लाइव टीवी

आज की ताजा खबर : Aaj ki taza Khabar, 8 मार्च, 2022 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार

Updated Mar 08, 2022 | 23:18 IST

आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), 8 मार्च 2022 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 8 मार्च (मंगलवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार :-

Loading ...
आज की ताजा खबर : Aaj ki taza Khabar, 8 मार्च की बड़ी खबरें।

Aaj ki taza khabar : कई ‘एग्जिट पोल’ में उत्तर प्रदेश में भाजपा और पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) को स्पष्ट बहुमत मिलने का सोमवार को अनुमान जताया गया जबकि इनमें से कुछ में उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भाजपा को बढ़त मिलने की संभावना जताई गई है।रूस ने नागरिकों को निकालने के लिए सोमवार सुबह से संघर्ष-विराम के साथ कई क्षेत्रों में मानवीय गलियारों को खोलने की घोषणा की है। हालांकि निकासी मार्ग ज्यादातर रूस और उसके सहयोगी देश बेलारूस की ओर जा रहे है। देश और दुनिया के आज के ताजा घटनाक्रम कुछ इस प्रकार हैं-

भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने कहा कि यूक्रेन और रूस ने प्रदर्शित किया है कि एक परंपरागत युद्ध हो सकता है। यूक्रेन-रूस युद्ध से मिली सीख के बारे में पूछे जाने पर नरवणे ने कहा कि हमें अभियानगत रूप से तैयार रहना होगा।

सेना प्रमुख जनरल नरवणे ने बताया- रूस-यूक्रेन संकट से भारत को क्या सबक मिला, इसके लिए रहना होगा तैयार

कपिल देव के 434 टेस्ट विकेट से आगे निकलने वाले भारत के आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने खुलासा किया कि बचपन में वह एक बल्लेबाज बनना चाहते थे और अगला ‘कपिल पाजी’ बनने के लिये मध्यम तेज गेंदबाजी करते थे। 35 वर्ष के अश्विन ने कपिल के 434 टेस्ट विकेट को अपने 85वें टेस्ट में पीछे छोड़ा।

'कपिल पाजी के लिए तालियां बजा रहा था और..' अपने बचपन और करियर को लेकर अश्विन का बड़ा खुलासा

केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश के सह चुनाव प्रभारी अनुराग ठाकुर ने सपा मुखिया अखिलेश यादव के ईवीएम में गड़बड़ी के आरोपों को खारिज करते हुए तंज कसा है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि 10 मार्च को अखिलेश यादव कहेंगे कि ईवीएम बड़ी बेवफा है। 

अनुराग ठाकुर का तंज, '10 मार्च को अखिलेश यादव कहेंगे EVM बड़ी बेवफा है' 

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज शेन वॉर्न का निधन हो चुका है लेकिन उनके कुछ किस्से हमेशा याद किए जाएंगे। मैदान के बाहर का ऐसा ही एक किस्सा उन्होंने बयां किया था।

'हमने बर्फ स्नान किया और फिर उसमें बीयर उड़ेल दी', खेल विज्ञान के विरोधी शेन वॉर्न ने बताया था अनोखा किस्सा

समाजवादी पार्टी (SP) के कार्यकर्ताओं ने वाराणसी पहाड़िया मंडी क्षेत्र में एक EVM स्ट्रांग रूम के बाहर धरना दिया है। दरअसल, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार पर ईवीएम की 'चोरी' का आरोप लगाया है। मंगलवार शाम को उन्होंने कहा कि वाराणसी में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों से लदा एक ट्रक पकड़ा गया है।

Varanasi: एक EVM स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिया धरना, अखिलेश ने उठाए हैं गंभीर सवाल

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की नतीजे से पहले कांग्रेस को जीतने वाले विधायकों की चिंता खाए जा रही है। क्योंकि पिछली बार गोवा और मणिपुर में सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद बीजेपी ने सरकार बना ली थी।

विधानसभा चुनाव 2022: नतीजे से पहले कांग्रेस को जीतने वाले विधायकों को लेकर चिंता, बनाई नई रणनीति

उत्तर प्रदेश में आखिरी चरण के चुनाव के बाद सभी एग्जिट पोल में बीजेपी की सरकार बनती दिखाई गई। उसके एक दिन बाद समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि एग्जिट पोल्स यह धारणा बनाना चाहते हैं कि बीजेपी जीत रही है।

UP elections 2022 : वाराणसी में EVM में गड़बड़ी हुई है, अखिलेश यादव ने एग्जिट पोल पर भी उठाए सवाल

महिला दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कच्छ की महिलाओं ने अपने अथक परिश्रम से कच्छ की सभ्यता, संस्कृति को भी जीवंत रखा है। कच्छ के रंग, विशेष रूप से यहां का हैंडीक्राफ्ट इसका बड़ा उदाहरण है। ये कलाएं और ये कौशल अब पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान बना रहा है।

1971 के युद्ध में कच्छ की महिलाओं ने रात भर में हवाई पट्टी बना दी थी: पीएम मोदी

पांच राज्यों के चुनावी नतीजे 10 मार्च को घोषित होंगे। इन नतीजों से गांधी परिवार का भी सबसे बड़ा टेस्ट होने वाला है। क्योंकि ऐसा पहली बार होगा जब राहुल गांधी के अलावा प्रियंका गांधी के चुनावी मैनेजमेंट की भी परीक्षा होगी। 

गांधी परिवार का सबसे बड़ा टेस्ट, 5 राज्यों के चुनावी नतीजे,अब प्रियंका भी नहीं छुपा इक्का !

