लाइव टीवी

UP: ब्राह्मण, दलित या पिछड़ा, यूपी में कौन होगा BJP अध्यक्ष? कई समीकरणों पर विचार कर रही है भाजपा

Updated Aug 18, 2022 | 16:11 IST

UP BJP President: उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के लिए जल्द ही बीजेपी किसी चौकाने वाले नाम का ऐलान कर सकती है। भाजपा नए अध्यक्ष के लिए जातिगण समीकरणों का खास ध्यान रख रही है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
बीजेपी जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखते हुए कर रही है कई नामों पर विचार
मुख्य बातें
  • उत्तर प्रदेश में अभी तक नहीं हो सका है बीजेपी के नए अध्यक्ष का चुनाव
  • बीजेपी जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखते हुए कर रही है कई नामों पर विचार
  • बहुत जल्द ही होगा यूपी के नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान

UP BJP President News: उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष के चयन को लेकर विचार विमर्श का मामला आखिरी दौर में पहुंच गया है। यह बताया जा रहा है कि भाजपा अब बहुत जल्द उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर सकती है। दरअसल, 2024 में होने वाले लोक सभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने संगठन को कसना शुरू कर दिया है और अब पार्टी संगठन में 2024 के मद्देनजर ही बदलाव किए जा रहे हैं। इसी रणनीति के तहत भाजपा आलाकमान ने हाल ही में धर्मपाल सिंह को यूपी भाजपा का संगठन महासचिव बनाया।

मौर्य नंबर 2

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को विधान परिषद में नेता सदन बनाकर आधिकारिक रूप से यह संदेश देने का भी प्रयास किया कि सीएम योगी आदित्यनाथ के बाद केशव प्रसाद मौर्य नंबर 2 हैं। आपको बता दें कि, उत्तर प्रदेश सरकार में दो उपमुख्यमंत्री हैं - केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक। 2024 में होने वाले लोक सभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश, भाजपा के लिए बहुत मायने रखता है इसलिए भाजपा एक ऐसे नेता को प्रदेश का अध्यक्ष बनाना चाहती है जिसमें सांगठनिक क्षमता भी हो और जो कार्यकर्ताओं में भी लोकप्रिय हो।

UP BJP President: स्वतंत्र देव सिंह ने यूपी के प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, इन नामों पर हो रही  चर्चा!

तमाम समीकरणों पर हो रहा है विचार

भाजपा के एक शीर्ष नेता ने बताया कि जब प्रदेश में अपनी सरकार होती है तो प्रदेश अध्यक्ष का काम काफी चुनौतीपूर्ण हो जाता है। कार्यकर्ताओं के मनोबल और जोश को बढ़ाने और बनाए रखने के साथ-साथ सरकार और संगठन में बेहतर तालमेल बनाते हुए काम करना पड़ता है। पार्टी सूत्रों की मानें तो, प्रदेश अध्यक्ष को लेकर भाजपा आलाकमान ने तमाम समीकरणों पर गहनता से विचार विमर्श किया है। उत्तर प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण नेताओं की राय भी ली गयी है और अब यह प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। सूत्रों की मानें तो भाजपा जल्द ही उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष के नाम की औपचारिक घोषणा कर सकती है।

चौंकाने वाला हो सकता है नाम

यह माना जा रहा है कि पार्टी उत्तर प्रदेश में किसी ब्राह्मण नेता को पार्टी की कमान सौंप सकती है लेकिन संगठन के कामकाज को करीब से देखने वाले एक नेता ने यह बताया कि पार्टी ब्राह्मण नेताओं के अलावा दलित और पिछड़ा वर्ग के नेताओं के नाम पर भी विचार कर रही है, हालांकि अंतिम मुहर लगना अभी बाकी है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए घोषित नाम काफी चौंकाने वाला हो सकता है।

UP से US तक बाबा के बुलडोजर की धूम, तिरंगा यात्रा में आगे-आगे BJP का पोस्टर पीछे-पीछे पीला पंजा, VIDEO

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।