लाइव टीवी

सोनू सूद ही नहीं कोरोना काल में ये लोग भी कर रहे कमाल, 24 घंटे कर रहे लोगों की मदद

Updated Apr 18, 2021 | 16:41 IST

कोरोना काल के इस मुश्किल समय में हमारे कुछ नेता लोगों की हरसंभव मदद के लिए आगे आए हैं। यहां हम उन्हीं में से कुछ के बारे में आपको बता रहे हैं। ये हर समय लोगों की मदद के लिए खड़े हुए हैं।

Loading ...
लोगों की मदद को आगे आ रहे कई नेता

कोरोना वायरस की नई लहर ने देशभर में कोहराम मचा रखा है। नए मामले इतने ज्यादा और इस गति से आ रहे हैं कि स्वास्थ्य व्यवस्था को चुनौती मिल रही है। कई जगह स्थिति ऐसी है कि लोगों को अस्पतालों में बेड नहीं मिल रहे हैं। कई जगह ऑक्सीजन की भारी कमी हो रही है तो कई जगह दवाई भी उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इसी कमी के चलते और समय पर उचित इलाज न मिलने से जानें भी जा रही हैं। स्वास्थ्य सेवाओं पर इतना दबाव बढ़ गया है कि आम जन को खासी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। 

ऐसे समय में कुछ लोग हैं जो मदद के लिए आगे आए हैं। सोशल मीडिया पर मदद मांगने वालों की ये लोग खूब मदद कर रहे हैं। पिछले साल जब देश में लॉकडाउन लगा था तो अभिनेता सोनू सूद ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों की खूब मदद की। वो अभी तक लोगों की जैसे संभव हो वैसे जमकर मदद कर रहे हैं। जिसको मदद चाहिए होती है वो ट्विटर पर उन्हें मैसेज कर देता है। 

इसी तरह कुछ और लोग भी हैं जो कोरोना के संकट के समय में लोगों की मदद करने के लिए आगे आए हैं। ट्विटर पर अस्पताल में बेड, टेस्ट, ऑक्सीजन या दवाई को लेकर मदद मांगने वालों के लिए ये लोग आगे आ रहे हैं।

दिलीप पाण्डेय

आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक दिलीप पाण्डेय लंबे समय से सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और हर तरह से लोगों की मदद कर रहे हैं। किसी को अस्पताल में बेड नहीं मिल रहा, ऑक्सीजन या दवाई नहीं मिल रही है तो ये तुरंत जरूरतमंद तक मदद पहुंचा रहे हैं।

श्रीनिवास बी वी

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी भी लोगों की मदद करने में पीछे नहीं हैं। ट्विटर पर कोई भी कहीं भी किसी भी प्रकार की मदद मांग रहा है तो ये आगे आ रहे हैं।

शलभ मनी त्रिपाठी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सूचना सलाहकार और यूपी बीजेपी के प्रवक्ता शलभ मनी त्रिपाठी भी कोरोना काल में लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। वो ट्विटर पर सक्रिय हैं और जरूरतमंदों को राहत उपलब्ध करा रहे हैं।

धीरेंद्र सिंह

जेवर (ग्रेटर नोएडा) से बीजेपी विधायक धीरेंद्र सिंह पिछले साल लगे लॉकडाउन से ही लोगों की 24 घंटे मदद कर रहे हैं। उन्होंने 24×7 ट्विटर सेवा चालू कर रखी है। व्हाट्सएप 9458579800 पर मैसेज करके भी उनसे मदद मांगी जा सकती है। पिछले साल लॉकडाउन के दौरान भी उन्होंने लोगों की खूब मदद की। 

योगिता भयाना

एक्टिविस्ट योगिता भयाना से लोगों की मदद कर रही हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'बिहार पटना में किसी को एंबुलेंस, ऑक्सीजन, सिलेंडर या वेंटिलेटर चाहिए तो मुझे टैग या DM कर सकते हैं। हमारी पूरी कोशिश रहेगी कि हम जितने लोगों की मदद कर सकें।' 

बीजेपी के कपिल मिश्रा और दिल्ली बीजेपी के विधायक तजिंदर पाल सिंह बग्गा भी लोगों की मदद करने में पीछे नहीं हैं। बाकी कई और लोग भी होंगे जो इस मुश्किल समय में मदद के लिए आगे आए होंगे। ये कुछ नाम हैं तो ट्विटर पर लोगों की मदद करने के लिए छाए हुए हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।