयां बांटने की तस्वीर सामने आई तो दूसरी तरफ चीन ने प्रोपेगेंडा के तहत गलवान घाटी में चीन का झंडा फहराते हुए एक दूसरी तस्वीर भी पोस्ट कर दी।

2022 में क्या चाहता है चीन, जानें गलवान प्रोपेगेंडा, नया सीमा कानून,अरूणाचल में नाम बदलने के पीछे की नीयत

कई लोग जानवरों का भी बर्थडे बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। इसी कड़ी में एक परिवार ने मुर्गे का बर्थडे सेलिब्रेट किया है। बर्थडे के लिए शानदार केक मंगाया गया था और मेहमानों को भी बुलाया गया था।

Video: 'हाईप्रोफाइल' मुर्गे का इस तरह मना बर्थडे, पंजे में चाकू फंसाकर शानदार तरीके से काटा केक

ठाणे नगर निगम के मुताबिक बताया जा रहा है कि भिवंडी के एक आश्रम स्कूल के 28 छात्रों और 2 स्टाफ सदस्यों सहित 30 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

Maharastra: अब महाराष्ट्र के भिवंडी में फूटा 'कोरोना बम' एक आश्रम स्कूल के 28 छात्र और 2 स्टाफ सदस्य कोरोना संक्रमित

भारत के राफेल लड़ाकू विमान का मुकाबला करने के लिए पाकिस्तान ने चीन से से 25 जे-10 (Chinese J-10) लड़ाकू विमान खरीद रहा है। हालांकि, रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि तकनीकी रूप एवं मारक क्षमता के लिहाज से राफेल चीन के इस फाइटर प्लेन से आगे है। 

Chinese J-10 : चीन के जिस J-10 पर इतरा रहा पाक, उसका इजरायल से है खास कनेक्शन!   

अखिलेश यादव का कहना है कि एक दिन की बात नहीं है बल्कि हर दिन ही कृष्ण भगवान उनके सपने में आते हैं, उन्होंने आगे कहा कि कृष्ण भगवान रोज ही ये बात कहते हैं कि-'आपकी सरकार बनने वाली है'।

UP Chunav 2022: अखिलेश यादव बोले-'रोज सपने में आते हैं भगवान कृष्ण, कहते हैं-आपकी सरकार बनने  जा रही है'

कांग्रेस नेता और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) ने कोविड-19 के संदेह के चलते खुद को अलग (isolate) कर लिया है।

Priyanka Gandhi Isolate:'कोरोना' के संदेह के चलते प्रियंका गांधी वाड्रा ने खुद को किया 'आइसोलेट'

मुस्लिम महिलाओं के फोटो की नीलामी करने वाली 'बुल्ली बाई' ऐप (Bulli Bai App) के मामले में मुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है और इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया है आरोपी की उम्र 21 साल बताई जा रही है।

Bulli Bai App: बुल्ली बाई ऐप मामले में कार्रवाई, बेंगलुरु से हिरासत में लिया गया संदिग्ध 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना से संक्रमित होने की जानकारी केजरीवाल ने ट्वीट के जरिए दी है। अपने ट्वीट में उन्होंने कहा है कि उनकी कोरोना जांच की रििपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

Arvind Kejriwal : कोरोना से संक्रमित हुए दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल, घर में आइसोलेट किया

'बुल्ली बाई' विवाद पर लेखक एवं गीतकार जावेद अख्तर ने बयान दिया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। अख्तर ने कहा है कि मुस्लिम महिलाओं को ऑनलाइन प्रताड़ित किए जाने पर प्रधानमंत्री मोदी सहित सभी लोगों की चुप्पी पर वह काफी 'दुखी' हैं।

'Bulli Bai' row : जावेद अख्तर ने पूछा-चुप क्यों हैं प्रधानमंत्री, क्या यही है सबका साथ? धर्म संसद का मुद्दा उठाया

भारत और चीन के बीच सीमा पर तनातनी की खबरें आती ही रहती हैं, इस बीच खबर है कि चीन ने  लद्दाख में  LAC पर सैनिकों की संख्या में खासा जमावड़ा किया है, कहा जा रहा है कि चीन ने 60,000 सैनिकों को यहां तैनात किया है।

चीन ने पूर्वी लद्दाख में LAC पर किया  60,000 सैनिकों का जमावड़ा, भारतीय सेना भी अलर्ट पर

दुनिया के कई देशों के बीच टकराव की स्थिति के बीच परमाणु शक्ति संपन्न पांच देशों ने एक अच्छी पहल की है। अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, फ्रांस और चीन ने पहली बार एक संयुक्त बयान जारी कर कहा है कि वे अपने परमाणु हथियारों से एक दूसरे अथवा अन्य किसी देश को निशाना नहीं बनाएंगे।

5 परमाणु संपन्न देशों ने पहली बार जारी किया संयुक्त बयान, बताया कैसे सुरक्षित रहेगी दुनिया 

ऐसे बहुत से लोग हैं, जिन्होंने अपने क्षेत्र में कोई महान उपलब्धि हासिल कर इतिहास के पन्नों में जगह बनाई है। दृष्टिहीनों के लिए ब्रेल लिपि का आविष्कार करने वाले लुई ब्रेल और महान गणितज्ञ एवं भौतिक विज्ञानी सर आइजक न्यूटन दो ऐसे ही नाम हैं। 

आज का इतिहास, चार जनवरी: आज ही के दिन हुआ था लुई ब्रेल और सर आइजक न्यूटन का जन्म

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मणिपुर और त्रिपुरा राज्यों का दौरा करेंगे। लगभग 11 बजे, प्रधानमंत्री इंफाल में 4800 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली 22 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

PM Modi In Manipur: आज मणिपुर और त्रिपुरा का दौरा करेंगे PM मोदी, दोनों राज्यों को देंगे ये शानदार सौगात

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।