लाइव टीवी

दिल्ली दौरे पर CM योगी, यूपी के विकास को लेकर केंद्रीय मंत्रियों से मिले 

Updated Jun 24, 2022 | 16:25 IST

ब्रज क्षेत्र विकास को लेकर CM योगी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से ब्रज चौरासी कोस परियोजना, ब्रज तीर्थ पथ परियोजना (52 कि.मी), गोवर्धन कनेक्ट परियोजना (72 कि.मी) को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

Loading ...
यूपी के विकास को लेकर केंद्रीय मंत्रियों से मिले सीएम योगी।

नई दिल्ली : एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू के नामांकन में शरीक होने दिल्ली पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की। केंद्रीय मंत्रियों से उनकी यह मुलाकात राज्य के विकास योजनाओं को लेकर हुई।  CM योगी ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव,केंद्रीय जहाजरानी मंत्री सर्वानंद सोनोवाल और केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी.किशन रेड्डी से मुलाकात की। 

केंद्रीय मंत्री गडकरी, वैष्णव से मिले
ब्रज क्षेत्र विकास को लेकर CM योगी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से ब्रज चौरासी कोस परियोजना, ब्रज तीर्थ पथ परियोजना (52 कि.मी), गोवर्धन कनेक्ट परियोजना (72 कि.मी) को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से CM योगी ने मथुरा-वृंदावन रेल मार्ग के सम्बंध में व मथुरा-वृंदावन रेल लाइन पर लाइट रेल ट्रांजिट सिस्टम (LRTS) के निर्माण और मथुरा जंक्शन पर टूरिस्ट फेसिलिटेशन सेंटर निर्माण पर चर्चा की। 

यमुना नदी पर जलमार्ग बनाने पर चर्चा
CM योगी ने केंद्रीय जहाजरानी मंत्री सर्वानंद सोनोवाल से वृंदावन- मथुरा - गोकुल को जोड़ते हुए यमुना नदी पर जलमार्ग को विकसित किये जाने को लेकर चर्चा की। उन्होंने केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी.किशन रेड्डी से बृज क्षेत्र में पौराणिक व ऐतिहासिक धरोहरों के पुनरुद्धार व पुनर्प्रतिष्ठा करने के सम्बंध में की विस्तार से चर्चा की। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।