लाइव टीवी

देश भर में ईद की धूम, मस्जिद-ईदगाह में अदा की जा रही है नमाज

Updated May 03, 2022 | 07:56 IST

देश के अलग अलग हिस्सों में ईद धूमधाम से मनाई जा रही है। शरारती तत्व किसी तरह की गड़बड़ी ना कर सकें इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Loading ...
देश भर में ईद की धूम, मस्जिद-ईदगाह में अदा की जा रही है नमाज
मुख्य बातें
  • देशभर में ईद की धूम
  • सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
  • बिहार के सीएम ने ईद पर दी बधाई

देश भर में धूमधाम से ईद मनाई जा रही है। मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा की जा रही है। देश के अलग अलग हिस्सों में धूम है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ताकि शरारती तत्व किसी तरह की गड़बड़ी को अंजाम ना दे सकें। मीठी ईद पर मस्जिदों, ईदगाहों और बाजारों में रौनक दिखाई दे रही है। अलग अलग जगहों पहर लोगों ने नमाज अदा की। सोमवार को चांद दिखाई देने के बाद मंगलवार यानी 3 मई को ईद मनाने का फैसला किया गया। हालांकि दुनिया के कुछ हिस्सों में ईद सोमवार को ही मनायी गई। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने इस खास मौके पर लोगों को बधाई दी और कहा कि खुदा इस दिन हम सब पर रहमतों की बारिश करे।

मुंबई के माहिम दरगाह पर नमाज

कानपुर में सौहार्द की मिसाल


कानपुर के टाटमिल चौक में  मस्जिद में नमाज अदा की गई। यहां मस्जिद और मंदिर दोनों की एक दीवाल आपस में साझा करती हैं। मंदिर के पुजारी का कहना है कि दोनों समुदायों के सहयोग से आरती और अजान होती है। हम समग्रता में विश्वास करते हैं और हम सभी यहां शांति से रहते हैं। मस्जिद में नमाज अदा करने वालों को कहना है कि पहले हमें मंदिर को पार करना होता है उसके बाद मस्जिद में दाखिल होते हैं। पिछले तीन चार से लोग यहां आते है, दोनों समाज में भाईचारे की भावना है जो सबसे बड़ी मिसाल है।

Happy Eid ul Fitr 2022 Wishes Images, Status: इन तस्वीरों और संदेशों को भेज कर कहें हैप्पी ईद, यहां देखें शायरियां

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।