लाइव टीवी

Punjab: पंजाब में लागू हो रहा दिल्ली मॉडल, लोगों के घर तक राशन पहुंचाएगी मान सरकार 

Updated Mar 28, 2022 | 12:25 IST

Bhagwant Mann : मुख्यमंत्री भगवंत मान का कहना है कि राशन किस समय घर पर पहुंचाना है, राज्य सरकार के अधिकारी लोगों से इस बारे में पूछेंगे। लोगों द्वारा बताया गए समय पर उनके घर पर राशन की आपूर्ति की जाएगी। मुख्यमंत्री मान ने कहा है कि यह एक वैकल्पिक योजना है।  

Loading ...
पंजाब के सीएम भगवंत मान का बड़ा फैसला।

Punjab CM Bhagwant Mann : पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान लोगों के हित में फैसले उठा रहे हैं। राज्य में दिल्ली मॉडल की योजनाओं को भी लागू किया जा रहा है। राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को कहा कि आप सरकार ने लोगों के घर पर राशन पहुंचाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री का कहना है कि राशन किस समय घर पर पहुंचाना है, राज्य सरकार के अधिकारी लोगों से इस बारे में पूछेंगे। लोगों द्वारा बताया गए समय पर उनके घर पर राशन की आपूर्ति की जाएगी। मुख्यमंत्री मान ने कहा है कि यह एक वैकल्पिक योजना है। 

पहला फैसला नौकरी देने पर लिया
मान ने गत 16 मार्च को पंजाब के 17वें सीएम के रूप में शपथ ली। चुनाव में पार्टी ने नौकरियां देने का वादा किया था। अपनी पहली कैबिनेट की बैठक में मान सरकार ने राज्य में एक महीने में 25 हजार सरकारी नौकरी निकालने की घोषणा की। इन 25 हजार नौकरियों में से 10 हजारी नौकरियां पुलिस विभाग में होंगी, जबकि बाकि 15 हजार नौकरियां दूसरे विभागों में होंगी। मान का कहना है कि उनकी सरकार युवा वर्ग को रोजगार देने कि लिए कई योजनाएं शुरू करेगी। 



सीएम भगवंत मान ने कपास किसानों को चेक सौंपा और बोले- थोड़ा समय लगेगा, पंजाब का उत्थान देखेगी पूरी दुनिया

फसलों के नुकसान का मुआवजा पहले देगी मान सरकार
राज्य में किसानों के हितों की सुरक्षा करने के लिए सीएम मान ने शनिवार को एक बड़ा फैसला लिया। मान ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से होने वाले किसानों के नुकसान की भरपाई सरकार आंकलन की प्रक्रिया पूरी होने से पहले करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुखद है कि किसानों को मुआवजा काफी देरी से मिलता है। ऐसा फसलों के नुकसान आंकलन की प्रक्रिया लंबे समय तक चलने की वजह से होता है। सीएम मान ने कहा कि मालवा क्षेत्र में खराब किस्म के बीज एवं कीटनाशकों की आपूर्ति से भी किसानों की फसल प्रभावित हुई है। मुख्यमंत्री ने खराब बीच एवं कीटनाशकों की आपूर्ति करने वालों के खिलाफ जांच कराई जाएगी और दोषियों को सजा दी जाएगी।  

Punjab: 25 हजार पदों पर तत्काल भर्ती को मंजूरी, पंजाब के सीएम भगवंत मान की पहली कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला

विधायकों को एक कार्यकाल का पेंशन मिलेगा
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को कहा कि पूर्व विधायकों को अब सिर्फ एक कार्यकाल के लिए ही पेंशन मिलेगी। इस तरह से विधायकों को प्रत्येक कार्यकाल के लिए पेंशन मिलने की प्रथा समाप्त हो जाएगी। विधायक को एक कार्यकाल के लिए 75,000 रुपये की पेंशन मिलती है। इसके बाद, आगे के प्रत्येक कार्यकाल के लिए अतिरिक्त 66 प्रतिशत पेंशन राशि मिलती है। वर्तमान समय में 250 से अधिक पूर्व विधायकों को पेंशन मिल रही है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।