लाइव टीवी

Amazing Indians Award 2022 : आरके सिंह बोले-सादगी और ईमानदारी पसंद करता है आम आदमी

Updated Sep 09, 2022 | 21:11 IST

Amazing Indians Award 2022 : अमेजिंग इंडियंस समारोह में केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने कहा कि 'आम आदमी ईमानदारी और सादगी पसंद करता है। राजनीतिक एवं अपने सेवा के अनुभव से मैं कहता हूं कि आम लोग उसके साथ खड़े होते हैं जो स्पष्टवादी, सत्य एवं बेबाक होते हैं।'

Loading ...
आरके सिंह बोले-सादगी और ईमानदारी पसंद करता है आम आदमी।

Amazing Indians 2022 : देश में ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्होंने आम लोगों के जीवन में बदलाव लाने के लिए असाधारण काम किया है। अपनी लगन, मेहनत से एक मिसाल पेश की है। ऐसे लोगों के शानदार एवं प्रेरित करने वाले कार्यों को सलाम करने एवं उन्हें पहचान देने के लिए देश के प्रमुख अंग्रेजी चैनल टाइम्स नाउ ने उन्हें 'अमेजिंग इंडियंस' अवॉर्ड से सम्मानित किया। शिक्षा, मेडिकल, पर्यावरण, कोविड, प्रदूषण, ग्रामीण विकास सहित 12 क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को इस प्रतिष्ठित अवार्ड से सम्मानित किया गया।  इस समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने कहा कि आम आदमी सादगी और ईमानदारी पसंद करता है। यह बात वह अपने अनुभव से बोल रहे हैं। 

सामाजिक कार्य करने वाले को सम्मान देना चाहिए-केंद्रीय मंत्री
केंद्रीय मंत्री  ने कहा, 'आम आदमी ईमानदारी और सादगी पसंद करता है। राजनीतिक एवं अपने सेवा के अनुभव से मैं कहता हूं कि आम लोग उसके साथ खड़े होते हैं जो स्पष्टवादी, सत्य एवं बेबाक होते हैं। आप निष्पक्ष और ईमानदार हैं तो लोग आपके साथ खड़े होंगे। जो लोग निस्वार्थ भाव से सामाजिक सेवा करते हैं उन्हें हमें सम्मान करना चाहिए। समाज सेवा करने से आपकी विश्वसनीयता बढ़ती है और विश्वनीयता बढ़ने पर लोग आप में भरोसा करेंगे।' 

'अमेजिंग इंडियंस' अवॉर्ड से सम्मानित हुए ये लोग
वॉर्ड्स सेरेमनी में 'ऑक्सीजन मैन' सौमित्र मंडल को 'COVID-19 हीरोज' श्रेणी में अमेजिंग इंडियंस 2022 पुरस्कार से सम्मानित किया गया। एनिमल वेलफेयर कैटेगरी का अवॉर्ड अभिषेक रे ने जीता। जबकि फूड मैनेजमेंट एंड न्यूट्रिशन कैटेगरी में ज्योतिबेन जितेंद्रभाई टांक को सम्मान मिला। कोरोना संकट के दौरान लोगों की मदद करने के लिए सौमित्र मंडल को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। 

अच्छे कार्य के लिए पैसा मायने नहीं रखता : उप राष्ट्रपति
इससे पहले कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा, 'महात्वाकांक्षी देश के रूप में हमें सामाजित बदलाव लाने वाले लोगों की पहचान करनी चाहिए। हमें प्रत्येक नागरिक की क्षमता एवं प्रतिभा की पहचान करने की जरूरत है। हमें आदर्श प्रस्तुत करना चाहिए। अच्छे कार्य के लिए पैसा मायने नहीं रखता है। हाल के वर्षों में लोगों की सोच में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है। मुझे यकीन है कि देश के रूप में हम अपने उद्देश्यों को प्राप्त कर लेंगे।' 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।