लाइव टीवी

Amazing Indians Award 2022: 'अमेजिंग इंडियंस' समारोह में बोले उप राष्ट्रपति, 'हमें प्रत्येक नागरिक की प्रतिभा पहचानने की जरूरत'

Updated Sep 09, 2022 | 20:32 IST

Amazing Indians Award 2022 : उप राष्ट्रपति ने कहा, 'महात्वाकांक्षी देश के रूप में हमें सामाजित बदलाव लाने वाले लोगों की पहचान करनी चाहिए। हमें प्रत्येक नागरिक की क्षमता एवं प्रतिभा की पहचान करने की जरूरत है। हमें आदर्श प्रस्तुत करना चाहिए।'

Loading ...
उप राष्ट्रपति ने कहा कि हमें आदर्श प्रस्तुत करना चाहिए।
मुख्य बातें
  • उप राष्ट्रपति ने कहा अच्छे कार्य के लिए पैसा मायने नहीं रखता ।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कार्यक्रम के लिए संदेश भेजा।
  • गुमनाम नायकों को पहचानने के लिए रही है ये शाम

Amazing Indians Award 2022: देश में सामाजिक बदलाव का बीड़ा उठाने वाले नायकों को टाइम्स नाउ ने शुक्रवार को 'अमेजिंग इंडियंस' अवार्ड देकर सम्मानित किया। शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, चिकित्सा सहित 12 श्रेणियों में ये पुरस्कार दिए गए। आम लोगों के जीवन को प्रभावित करने वाले एवं इन साधारण लोगों के इस असाधारण एवं उल्लेखनीय कार्य को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। इस मौके उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि प्रत्येक नागरिक की क्षमता एवं प्रतिभा की पहचान करने की जरूरत है। लोगों को आदर्श प्रस्तुत करने की जरूरत है।  

अच्छे कार्य के लिए पैसा मायने नहीं रखता : उप राष्ट्रपति
उप राष्ट्रपति ने कहा, 'महात्वाकांक्षी देश के रूप में हमें सामाजित बदलाव लाने वाले लोगों की पहचान करनी चाहिए। हमें प्रत्येक नागरिक की क्षमता एवं प्रतिभा की पहचान करने की जरूरत है। हमें आदर्श प्रस्तुत करना चाहिए। अच्छे कार्य के लिए पैसा मायने नहीं रखता है। हाल के वर्षों में लोगों की सोच में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है। मुझे यकीन है कि देश के रूप में हम अपने उद्देश्यों को प्राप्त कर लेंगे।' 

'गुमनाम नायकों को पहचानने के लिए भी है ये शाम'
कार्यक्रम की शुरुआत टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा, 'हम आज शाम यहां न केवल अपने योग्य विजेताओं का सम्मान करने और जश्न मनाने के लिए हैं, बल्कि अनगिनत गुमनाम नायकों को पहचानने के लिए भी हैं, जो अधिक से अधिक अच्छे के लिए अथक प्रयास करते हैं।' कार्यक्रम की शुरुआत में टाइम्स नाउ नवभारत की एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन पढ़ा जिसमें पीएम ने कहा कि 'किसी भी राष्ट्र में परिवर्तन तभी संभव है जब लोग उसे चलाए... जन भागीदारी ही 'जन आंदोलन' का निर्माण करती है...।'

इन्हें मिला सम्मान
वॉर्ड्स सेरेमनी में 'ऑक्सीजन मैन' सौमित्र मंडल को 'COVID-19 हीरोज' श्रेणी में अमेजिंग इंडियंस 2022 पुरस्कार से सम्मानित किया गया। एनिमल वेलफेयर कैटेगरी का अवॉर्ड अभिषेक रे ने जीता। जबकि फूड मैनेजमेंट एंड न्यूट्रिशन कैटेगरी में ज्योतिबेन जितेंद्रभाई टंक को सम्मान मिला। कोरोना संकट के दौरान लोगों की मदद करने के लिए सौमित्र मंडल को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।