लाइव टीवी

भारत जोड़ो यात्रा पर असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कसा तंज, राहुल गांधी को जाना चाहिए पाकिस्तान

Updated Sep 07, 2022 | 08:52 IST

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से शुरू होने जा रही है। यात्रा से पहले राहुल गांधी ने श्रीपेरांबदूर में अपने पिता राजीव गांधी को याद किया। हालांकि उनकी यात्रा पर असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने तंज कसा है।

Loading ...
कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा पर हिमंता बिस्वा सरमा का तंज
मुख्य बातें
  • सात सितंबर से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा
  • करीब 3500 किमी की यात्रा
  • बीजेपी ने यात्रा की उपयोगिता पर उठाया सवाल

भारत जोड़ो यात्रा की औपचारिक शुरुआत आज शाम कन्याकुमारी से होगी। उससे पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने श्री पेरांबदुर में अपने पिता राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी। लेकिन कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि हकीकत में राहुल गांधी को यह यात्रा पाकिस्तान में करनी चाहिए। भारक एक है, एकजुट है। कांग्रेस को सही मायने में यात्रा 1947 में करनी चाहिए थी जब देश का विभाजन हुआ। 


भारत जोड़ो यात्रा के विरोध का जवाब

यह यात्रा दल की नहीं देश की है। धर्मनिरपेक्षता, संप्रभुता, अखंडता, विविधता में एकता जैसे विचारों में विश्वास रखने वाले लोग इस यात्रा में शामिल हो सकते हैं। भारत को विविधता, कोस-कोस पर बदलने वाला पानी और बोली जोड़ते हैं।भारत को गांधी की आत्मा, गांधी के आदर्श जोड़ते हैं।वर्तमान सरकार में जो माहौल है, उसने भारत के युवाओं के हौसले को तोड़कर रख दिया है।

कदम से कदम मिलाएंगे, अपनों के पास जाएंगे, जनता के लिए आवाज उठाएंगे, देश को बिखरने से बचाएंगे।कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी जी के नेतृत्व में भारतवर्ष के हर नागरिक को जोड़ने के लिए भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने जा रही है। इस यात्रा की परिकल्पना प्रेम, भाईचारे को विश्व में फैलाने की है, भारत को जोड़ने की है।

Bharat Jodo Yatra: 3500 KM, 12 राज्य...आज से शुरू होगी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, कन्याकुमारी से राहुल गांधी करेंगे लॉन्च

आज सरकार द्वारा संविधान का सम्मान नहीं किया जा रहा है। भारत जैसे सेक्युलर देश में लोगों के अंदर धर्म के नाम पर नफरत पैदा की जा रही है। भाजपा ने इस देश को कमजोर कर दिया है। देश को जागना चाहिए और देश की जागृति के लिए हम #BharatJodoYatra कर रहे हैं ।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।