लाइव टीवी

आज की ताजा खबर : Aaj Ki Taza Khabar, 9 जनवरी, 2021 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार

Updated Jan 09, 2022 | 23:26 IST

आज की ताजा खबर (Taza Khabar), 9 जनवरी 2022 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें नौ जनवरी, रविवार की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार :-

Loading ...
आज की ताजा खबर : Aaj Ki Taza Khabar, 9 जनवरी की बड़ी खबरें

नई दिल्ली : पांच राज्यों गोवा, मणिपुर, पंजाब , उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों के ऐलान साथ ही इन राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। देश में बीते 24 घंटों के दौरान 1.5 लाख से अधिक नए कोविड केस दर्ज किए गए हैं। बढ़ते मामलों के बीच पीएम मोदी आज शाम में एक समीक्षा बैठक करेंगे। देश और दुनिया के आज के ताजा घटनाक्रम कुछ इस प्रकार हैंः


 बिहार के पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज से भाजपा विधायक ने जैसे ही रविवार को विधायक पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया तो हर गकोई हैरान रह गया है। रश्मि वर्मा ने मीडिया में आकर कुछ नहीं बताया लेकिन उनकी एक फोटो वायरल हो गई जिसमें उन्होंने अपने त्यागपत्र के साथ खड़ी हुई नजर आ रही है। खबर के मुताबिक रश्मि वर्मा सोमवार को बिहार के विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप सकती हैं, लेकिन उससे एक दिन पहले ही उन्होंने इसे सार्वजनिक कर दिया।

Bihar: विधायक रश्मि वर्मा के इस्तीफे के ऐलान से BJP में मची खलबली, शाम होते- होते सुलझ गया मामला!


दिल्ली में रविवार को कोविड-19 से 17 और लोगों की मौत हो गई वहीं संक्रमण के 22,751 नए मामले सामने आए जबकि संक्रमण दर 23.53 प्रतिशत रही। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आंकड़ों के मुताबिक, 24 घण्टे में दिल्ली में 22,751 नए मामले सामने आए हैं जो करीब 8 महीने में सबसे ज्यादा मामले हैं। इससे पहले 1 मई को दिल्ली में 25,219 केस सामने आए थे। सरकारी आंकड़ों के अनुसार कोविड के 1,618 रोगी अस्पताल में भर्ती हैं। उनमें से 44 वेंटिलेटर पर हैं।
Delhi Covid Cases: राजधानी दिल्ली में कोरोना की डरावनी रफ्तार, 16 जून के बाद एक दिन में सबसे अधिक मौतें

पांच राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा की तारीखों का ऐलान हो गया है। कुल सात चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव का अंतिम चरण 7 मार्च को होगा और 10 फरवरी को मतगणना होगी। जिन 5 राज्यों में चुनाव होना है उनमें उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर शामिल हैं। इनमें से 4 राज्यों में बीजेपी / एनडीए और 1 राज्य में कांग्रेस की सरकार है।
Assembly Elections: आंकड़ों के जरिए समझिए, कैसे 2024 के आम चुनाव की दिशा तय करेंगे पांच राज्यों के इलेक्शन

कहा जाता है कि दिल्ली की सत्ता पर वही दल काबिज होता है जिसका झंडा यूपी की राजनीतिक जमीन पर लहराता है। दरअसल यह सिर्फ कहावत नहीं बल्कि हकीकत भी है। इस समय देश की और यूपी की सत्ता पर बीजेपी काबिज है। लेकिन प्रियंका गांधी वाड्रा की अगुवाई में कांग्रेसी नेताओं  को यकीन है कि वो ना सिर्फ 2022 में यूपी को फतह करेंगेबल्कि 2024 में दिल्ली की सत्ता पर भी काबिज होंगे। 
UP Vidhansabha Chunav 2022: 'लड़की हूं लड़ सकती हैं', प्रियंका गांधी ने चुनावी राजनीति को दी नई दिशा !

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के दौरान सुरक्षा में हुई चूक का मुद्दा अभी शांत नहीं हुआ है और इसे लेकर बीजेपी तथा कांग्रेस में आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से बात की तो भाजपा भड़क गई है। भाजपा ने चन्नी के बयान को आधार बनाते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है।
PM Modi की सुरक्षा को लेकर CM चन्नी ने किया प्रियंका को ब्रीफ, पात्रा बोले- उनके पास कौन सा पद है?

