लाइव टीवी

Punjab : सुखबीर सिंह बादल के काफिले पर फायरिंग, जलालाबाद में हुआ हमला

Updated Feb 02, 2021 | 13:45 IST

इस घटना को लेकर अकाली दल और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है। सुखबिर सिंह को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है और उन्हें सुरक्षित जगह पर ले जाया गया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspPTI
जलालाबाद में सुखबीर सिंह बादल के काफिले पर फायरिंग। -फाइल फोटो

चंडीगढ़ : पंजाब के जलालाबाद में सुखबीर सिंह बादल के काफिले पर हमला हुआ है। बादल के काफिले पर गोलीबारी उस समय हुई जब वे अपने निर्वाचन क्षेत्र में जा रहा थे। अकाली दल ने इस हमले के लिए कांग्रेस पर आरोप लगाया है। काफिले के एक वाहन में सुखबिर बादल सवार थे। सुखबिर सिंह राज्य में लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे हैं। इस घटना को लेकर अकाली दल और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है। सुखबिर सिंह को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है और उन्हें सुरक्षित जगह पर ले जाया गया है। अकाली दल का कहना है कि इस हमले में उसके कुछ लोग घायल हुए हैं।

घटनास्थल पर पुलिस पहुंची है और मामले की जांच में जुटी है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।