लाइव टीवी

Pedal for Health:आजादी का अमृत महोत्सव साइकिल चलाते दिखे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, किरन रिजीजू

Updated Aug 14, 2021 | 09:34 IST

'Azadi ka Amrut Mahotsav': केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया और केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने  राजधानी दिल्ली में 'पैडल फॉर हेल्थ' कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
खेल मंत्री अनुराग ठाकुर,स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया और केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने साइकिल चलाई

नई दिल्ली: 75वें स्वतंत्रता दिवस से पहले राजधानी दिल्ली में कुछ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, इसमें कुछ केंद्रीय मंत्रियों ने भी हिस्सा लिया। 'आजादी का अमृत महोत्सव' (Amrit Mahotsav of Azadi) मनाने के क्रम में शनिवार को 'पेडल फॉर हेल्थ' (Pedal for Health) कार्यक्रम का आयोजन हुआ, ये कार्यक्रम दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में हुआ।

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया और केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आज़ादी का अमृत महोत्सव 'पैडल फॉर हेल्थ' कार्यक्रम में भाग लिया।

इस खास मौके पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर,स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया और केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम (Major Dhyan Chand National Stadium) से अकबर रोड (Akbar Road) के बीच की दूरी साइकिल से तय की।


आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 'पेडल फॉर हेल्थ' कार्यक्रम के आयोजन में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि स्वस्थ भारत ही सशक्त भारत हो सकता है, इसलिए आइये 'पेडल फॉर हेल्थ' कार्यक्रम से जुड़कर 'फिटनेस का डोज आधा घंटा रोज' को साकार बनाएं।गौर हो कि 75वें स्वतंत्रता दिवस से पहले राष्ट्रीय राजधानी समेत देश भर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।