लाइव टीवी

Begusarai firing: चार आरोपी गिरफ्तार, गिरिराज सिंह बोले- ये आतंकी हमला था, NIA या CBI जांच हो

Begusarai firing: Four accused arrested, Giriraj Singh said - it was a terrorist attack, be it NIA or CBI investigation
Updated Sep 16, 2022 | 16:50 IST

Begusarai firing: बिहार के बेगूसराय जिले में 13 सितंबर की शाम सिरफिरे अपराधियों ने नेशनल हाईवे 28 पर अंधाधुंध फायरिंग की। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अब चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इधर बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सीबीआई या एनआईए जांच की मांग की।

Loading ...
Begusarai firing: Four accused arrested, Giriraj Singh said - it was a terrorist attack, be it NIA or CBI investigationBegusarai firing: Four accused arrested, Giriraj Singh said - it was a terrorist attack, be it NIA or CBI investigation
तस्वीर साभार:&nbspANI
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
मुख्य बातें
  • बेगूसराय में अंधाधुंध गोलीबारी केस में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
  • केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि यह आतंकी हमला था, सीबीआई या एनआईए से इसकी जांच कराई जाए।
  • मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पुलिस इसकी जांच कर रही है।

Begusarai firing: बेगूसराय फायरिंग की घटना पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को कहा कि यह सिर्फ 10 लोगों पर फायरिंग की घटना नहीं थी, इसने सरकार का चेहरा भी बेनकाब कर दिया। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। यह सिर्फ लोगों पर फायरिंग नहीं बल्कि एक आतंकवादी हमला था। मेरी मांग है कि इसकी जांच एनआईए या सीबीआई से होनी चाहिए।

सीबीआई/एनआईए जांच की मांग पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अगर कहीं कोई घटना हुई तो क्या पुलिस इसकी जांच नहीं करेगी? वे इसकी जांच कर रहे हैं। वे पूरी जानकारी देंगे। क्या वे (बीजेपी) जो कहते हैं उसका कोई मतलब है? उन्हें बस बातें करते रहना है। 

एडीजी मुख्यालय जेएस गंगवार ने कहा कि अब तक 4 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। उन्होंने स्वीकार किया है कि वे क्षेत्र में भय फैलाना चाहते थे क्योंकि उनका प्रभाव कम हो रहा था। दो देशी पिस्टल, वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

गौर हो कि बिहार के बेगूसराय में अंधाधुंध गोलीबारी के सिलसिले में शुक्रवार को 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार लोगों की पहचान सुमित कुमार, युवराज, केशव उर्फ नागा और अर्जुन के रूप में हुई है। घटना के बाद ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में 7 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें- बेगूसराय गोलीबारी पर बोले तेजस्वी यादव- BJP शासित राज्यों में रेप हो रहा है तो वहां के CM कर रहे हैं क्या?

फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 11 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मंगलवार को दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार लोगों ने राहगीरों पर गोलियां चला दीं, जिसमें 30 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और 11 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बंदूकधारियों ने सबसे पहले बेगूसराय कस्बे के मल्हीपुर चौक पर दुकानों को निशाना बनाकर गोलियां चलाईं। लोग इधर-उधर भागे और दुकानदार अपने दुकान छोड़कर भाग गए। इसके बाद हमलावर बरौनी थर्मल चौक, तेघरा, बछवाड़ा और राजेंद्र ब्रिज पर चले गए और लोगों पर फायरिंग जारी रखी।

ये भी पढ़ें- बेगूसराय शूटआउट पर बोले- गिरिराज सिंह- जंगलराज में मुसलमानों को गोली मार दी जाए तो नीतीश बाबू को दर्द होता है...

इस घटना की जांच के लिए बिहार के पटना से फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी की एक टीम बुधवार को बेगूसराय पहुंची। बेगूसराय जिले के तेघरा विधानसभा क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक ओमप्रकाश उस टीम की निगरानी कर रहे हैं जो बछवारा थाना क्षेत्र के गोधरा गांव में पहली बार दो लोगों को गोली लगने के स्थान पर शोध कर साक्ष्य जुटा रही है।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।