लाइव टीवी

प्रचंड रूप अख्तियार कर रहा कोरोना,महाराष्ट्र में 40000,पंजाब में 2900 से ज्यादा,तो दिल्ली में 1900 के करीब केस

Updated Mar 28, 2021 | 22:32 IST

Coronavirus cases in india: देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कई जगह से रिकॉर्डतोड़ मामले सामने आ रहे हैं। कई जगह प्रतिबंध लगना शुरू हो गया है।

Loading ...
महाराष्ट्र में नाइट कर्फ्यू
मुख्य बातें
  • कई राज्यों में नए मामलों में काफी तेजी देखी जा रही है
  • महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं
  • महाराष्ट्र में लग सकता है लॉकाडाउन, नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के मामले काफी तेज गति से कई राज्यों में बढ़ रहे हैं। होली से पहले कुछ राज्यों में आए मामले परेशान करने वाले और चेताने वाले हैं। शनिवार को मुंबई में कोविड-19 के 6,130 नए मामले सामने आए थे, जो महामारी शुरू होने के बाद से शहर में किसी एक दिन में सामने आए मामलों की सर्वाधिक संख्या है। लेकिन आज तो 6923 नए मामने सामने आए हैं। वहीं दिल्ली में भी 1881 नए मामले सामने आए हैं। ये बीते साढ़े तीन महीने में एक दिन में आए सर्वाधिक मामले हैं। इतना ही नहीं पंजाब से भी 2963 नए मामले सामने आए हैं।

महाराष्ट्र की ऐसी स्थिति

महाराष्ट्र में कोविड 19 के 40414 नए मामले सामने आए हैं। पहली बार एक दिन में इतने केस आए हैं। राज्य में कुल मामले 2,71,3875 हो गए हैं। 108 और मौतों के साथ कुल मौतें 54,181 हो गई हैं। यहां कुल एक्टिव केस 3,25,901 हैं। मुंबई में रविवार को कोरोना वायरस के 6923 नए मामले सामने आए हैं, जिससे कुल मामले 3,98,674 हो गए हैं। 8 लोगों की मौत होने से मौत का आंकड़ा 11,649 हो गया है। यहां कुल एक्टिव केस 45,140 हैं। 

दिल्ली में भी बढ़ रहा कहर

राजधानी दिल्ली में कोविड 19 के 1881 नए मामले सामने आए हैं, जिससे कुल मामले 6,57,715 हो गए हैं जबकि 11,006 लोगों की वायरस के कारण मौत हो चुकी है। पिछले साल 13 दिसंबर को एक दिन में 1984 नए मामले आए थे। संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 7545 हो गई है जो शनिवार को 6625 थी। दिल्ली में घर में पृथक-वास में रह रहे लोगों की संख्या भी बढ़कर 4237 पहुंच गई है। 

पंजाब में मौतों ने बढ़ाई चिंता

पंजाब में कोरोना के 2963 नए मामले सामने आए हैं, जिससे कुल मामले 2,31,734 हो गए हैं। वहीं 24 घंटों में 69 मौतें हुई हैं, जिससे इस वायरस से मौत का आंकड़ां 6690 हो गया है। राज्य में सक्रिय मामले 23,917 हैं। 

UP में भी बढ़े नए केस

उत्तर प्रदेश में 24 घंटों में 1446 नए मामले सामने आए हैं। यहां सक्रिय मामलों की संख्या 7,692 है। 3 और मौतें होने से मौत का आंकड़ां 8786 हो गया है। वहीं कर्नाटक में चार महीने के अंतराल के बाद कोरोना वायरस संक्रमण के 3,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 9.87 लाख हो गए। 12 और मरीजों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या 12,504 पर पहुंच गई। 

कई अन्य राज्यों में भी बढ़ा कहर

वहीं केरल में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,216 नए मामले सामने आए। यहां महामारी से 12 और मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या 4,579 पर पहुंच गई। इसके अलावा आंध्र प्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,005 नए मामले सामने आए। यह 26 नवंबर के बाद से प्रतिदिन सामने आने वाले मामलों की सर्वाधिक संख्या है। साथ ही राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,081 नए मामले रविवार को आए जिससे राज्य में संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 3,30,676 हो गई है। संक्रमण से और दो लोगों की मौत होने के साथ ही इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,813 हो गई।

(भाषा के इनपुट के साथ)

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।