लाइव टीवी

Delhi weather: दिल्ली समेत कई राज्यों में गर्मी का प्रकोप बहुत गंभीर, ऑरेंज अलर्ट जारी, जानें कब मिलेगी राहत

Updated Jun 06, 2022 | 18:39 IST

Delhi Heatwave: दिल्ली में गर्मी का प्रकोप ऐसा है कि मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, यूपी और मध्य प्रदेश, राजस्थान के कुछ हिस्सों में 4 जून से भीषण लू चल रही है। अभी कुछ और दिन ऐसा ही मौसम रहेगा।

Loading ...
गर्मी का कहर जारी

दिल्ली समेत आस-पास के राज्यों में गर्मी को प्रकोप जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार को कहा कि दिल्ली और पड़ोसी क्षेत्रों हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है। आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने कहा कि दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी चार दिनों तक जारी रहेगी।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, यूपी और मध्य प्रदेश, राजस्थान के कुछ हिस्सों में 4 जून से भीषण लू चल रही है। तापमान 44 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच बदल रहा है और यह चार दिनों तक जारी रहेगा। हम लोगों को सलाह देते हैं कि वे सावधानी से बाहर निकलें क्योंकि गर्मी का प्रकोप बहुत गंभीर है। 

मौसम पूर्वानुमान विभाग ने कहा कि मंगलवार तक जम्मू, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, उत्तरी झारखंड और विदर्भ में अलग-अलग स्थानों पर हीटवेव की स्थिति की संभावना है; ओडिशा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में बुधवार तक और पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तराखंड में 9 जून तक हीटवेव की स्थिति रहने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिक ने यह भी कहा कि भारत के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश को चेतावनी जारी की गई है। उन्होंने आगे कहा कि देश के उत्तरी हिस्से में कहीं भी मानसून शुरू नहीं हुआ है। हम निगरानी कर रहे हैं। दिल्ली में मानसून अभी भी दूर है।

भीषण गर्मी के बीच खुशखबरी, मौसम विभाग ने कहा-देश में इस मानसून अधिक बारिश होने की संभावना

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।