लाइव टीवी

Punjab Election: चुनावी वादे पर सवाल उठाने वालों को केजरीवाल ने दिया जवाब, पंजाबी में कही अपनी बात

Updated Nov 28, 2021 | 15:34 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 2022 में सत्ता में आने पर पंजाब की सभी महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपए ट्रांसफर करने के AAP के चुनावी वादे पर सवाल उठाने वालों पर निशाना साधा है।

Loading ...
अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाबी में महिलाओं के लिए एक वीडियो संदेश जारी किया है। उन्होंने कहा है कि जबसे मैंने पंजाब की महिलाओं को 1000 रुपए देने की घोषणा की है, तब से कांग्रेस, अकाली और भाजपा परेशान है। 

भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल मुझे गाली देने में लगे हैं। केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस, अकाली कह रहे हैं कि पंजाब का खजाना खाली है। पंजाब का खजाना इन सबने मिलकर खाली किया है। वो महिलाओं से मांग करते हैं कि आप जब भी गुरुद्वारा या मंदिर जाए तो मेरे लिए भी दुआ मांग लें। 

उन्होंने यह भी कहा कि ये वंशवादी दल वर्षों से शासन कर रहे हैं और पहले ही राज्य के खजाने को खाली कर चुके हैं। पिछले हफ्ते केजरीवाल ने घोषणा की थी कि यदि आम आदमी पार्टी 2022 के पंजाब विधानसभा चुनावों में सत्ता में आती है, तो राज्य की प्रत्येक महिला के खाते में 1000 मासिक रूप से हस्तांतरित किए जाएंगे जो 18 वर्ष से अधिक उम्र की है।

सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने सवाल किया कि क्या महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए यह सही तरीका है। केजरीवाल ने कहा कि उन्हें तब से पंजाब की महिलाओं के हजारों फोन आए, जिसमें बताया गया कि वे इस घोषणा से कितनी खुश हैं। केजरीवाल ने पंजाब में प्रत्येक घर के लिए 300 यूनिट मुफ्त बिजली, 24 घंटे बिजली की आपूर्ति और सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज और दवाओं का वादा किया है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।