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर त्रिपुरा के महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि यहां की महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा।

त्रिपुरा में अब महिलाओं के लिए सरकारी नौकरियां में 33% आरक्षण, अमित शाह ने किया ऐलान

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ रहा। मैच के अंतिम दिन भी पाकिस्तानी बल्लेबाज इमाम उल हक ने मुकाबले का दूसरा शतक जड़ दिया।

3 पारियां, 1187 रन, 4 शतक..रनों की बारिश के बाद मैच ड्रॉ, इस पाकिस्तानी बल्लेबाज ने मचाया 'डबल' धमाल

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने अपनी वेबसाइट upmsp.edu.in पर कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए यूपी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट 2022 जारी कर दी है। यूपी बोर्ड की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, दोनों कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षा 24 मार्च, 2022 से शुरू होगी।

यूपी बोर्ड का टाइम टेबल हुआ जारी, 24 मार्च से कक्षा 10 और कक्षा 12 का डेटशीट शेड्यूल

दो साल बाद, 27 मार्च 2022 से भारत में रेगुलर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन फिर से शुरू हो जाएगा। इससे पहले 28 फरवरी को, नागरिक उड्डयन महानिदेशक (DGCA) ने नियमित कमर्शियल अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर प्रतिबंध अगले आदेश तक बढ़ा दिया था।

विदेश आने-जाने वालों के लिए अच्छी खबर, 2 साल बाद इस तारीख से फिर शुरू होगी रेगुलर फ्लाइट

महाराष्ट्र के मुंबई और पुणे में आयकर विभाग ने महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे और अनिल परब के करीबी सहयोगियों के कार्यालय और आवास पर छापेमारी की है। शिवसेना नेता संजय राउत ने इस पर कहा कि ये सरकार को अस्थिर करने की एक रणनीति है।

महाराष्ट्र के मंत्रियों के करीबियों पर IT के छापे, संजय राउत ने कहा- ED बीजेपी का ATM बन गया है, कुछ अधिकारी जेल जाएंगे

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। लेकिन उन्हें अभी जेल में ही रहना होगा क्योंकि उन्हें सिर्फ एक केस में बेल मिली है। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने समाजवादी पार्टी (सपा) नेता आजम खान को जमीन हड़पने के एक मामले में जमानत दे दी है।

आजम खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली जमानत, लेकिन अभी रहना होगा जेल में

रूस और यूक्रेन में जारी युद्ध के दौरान आम नागरिक बड़ी संख्या में शिकार हो रहे हैं। और इस जंग में सबसे ज्यादा यूक्रेन के लोग शिकार हो रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ के अनुसार बीते शनिवार तक यूक्रेन में 350 से ज्यादा आम नागरिक मारे जा चुके हैं, जबकि 700 से ज्यादा घायल हुए है।

रूस के खिलाफ ICC में जांच,जानें क्या होता है युद्ध अपराध,अब तक किन नेताओं को मिली सजा

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने पश्चिमी देशों पर यूक्रेन के शहरों को बमों से बचाने के फैसले को मंजूरी नहीं देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि रूसी हत्यारों से यूक्रेनी आसमान को सुरक्षित नहीं किया।

'13 दिन हो गए हैं हम वादे सुन रहे हैं'; रूस के हमलों के बीच पश्चिमी देशों पर बरसे यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की

रूस और यूक्रेन युद्ध (Russia Ukraine War) के बीच आज सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर बंद हुए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 581.34 अंक यानी 1.10 फीसदी बढ़कर 53,424.09 के स्तर पर बंद हुआ।

जंग के बीच शेयर बाजार में मंगल, 580 अंक उछलकर बंद हुआ सेंसेक्स

उत्तर प्रदेश चुनाव पर विभिन्न न्यूज चैनलों के एग्जिट पोल आने के बाद समाजवादी पार्टी को धांधली की आशंका है। इसको देखते हुए उसने ईवीएम स्ट्रांग रूम पर निगरानी करने का फैसला किया। 

UP Chunav 2022: दूरबीन से EVM स्ट्रांग रूम पर नजर रख रहे हैं सपा उम्मीदवार, जताई गड़बड़ी की आशंका

भारत और चीन के बीच कोर कमांडर स्तर की 15वें दौर की वार्ता 11 मार्च को होगी। यह बैठक चुशुल-मोल्दो मीटिंग प्वाइंट भारतीय इलाके में होगी। भारत और चीन गतिरोध को हल करने के लिए पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर बातचीत कर रहे हैं और अब तक 14 राउंड की बातचीत हो चुकी है। 

