लाइव टीवी

Punjab: 25 हजार पदों पर तत्काल भर्ती को मंजूरी, पंजाब के सीएम भगवंत मान की पहली कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला

पुलकित नागर | SPECIAL CORRESPONDENT
Updated Mar 19, 2022 | 16:52 IST

Punjab Cabinet decision: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में एक महिला समेत आम आदमी पार्टी  दस विधायकों को शामिल किया गया, राज्य के गवर्नर ने मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Loading ...
Punjab Cabinet: 25 हजार पदों पर तत्काल भर्ती को मंजूरी

Immediate Recruitment of 25 Thousand Posts in Punjab: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पहली कैबिनेट बैठक चंडीगढ़ में हुई बताया जा रहा है कि मान मंत्रिमंडल ने 25 हजार पदों पर तत्काल भर्ती को मंजूरी दे दी है वहीं कॉरपोरेशन और सरकारी दफ्तरों में खाली पड़े पदों को भरा जाएगा।

पंजाब में भगवंत मान की पहली कैबिनेट मीट में  महीने का वोट आन अकाउंट लेने का फैसला किया है वहीं बताते हैं कि बजट जून महीने में पेश किया जाएगा साथ ही कैबिनेट ने सप्लीमेंट्री ग्रांट्स को भी परमीशन दे दी है।

एक नजर अहम फैसलों पर-

  • पंजाब में 25000 सरकारी नौकरी निकाली जाएगी
  • पुलिस में दस हज़ार नौकरियां निकलेंगी
  • 15 हज़ार नौकरियां बाकी अलग अलग विभाग में आएंगी
  • एक महीने में निकलेंगी नौकरियां
  • भगवंत मान ने पंजाब के युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था
  • पहली ही कैबिनेट में भगवंत मान युवाओं से अपना वादा पूरा किया

गौर हो कि पंजाब की नव निर्वाचित आम आदमी पार्टी सरकार में 10 विधायकों ने आज मंत्री पद की शपथ ली जिनमें एक महिला मंत्री भी शामिल है। शपथ ग्रहण समारोह में सबसे पहले वरिष्ठ विधायक हरपाल सिंह चीमा ने शपथ ली। इसके बाद एक-एक करके सभी मंत्रियों ने शपथ ली।

भगवंत मान का ऐलान- 23 मार्च को जारी करेंगे एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर, व्हाट्सएप पर लोग कर सकेंगे शिकायत

इससे पहले शनिवार को ही मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 10 विधायकों के नाम और उनकी तस्वीर टि्वटर पर साझा करते हुए बताया कि नया मंत्रिमंडल कल शपथ ग्रहण करेगा। मान ने लिखा, 'पंजाब का नया मंत्रिमंडल कल शपथ ग्रहण करेगा। पंजाब की आप सरकार में शामिल होने वाले सभी मंत्रियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। पंजाब की जनता ने हम सबको बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी दी है, हमें दिन-रात मेहनत कर लोगों की सेवा करनी है, पंजाब को एक ईमानदार सरकार देनी है। हमें रंगला पंजाब बनाना है।'

पंजाब की भगवंत मान की सरकार में ये बने हैं नए मंत्री-

हरपाल सिंह चीमा- दिड़वा से विधायक हैं। दो बार से आम आदमी पार्टी विधायक हैं। 2016 में उन्होंने राजनीति में एंट्री की। हरपाल सिंह चीमा ने वकालत की पढ़ाई की है।

ब्रह्म शंकर जिम्पा- 57 साल के जिम्पा होशियारपुर से विधायक बने हैं। चार बार काउंसलर रहे हैं। चुनाव में दो पूर्व मंत्रियों को हराया।

डॉ. बलजीत कौर- 45 साल की बलजीत कौर मलोट से विधायक चुनी गई हैं। पहली बार चुनाव लड़कर विधायक चुनी गई हैं। पूर्व आप सांसद साधु सिंह की बेटी बलजीत पेशे से आंखों की डॉक्टर हैं।

हरजोत सिंह बैंस- आनंदपुरसाहिब विधानसभा से हैं। कई सामाजिक आंदोलनों का हिस्सा रहे हैं और 18 साल की उम्र में एक पैन पंजाब यूनाइटेड यूथ ऑर्गनाइजेशन की स्थापना की। उन्होंने इंडिया अगेंस्ट करप्शन आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया। 23 साल की उम्र में पंजाब में आम आदमी पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष थे। 

गुरमीत सिंह मीत हेअर- 32 साल के युवा विधायक गुरमीत सिंह दूसरी बार विधायक बने हैं। बरनाला से शानदार जीत हासिल करने वाले गुरमीत सिंह आम आदमी पार्टी के यूथ विंग के इंचार्ज हैं।

लाल चंद कटारूचक- आम आदमी पार्टी के लाल चंद कटारूचक भोआ विधानसभा सीट से विधायक हैं। भोआ विधानसभा सीट पंजाब के पठानकोट जिले में आती है। भोआ विधानसभा सीट काफी हॉट और संवेदनशील मानी जाती है। भोआ विधानसभा सीट के इतिहास की बात की जाए तो यहां भारतीय जनता पार्टी का कब्जा माना जाता था।

पंजाब में AAP ने 92 सीटें हासिल कर लिखी कामयाबी की नई इबारत 

पंजाब के राज्यपाल पुरोहित ने बुधवार को स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई थी। आम आदमी पार्टी  ने 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा में कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल बहुजन समाज पार्टी  गठबंधन और भारतीय जनता पार्टी -पंजाब लोक कांग्रेस-शिअद गठबंधन को पछाड़ते हुए 92 सीटें हासिल की हैं। कैबिनेट में पार्टी ने मालवा से पांच, माझा से चार और दोआबा क्षेत्र से एक विधायक को प्रतिनिधित्व दिया। कैबिनेट में चार उन विधायकों को जगह दी गई है जो सुरक्षित सीटों दीर्बा, जंडियाला, मलोट और भोआ का प्रतिनिधित्व करते हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।