लाइव टीवी

PM Modi Purulia Rally: ममता सरकार पर PM मोदी का हमला, 'दीदी बोले-खेला होबे, BJP बोले-विकास होबे'

Updated Mar 18, 2021 | 12:55 IST

West Bengal Chunav 2021 : बंगाल के पुरुलिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अपनी चुनावी रैली का आगाज किया। पीएम ने टीएमसी सरकार एवं ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा।

Loading ...
बंगाल के पुरुलिया में पीएम मोदी की रैली।

पुरुलिया (पश्चिम बंगाल) : पश्चिम बंगाल का चुनावी रण तेज हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुरुलिया से अपनी चुनावी जनसभा का आगाज करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला। प्रधानमंत्री ने कहा कि ममता सरकार ने पुरुलिया और जंगलमहल के लोगों को 'जलसंकट' दिया। पीएम ने कहा कि इस बार राज्य में भाजपा की सरकार बननी तय है। बंगाल में विधानसभा की 294 सीटों के लिए इस बार आठ चरणों में चुनाव हो रहे हैं। पहले चरण का मतदान 27 मार्च को होगा। राज्य में इस बार मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और टीएमसी के बीच है। टीएमसी ने बुधवार को अपना घोषणापत्र जारी किया। ममता ने अपने घोषणापत्र में महिलाओं, छात्रों पर ज्यादा फोकस रखा है। राज्य में पीएम मोदी की करीब 20  रैलियां होनी हैं। भाजपा पीएम की रैलियों के जरिए चुनावी माहौल अपने पक्ष में करने की कोशिश करेगी। 

नरेंद्र मोदी की पुरुलिया रैली अपडेट्स

-दीदी आज पुरुलिया के लोगों का दीदी को संदेश साफ है। दीदी की सरकार जाने का काउंटडाउन शुरू हो गया है। भ्रष्टाचार से मुक्त होने का समय आ गया है। यहां सिंडिकेटों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है। दीदी के अत्याचार सहने वाले परिवार आज मुझे आशीर्वाद देने आए हैं। पुरुलिया के लोगों को दीदी के विरोध की सजा दी गई है। यहां लोगों को खुलेआम धमकी दी गई कि भाजपा का साथ देने पर यही होगा। कल रात भाजपा के कार्यकर्ताओं पर हमले हुए। यह ठीक नहीं है। बदली की कार्रवाई नहीं होनी चाहिए।   

-हर भाजपा कार्यकर्ता को विश्वास दिलाता हूं हर अत्याचारी के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई होगी। भाजपा राज में कानून का राज फिर से स्थापित किया जाएगी। माफियाओं को कानून के जद में लाया जाएगा। हमारे लिए जनता जनार्दन ही ईश्वर का रूप है। 130 करोड़ भारतवासी ही हमारी पूजी हैं। हम जीव में ही जीव देखते हैं।

-दीदी अपनी खीझ मुझ पर निकाल रही हैं। दीदी को चोट लगी तो मुझे भी चिंता हुई। मेरी प्रार्थना है कि उनके पैरों की चोट जल्द से जल्द ठीक हो।  हमें सोनार बांग्ला का फिर से निर्माण करना है।

-ममता दीदी अचानक बदली-बदली सी दिख रही हैं। ये बंगाल की जनता की नाराजगी है जो दीदी से सब कुछ करवा रही है। बंगाल की जनता की याददाश्त बहुत तेज होती है। लोगों को याद है कि आपने गाड़ी से उतारकर कितने लोगों को डांटा फटकारा है। जनता को याद है कि जब आपने सेना पर तख्तापलट का आरोप लगाया था। पुलवामा हमले के बाद आप किसके साथ खड़ी थीं यह बात भी लोग भूले नहीं हैं। बाटला हाउस एनकाउंटर ने आतंकवाद और आतंकवाद के पीछे जो असली ताकतें हैं उनके चेहरे को उजागर कर दिया। आतंक की एक गोली ने इंस्पेक्टर मोहन चंद्र शर्मा शहीद कर दिया था। ये लोग उस समय आतंकवादियों के साथ खड़े थे। तुष्टिकरण के लिए ये लोग किस हद तक जा सकते हैं। बंगाल से घुसपैठ के लिए वोट बैंक राजनीति एवं तुष्टिकरण जिम्मेदार है। बंगाल के लोग मन बना चुके हैं कि लोकसभा में टीएमसी हाफ और इस बार पूरी साफ।
 

--दीबी बोले-खेला होबे, बीजेपी बोले-विकास होबे

-लोगों का उत्साह बता रहा है कि टीएमसी की पराजय तय है। इस बार बंगाल के चुनाव में दीदी की पराजय होगी। इस बार टोलबाजों की पराजय होगी। बंगाल में टीएमसी के दिन अब गिनती के रह गए हैं। यह बात ममता दीदी भी समझ रही है। इसीलिए वह कह रही हैं-खेला होबे। 

-पुरुलिया के लोगों के साथ छल किया गया है। मा, माटी और मानुष के प्रति दीदी को यदि ममता होती तो वह ऐसा कभी नहीं करती। दीदी ने यहां नक्सलियों की एक नई नस्ल बना दी है। यह नई नस्ल गरीबों के हक को लूटती है। लोग जानते हैं कि बालू माफिया और कोयला माफियाओं को किसका संरक्षण मिला हुआ है। आज बंगाल की जनता कह रही है, एक एक बंगाली कह रहा है-अत्याचार अब नहीं सहेंगे दीदी।  

-पुरुलिया जैसा जल संकट देश के अन्य भागों में रहा है लेकिन भाजपा की सरकारों ने उन राज्यों में पानी पाइलाइन बिछाए। यहां जल संकट को दूर किया। इन राज्यों के किसान अलग-अलग तरह की फसलों को उगाते हैं। यही काम बंगाल के उन क्षेत्रों में किया जाएगा जहां पानी की दिक्कतें हैं। 

-पुरुलिया और जंगलमहल के लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि बंगाल में भाजपा सरकार बनने के बाद आपकी इन समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा। बंगाल में डबल इंजन की सरकार बनेगी। यह डबल इंजन की सरकार बनेगी तो यहां विकास होगा और लोगों का जीवन आसान बनेगा। पुरुलिया में पर्यटन की काफी संभावनाएं हैं। इसका बढ़ावा दिया जाएगा।

-ममता सरकार पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा कि इन लोगों ने पुरुलिया को दिया है जलसंकट, पलायन, भेदभाव का शासन दिया है। ममता दीदी को अपने काम का हिसाब देने चाहिए।

-देश जब आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है तो ऐसे समय में मुझे जंगलमहल की धरती पर आने का मौका मिला है। महानविभूतियों की इस जन्म भूमि को मेरा प्रणाम

-लोगों का 'नमस्ते' से अभिवादन करने के बाद पीएम ने अपने भाषण की शुरुआत बांग्ला भाषा से शुरू की।

-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुरुलिया पहुंच गए हैं। थोड़ी देर में वह जनसभा को संबोधित करेंगे। मंच पर प्रदेश भाजपा के नेता मौजूद हैं। पीएम मोदी को देखने और सुनन के लिए बड़ी संख्या में लोग आए हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।