भारत और चीन के बीच फिर होगी कमांडर स्तर की वार्ता, तनाव खत्म करने की कोशिश

राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के नेता जयंत चौधरी ने यूपी चुनाव पर आए एग्जिट पोल पर प्रतिक्रिया दी है। जयंत ने मंगलवार को कहा कि जब तक इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (EVM) खुल नहीं जाता तब तक कोई भी चुनाव नतीजों को नहीं जान सकता। 

Jayant Chaudhary : एग्जिट पोल पर जयंत चौधरी ने उठाए सवाल, बोले-यह मानसिक दबाव बनाने की चाल

अब वो घड़ी बेहद नजदीक है, जब 5 राज्यों के चुनावी नतीजों से भारतीय राजनीति की अगले दो साल की दिशा तय होने वाली है। 10 मार्च को उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे। 

10 मार्च के नतीजे तय करेंगे अगले 2 साल की राजनीति, राष्ट्रपति चुनाव, आर्थिक सुधार और तीसरे मोर्चे का तय होगा भविष्य

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को सुबह गोरक्षनाथ मंदिर में पूजन अर्चन न करते दिखे और गोशाला में कुछ समय बछड़ों के साथ बिताया। सीएम योगी गोरक्षनाथ मंदिर के पीठाधीश्वर भी हैं। 

एग्जिट पोल के बाद गोरखनाथ मंदिर में योगी आदित्यनाथ, गुरुओं का लिया आशीर्वाद

महिला शक्ति किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। उसने हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा एवं काबिलियत का लोहा मनवा दिया है। सरहद की सुरक्षा हो या घर चलाने की जिम्मेदारी वह हर भूमिका बखूबी निभाती आ रही है। 

Women's Day: दुर्गम रास्ते, कठिन चढ़ाई फिर भी जज्बा अपार, सरहद की निगहबानी में ITBP महिला जवान, Video

औपचारिक नतीजों के ऐलान से पहले एग्जिट पोल के नतीजे सामने हैं। बात यहां देश के सबसे बड़े सूबों में से एक यूपी की करेंगे। एक एग्जिट पोल को छोड़ दें ज्यादातर एग्जिट पोल में बीजेपी की सीट संख्या 225 से लेकर 255 तक आ रही है।

UP Chunav Exit Polls: एग्जिट पोल में पिछड़ गई सपा, क्या कहते हैं जानकार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि दो दिन पहले उनका विमान एक अन्य प्लेन के सामने आ गया था और पायलट की सूझबूझ की वजह से विमान एक-दूसरे के साथ सीधी टक्कर से बच गए और एक बड़ा हादसा टला।

Mamta Banerjee ने बताया कैसे उनका विमान टकराने से बचा, 6 हजार फीट नीचे आ गया था प्लेन

बेलारुस में यूक्रेन और रूस के बीच तीसरे दौर की बातचीत भी बेनतीजा रही। यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल के मायखायलो पोडोलयाक ने कहा कि मानवीय गलियारा बनाए जाने के संदर्भ में थोड़ी बहुत प्रगति हुई।

तीसरे दौर की बेनतीजा बातचीत के बाद जेलेंस्की की अमेरिका से मदद की सीधी अपील, अब क्या है आगे का रास्ता

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी सोमवार को जयपुर पहुंचीं। बताया जाता है कि वह 10 मार्च को आने वाले पांच राज्यों के विधानसभा नतीजों के बाद पार्टी की रणनीति एवं परिदृश्य पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से चर्चा करने पहुंचीं हैं।

Priyanka Gandhi: चुनाव जीतने वाले MLAs को राजस्थान लाएगी कांग्रेस? प्रियंका के दौरे से उठे सवाल

एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को यूपी में नुकसान के साथ 225 सीटें मिलती नजर आ रही हैं तो  समाजवादी गठबंधन को फायदा हुआ है लेकिन सीटों की संख्या 151 पर सिमट गई है। 

UP Election Exit Poll 2022: UP में एक बार फिर 'योगी' राज, एग्जिट पोल में BJP ने मारी बाजी

रूसी सरकार ने उन देशों और क्षेत्रों की सूची को मंजूरी दी जिनका रूस के मित्रतापूर्ण संबंध नहीं हैं और उन्होंने यूक्रेन में रूसी सशस्त्र बलों के एक विशेष सैन्य अभियान की शुरुआत के बाद रूस के खिलाफ प्रतिबंध लगाए हैं।

रूस ने जारी की 'अमित्र' देशों की सूची, अमेरिका-ब्रिटेन-कनाडा का है नाम, यहां देखें पूरी लिस्ट

यूक्रेन में रूस की सैन्‍य कार्रवाई को आज 12 दिन हो चुके हैं। इस दौरान यूक्रेन के कई शहरों में भीषण बमबारी हुई है, जिससे यहां व्‍यापक तबाही मची है। 

'हमारी हिम्‍मत जवाब दे रही', रूस-यूक्रेन जंग के बीच सूमी में फंसे भारतीय छात्र परेशान, बढ़ रही हताशा

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।