लाइव टीवी

राहुल गांधी के खिलाफ असम में 1000 राजद्रोह का केस दर्ज करेगी BJP, कांग्रेस नेता के इस बयान से पूर्वोत्तर में रोष

Updated Feb 14, 2022 | 08:50 IST

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) असम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ 1000 राजद्रोह का केस दर्ज करने जा रही है। बीजेपी का कहना है कि चीन जो  चाहता है वह वही बयान दे रहे हैं।

Loading ...
कांग्रेस नेता राहुल गांधी
मुख्य बातें
  • राहुल गांधी ने कहा था कि भारत, कश्मीर से केरल तक, गुजरात से पश्चिम बंगाल तक है।
  • राहुल गांधी पर जानबूझकर पूर्वोत्तर की अनदेखी का आरोप है।
  • असम के सीएम ने कहा कि बंगाल से आगे भारत में उत्तर पूर्व भी मौजूद है।

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) असम में आज (14 फरवरी) को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ कम से कम 1000 राजद्रोह का केस दर्ज करेगी। बीजेपी का आरोप है कि राहुल गांधी ट्वीट किया जिसमें उन्होंने बताया कि 'भारत गुजरात से पश्चिम बंगाल तक मौजूद है'। इससे साबित होता है कि चीन अरुणाचल प्रदेश को लेना चहता है राहुल उसे स्वीकार करते हैं। एएनआई ने टॉप सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी।

राहुल गांधी ने 10 फरवरी को कहा था कि स्ट्रैंथ इज आवर यूनियन है। आवर यूनियन ऑफ कल्चर, आवर यूनियन ऑफ डायवर्सिटी, आवर यूनियन ऑफ लैंगुएज, आवर यूनियन ऑफ पीपुल, आवर यूनियन ऑफ स्टेट्स। इसी ट्वीट में उन्होंने आगे उल्लेख किया था कि यह यूनियन "गुजरात से पश्चिम बंगाल तक" है। ट्वीट के बाद, असम, त्रिपुरा और मणिपुर के मुख्यमंत्रियों ने कहा कि कांग्रेस नेता पूर्वोत्तर का उल्लेख करने से चूक गए। राहुल गांधी ने कहा था कि कश्मीर से केरल तक। गुजरात से पश्चिम बंगाल तक। भारत अपने सभी रंगों में सुंदर है। भारत की भावना का अपमान न करें। सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी ने जानबूझकर पूर्वोत्तर की अनदेखी की और इस तरह अरुणाचल प्रदेश के लिए चीन की मांग को मान लिया।

कांग्रेस नेता पर 10 फरवरी को कटाक्ष करते हुए असम के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा था कि भारत सिर्फ यूनियन से आगे है। हम एक गौरवशाली राष्ट्र हैं। भारत को आपके टुकड़े-टुकड़े दर्शन के लिए बंधक नहीं बनाया जा सकता है। क्या आपकी समस्या राष्ट्र, राष्ट्रीयता और राष्ट्रवाद से है? और बंगाल से आगे हम उत्तर पूर्व मौजूद हैं। राहुल पर तीखा हमला करते हुए, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने कहा कि उनकी अज्ञानता ही इस क्षेत्र से कांग्रेस के सफाए का कारण है।

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रचार करने के लिए राहुल गांधी हमारे सुंदर उत्तर पूर्वी राज्यों को भूल गए हैं। अपने परदादा की तरह, उन्होंने हमारे क्षेत्र को बाहर कर दिया? हम भी भारत का एक गौरवशाली हिस्सा हैं। आपकी अज्ञानता पूर्वोत्तर से आपकी पार्टी के सफाये का कारण है।

मणिपुर में, मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि वह कांग्रेस सीनियर नेता की अज्ञानता से चकित हैं और सवाल किया कि यह पार्टी राज्य के लोगों से आगामी विधानसभा में उन्हें वोट देने के लिए कैसे कह रही है। मणिपुर के मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया था कि मुझे आश्चर्य होता है जब एक वरिष्ठ @INCIndia नेता अपने बयानों में उत्तर पूर्व भारत के अस्तित्व की उपेक्षा करता है। जब इस क्षेत्र के अस्तित्व को भी स्वीकार नहीं किया जाता है, तो कांग्रेस आगामी चुनाव के लिए मणिपुर के लोगों से वोट कैसे मांग रही है? कौन बांट रहा है देश?

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।