: पांच राज्‍यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की ऐलान हो चुका है। उत्‍तर प्रदेश में सात चरणों में चुनाव होने हैं। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी होगा जबकि अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को होना है। देश में कोरोना वायरस का प्रकोप है और इसी वजह से लोकतंत्र का ये महा उत्‍सव बदले स्‍वरूप में नजर आएगी। भारत निर्वाचन आयोग ने उत्‍तर प्रदेश का चुनाव कार्यक्रम (UP Chunav 2022) घोषित करते वक्‍त यह बात साफ कर दी कि चुनाव कोविड प्रोटोकॉल के तहत होगा और राजनैतिक रैलियों एवं सभाओं पर प्रतिबंध रहेगा। जिस तरह कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं, ऐसी परिस्थिति में ग्राउंड पर जाकर चुनाव प्रचार संभव होता नजर नहीं हो रहा है।
UP: 'डिजिटल दंगल' के लिए कितने तैयार हैं राजनैतिक दल, बीजेपी और कांग्रेस की ये रही रणनीति

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। आचार संहिता लगते ही सारी कमान अब चुनाव आयोग के हाथों में आ गई है। इस बीच समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर राज्य के शीर्ष चार अधिकारियों को उनके पद से हटाने की मांग की है। 
UP Chunav: सपा ने यूपी के इन टॉप अफसरों को हटाने की मांग की, चुनाव आयोग को लिखा पत्र

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने तेलंगाना के वारंगल में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने उन्होंने एमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और तेलांगना सरकार पर जमकर हमला किया। उन्होंने ओवैसी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि जिस तरह से आर्टिकल 370 को खत्म किया गया, राम मंदिर का निर्माण शुरू हुआ...यहां भी निजाम का नाम, ओवैसी का नाम मिट जाएगा और वह दिन अब दूर नहीं है।
वारंगल में बोले हिमंत सरमा- जैसे ही निजाम का नामोनिशान मिटा, वैसे ही यहां से ओवैसी का नाम व निशान दोनों मिट जाएगा

तालों के लिए मशहूर अलीगढ़ के सत्यप्रकाश अपनी पत्नी रूक्मणी के साथ मिलकर विश्व का सबसे बड़ा ताला बनाया है। 30 किलो की चाभी से खुलने वाले इस ताले को अयोध्या में बन रहे भगवान श्री राम मंदिर को दंपति द्वारा समर्पित किया जाएगा। दो लाख वाले इस ताले पर रामदरबार की आकृति उकेरी गयी है। अलीगढ़ ज्वालापुरी निवासी सत्यप्रकाश ने बताया कि इस ताले को बनाने में करीब 6 माह का समय लगा है।
Ram Temple: विश्व का सबसे बड़ा ताला राम मंदिर को होगा भेंट, 30 किलो की चाभी से खुलेगा

पांच राज्यों में चुनावी तारीखों का आगाज हो चुका है। 10 से 7 मार्च के बीच अलग अग चरणों में पांच राज्यों में यूपी, उत्तराखंड, मणिपुर, पंजाब और गोवा में चुनाव होंगे और नतीजे 10 मार्च को आएंगे। गोवा में इस समय बीजेपी की सरकार है और सीएम प्रमोद सावंत दावा कर रहे हैं एक बार फिर जनता बीजेपी को वोट करने जा रही है।
Assembly Elections 2022: चुनावी फतह की तैयारी में 'आप', अरविंद केजरीवाल का 'जीत मंत्र'

पाकिस्तान के पर्वतीय पर्यटन स्थल मुर्री में भारी बर्फबारी और मुश्किल हालात के बीच 22 लोगों की जान चली गई, जिनमें 10 बच्‍चे भी शामिल हैं। इस घटना के बाद जहां कई परिवारों में मातम पसर गया है, वहीं प्रधानमंत्री इमरान खान इस पर अपने एक ट्वीट को लेकर विवादों में हैं। लोगों ने इसे बेहद 'असंवेदनशील' करार दिया है।

पाकिस्‍तान में मुर्री में भारी बर्फबारी से 22 लोगों की मौत, इमरान खान ने ऐसा क्‍या कहा कि फूट पड़ा लोगों का गुस्‍सा

दिल्‍ली में बढ़ते कोविड केस के बीच दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने यहां लॉकडाउन पर स्थिति स्‍पष्‍ट की है। उन्‍होंने बढ़ते कोविड केस को चिंताजनक बताया। पर साथ ही यह भी कहा कि इससे डरने की जरूरत नहीं है, बल्‍कि सतर्कता अहम है।

5 दिन में कोविड से उबरे दिल्‍ली के CM अरविंद केजरीवाल, बढ़ते केस के बीच लॉकडाउन पर कही ये बात

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार करते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद वरुण गांधी कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं। इसके बाद भाजपा नेता वरुण गांधी ने चुनाव आयोग से उम्मीदवारों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं को प्रीकॉशन डोज देने का आग्रह किया है। 

