लाइव टीवी

Bengaluru Flood : बेंगलुरु में हर तरफ पानी का सैलाब, बदइंतजामी से बेदम हुआ जीवंत शहर

Updated Sep 06, 2022 | 17:41 IST

Karnataka flood news : भारी बारिश की वजह से कर्नाटक के कई जिलों बाढ़ का सामना कर रहे हैं। राजधानी बेंगलुरू का बुरा हाल है। मुख्यमंत्री बोम्मई ने कहा है कि राजधानी में बाढ़ से निपटने के लिए सरकार ने 300 करोड़ रुपए का फंड जारी करने का फैसला किया है।

Loading ...
आर अशोक की तस्वीर शेयर कर कांग्रेस ने की खिंचाई।
मुख्य बातें
  • बेंगलुरू शहर में हर तरफ पानी भर गया है, सुरक्षित ठिकानों की तलाश में हैं लोग
  • यहां तक कि पानी मॉल और एयरपोर्ट में दाखिल हो गया है, लोगों को हो रही मुश्किलें
  • मुख्यमंत्री बोम्मई ने बाढ़ के लिए पूर्व की कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया है

Bengaluru Flood : भारी बारिश की वजह से कर्नाटक के कई हिस्से बाढ़ में डूब गए हैं। बाढ़ से राजधानी बेंगलुरु का बुरा हाल है। बेंगलुरु में लगातार हो रही बारिश के चलते जन जीवन पूरी तरह से पटरी से उतर गया है। बारिश ने इस हाइटेक सिटी के दावों की पोल खोल दी है। पानी में फंसे लोग ट्रैक्टर जैसे ऊंचे वाहनों पर सवार होकर सुरक्षित जगहों पर जाते हुए दिखे हैं। बारिश ने जीवंत शहर को बेदम कर दिया है। पानी में सड़कें और वाहन डूब गए हैं। हर तरफ पानी का सैलाब नजर आ रहा है। 

बेंगलुरु शहर में पानी का सैलाब  
बारिश ने शहर की बदइंतजामी की पोल खोल दी है। इसका सामना करने के लिए सरकार हाथ-पांव मार रही है। मंत्रियों एवं अधिकारियों की बैठकें हो रही हैं और रणनीति बन रही है। इस बीच, राज्य में बाढ़ की स्थिति पर सरकार की एक बैठक की तस्वीर वायरल हुई है। इस बैठक में राज्य में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा हो रही है लेकिन मंत्री आर अशोक नींद में नजर आए हैं। इस तस्वीर को लेकर कर्नाटक कांग्रेस ने मंत्री पर तंज कसा है। इस तस्वीर को ट्वीट करते हुए कांग्रेस ने कहा कि 'लोग कई तरह से डूबते हैं। राज्य के लोग बारिश में डूब रहे हैं तो मंत्री जी नींद में डूबे हुए हैं।' 

300 करोड़ रुपए का फंड जारी 
भारी बारिश की वजह से कर्नाटक के कई जिलों बाढ़ का सामना कर रहे हैं। राजधानी बेंगलुरू का बुरा हाल है। मुख्यमंत्री बोम्मई ने कहा है कि राजधानी में बाढ़ से निपटने के लिए सरकार ने 300 करोड़ रुपए का फंड जारी करने का फैसला किया है। बेंगलुरु शहर के कई रिहायशी इलाकों में इतना पानी भर गया है कि लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए नाव चलानी पड़ रही है। बाढ़ के चलते शहर के बेलंदुर, सरजापुरा रोड, व्हाइटफील्ड, आउटर रिंग रोड और बीईएमएल लेआउट जैसे इलाकों में सड़कें लबालब हो चुकी हैं।

Karnataka: बाढ़ समीक्षा बैठक के दौरान सोते दिखे कर्नाटक के मंत्री, कांग्रेस ने फोटो शेयर कर उड़ाया मजाक

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर पानी भरा
भारी बारिश के चलते बेंगलुरु एयरपोर्ट पर भी पानी भर गया है। वहीं व्हाइटफील्ड रोड पर एक बस पानी में फंस गई, जिसे लोगों ने रस्सी से खींचकर निकाला। कई लोगों ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है। लोगों का कहना है कि सरकार ने समय रहते बारिश से निपटने के लिए प्रबंध नहीं किया। अब समस्या जब विकराल हो गई है तो वह उपाय के तरीके ढूंढ रही है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।