लाइव टीवी

राजस्थान:देश में सबसे ज्यादा रेप के मामले,इस बार मंत्री के बेटे पर आरोप, 2020 में 5310 केस

Updated May 09, 2022 | 12:33 IST

Rape Cases In India: लड़कियों और महिलाओं के साथ रेप के मामलों को देखा जाय तो सबसे ज्यादा मामले साल 2019 और 2020 में राजस्थान में सामने आए है। इसके बाद दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश का नंबर आता है

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
महिलाओं के खिलाफ अपराध बड़ी चुनौती
मुख्य बातें
  • साल 2019 और 2020 में सबसे ज्यादा रेप के मामले राजस्थान में आए हैं।
  • सबसे ज्यादा 16-30 साल की उम्र की लड़कियां और महिलाओं होती हैं हादसे का शिकार।
  • महिलाओं के खिलाफ होने वाले सभी तरह के अपराधों को देखा जाय तो देश में सबसे ज्यादा अपराध उत्तर प्रदेश में होते हैं।

Rajasthan Rape case:राजस्थान में एक और रेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि राजस्थान सरकार में मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी ने पिछले साल जयपुर और दिल्ली में 23 साल की एक महिला से कथित तौर पर रेप किया था। कांग्रेस नेता के बेटे के खिलाफ दर्ज जीरो एफआईआर के अनुसार, जयपुर की महिला के साथ 8 जनवरी 2021 और इस साल 17 अप्रैल के बीच कई मौकों पर बलात्कार किया गया। एफआईआर उत्तरी दिल्ली में दर्ज की गई है। 

इसी तरह का एक मामला भरतपुर जिले के चिकसाना थाना क्षेत्र में सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक महिला ने 3 लड़कों के खिलाफ उसकी 12 साल की नातिन का अपहरण करने और फिर गैंगरेप करने की शिकायत दर्ज कराई है । शिकायत में कहा गया है कि  कक्षा 7 में पढ़ने वाली 12 साल की नातिन स्कूल से परीक्षा देकर घर लौट रही थी ,तभी 3 लड़कों ने उसका अपहरण कर लिया । और बाद में उसके साथ गैंगरेप किया। ये मामले सामने आने के बाद एक बार फिर राज्य में महिलाओं के सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। असल में अगर महिलाओं के खिलाफ रेप के मामलों को देख जाय तो राजस्थान में सबसे ज्यादा मामले सामने आते हैं। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार साल 2020 में राजस्थान में रेप के 5310 मामले सामने आए हैं।

राजस्थान के मंत्री के बेटे पर लगा रेप का आरोप, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR, लगाए कई गंभीर आरोप

सबसे ज्यादा रेप के मामले इन राज्यों में

अगर लड़कियों और महिलाओं के साथ रेप के मामलों को देखा जाय तो सबसे ज्यादा मामले साल 2019 और 2020 में राजस्थान में सामने आए है। इसके बाद दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश का नंबर आता है। वहीं 2018 में सबसे ज्यादा रेप के मामले मध्य प्रदेश में सामने आए थे।  इसी तरह अगर उम्र के आधार पर देखा जाय तो सबसे ज्यादा 16-30 साल की लड़कियां और महिलाएं रेप का शिकार होती है। 

राज्य साल 2018 साल 2019 साल 2020
मध्य प्रदेश 5433 2485 2339
राजस्थान 4335 5997 5310
उत्तर प्रदेश 3946 3065 2769

स्रोत: NCRB

महिलाओं के खिलाफ अपराध में इस राज्य में सबसे ज्यादा मामले

वहीं अगर महिलाओं के खिलाफ होने वाले सभी तरह के अपराधों को देखा जाय तो देश में सबसे ज्यादा अपराध उत्तर प्रदेश में होते हैं। फिर राजस्थान, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में मामले दर्ज हुए हैं।

राज्य साल 2018 साल 2019 साल 2020
उत्तर प्रदेश 59445 59853 49385
महाराष्ट्र 35497 37144 31954
राजस्थान 27866 41550 34535

स्रोत: NCRB

राजस्थान में 2023 में चुनाव

पहले करौली, जोधपुर में सांप्रदायिक हिंसा और अब राजस्थान के मंत्री के बेटे पर रेप का आरोप, चुनावी साल में राजस्थान में एक बड़ा चुनावी मुद्दा बन सकता  है। और प्रमुख विपक्षी दल भाजपा इसे चुनावों में उछालने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। ऐसे में गहलोत सरकरा के लिए महिला सुरक्षा का मामला परेशानी का सबब बन सकता है। पिछले बार 2018 के विधानसभा चुनावों में भाजपा की वसुंधरा राजे सिंधिया के नेतत्व वाली सरकार को हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा को 200 विधानसभा सीटों में से 73 पर जीत हासिल हुई थी। जबकि कांग्रेस को 99 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। वहीं बसपा को 6 सीटों  पर जीत मिली थी। उस वक्त 199 सीटों पर चुनाव हुए थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।