BJP सांसद वरुण गांधी कोरोना पॉजिटिव, चुनाव आयोग से उम्मीदवारों-कार्यकर्ताओं को बूस्टर डोज देने का आग्रह किया

देश में कोविड 19 के मामलों में लगातार तेजी बनी हुई है। आज 1 लाख 59 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं, वहीं 24 घंटों में इस महामारी से 327 मौतें हुई हैं। इसी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 4:30 बजे देश में कोविड-19 स्थिति की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

देश में तेजी से बढ़ रहे कोविड के मामले, स्थिति की समीक्षा के लिए आज बैठक करेंगे PM मोदी

कश्‍मीर से लेकर उत्‍तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई हिस्‍सों में बीते कुछ दिनों से लगातार बर्फबारी हो रही है, जो पर्यटकों को खूब आकर्षित कर रहा है। हर तरफ बर्फ की सफेद मोटी चादर बिछी नजर आ रही है, जिसका सैलानी खूब लुत्‍फ उठा रहे हैं। बर्फबारी से हालांकि दृश्‍ता भी प्रभावित हुई है और कई जगह उड़ानों के संचालन पर भी असर पड़ा है, लेकिन पर्यटकों के लिए यह कभी न भूलने वाला नजारा हो गया है।

Snowfall: शिमला से लेकर कश्‍मीर, बद्रीनाथ तक हर तरफ ब‍िछी बर्फ की सफेद चादर, तस्‍वीरों/वीडियो में देखिये अद्भुत नजारा

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1,59,632 नए मामले दर्ज किए गए है। पिछले 24 घंटों में 40,863 मरीज ठीक हुए हैं और इस दौरान 327 मौतें हुई हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि भारत के 27 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में अब तक कुल 3623 ओमीक्रोन मामले सामने आए हैं। ठीक होने वालों की संख्या 1409 है। 

देश में 1 लाख 59 हजार से ज्यादा नए केस, 24 घंटों में 327 मौतें, संसद भवन में 400 से ज्यादा कर्मचारी कोविड पॉजिटिव

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में कड़ाके की ठंड के बीच लगातार बारिश हो रही है, जिसने कई रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं तो नए रिकॉर्ड बनाए हैं। दिल्‍ली में लगातार बारिश से जहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और ठंड बढ़ी है, वहीं वायु प्रदूषण की स्थिति से भी कुछ हद तक निजात मिली है और AQI संतोषजनक श्रेणी में दर्ज किया गया। 

कड़ाके की ठंड में फिर बारिश से भीगी दिल्‍ली, टूटे रिकॉर्ड, कम हुआ वायु प्रदूषण

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने के लगभग एक घंटे बाद ही कानपुर के पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने अपने राजनीतिक अभियान की घोषणा करते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) के लिए आवेदन किया है।

कानपुर पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने मांगा VRS, बीजेपी के टिकट पर लड़ सकते हैं चुनाव, दिया ये संदेश

दिल्ली के 6 प्रमुख अस्पतालों के कम से कम 750 डॉक्टर और सैकड़ों नर्स और पैरामेडिक्स वर्तमान में कोविड-19 से पीड़ित हैं। हालांकि उनमें से अधिकांश को हल्के लक्षण हैं और वे होम आइसोलेशन में हैं। लेकिन इससे कामकाज पर असर पड़ा है, जिसके परिणामस्वरूप अस्पतालों को नियमित क्लीनिक और सर्जरी को बंद करना पड़ा है।

Delhi: 6 बड़े अस्पतालों के 750 से ज्यादा डॉक्टर कोविड पॉजिटिव, कामकाज पर असर

कोविड रोधी वैक्‍सीन की प्रिकॉशन डोज 10 जनवरी से दी जानी है। वैक्‍सीन की तीसरी खुराक फिलहाल हेल्‍थ वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स और को-मॉर्बिटीज वाले 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को दी जानी है, जिसके लिए कोविन पोर्टल के जरिये अप्‍वाइंट लिया जा सकता है।

Covid-19: 10 जनवरी से लगेगा वैक्‍सीन का 'प्रिकॉशन डोज', Co-WIN पोर्टल के जरिये बुक करें अप्‍वाइंटमेंट

आतंकी साजिश रचने में माहिर पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत के खिलाफ नापाक हरकत की है। 46 ट्विटर हैंडल से सिख समुदाय को उकसाने की कोशिश की गई है, जिसके बाद एक्शन लिया गया है। दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर प्रचारित की जा रही पोस्ट को लेकर मामला दर्ज किया है साथ ही कई ट्विटर हैंडल को ब्लॉक किया गया है। 

पाकिस्तान की नापाक हरकत का खुलासा- 46 ट्विटर हैंडल ने शेयर किया था PM मोदी की कैबिनेट बैठक का फर्जी वीडियो

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।