लाइव टीवी

पश्चिम बंगाल के पूर्व CM बुद्धदेव भट्टाचार्य नहीं स्वीकार करेंगे पद्म भूषण, CPM ने कहा- हमारा काम लोगों के लिए है, पुरस्कार के लिए नहीं

Updated Jan 26, 2022 | 00:07 IST

Buddhadeb Bhattacharjee: पद्म भूषण से सम्मानित किए जाने की घोषणा के कुछ क्षण बाद ही पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य ने कहा कि वह इस पुरस्कार को स्वीकार नहीं करेंगे।

Loading ...
बुद्धदेव भट्टाचार्य,
मुख्य बातें
  • पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य ने पद्म भूषण को खारिज कर दिया है
  • गृह मंत्रालय ने पद्म भूषण देने के सरकार के फैसले के बारे में उनके नाम की घोषणा से पहले उनकी पत्नी को सूचित किया था: सूत्र
  • उनके परिवार से किसी ने भी इस पर आपत्ति नहीं जताई: सूत्र

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री और CPM के दिग्गज नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य ने पद्म भूषण पुरस्कार लेने से इनकार कर दिया है। बुद्धदेव भट्टाचार्य ने एक बयान में कहा कि मैं इस पुरस्कार के बारे में कुछ नहीं जानता। किसी ने मुझे इसके बारे में कुछ नहीं बताया। अगर उन्होंने मुझे पद्म भूषण देने का फैसला किया है, तो मैं इसे स्वीकार करने से इनकार करता हूं।

CPI (M) ने बयान जारी कर कहा कि पद्म भूषण पुरस्कार के लिए नामांकित कॉमरेड बुद्धदेव भट्टाचार्य ने इसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। माकपा नीति राज्य से ऐसे पुरस्कारों को अस्वीकार करने की रही है। हमारा काम लोगों के लिए है, पुरस्कार के लिए नहीं। कॉमरेड EMS जिन्हें पहले एक पुरस्कार की पेशकश की गई थी, ने इसे अस्वीकार कर दिया था। 

परिवार को दी गई थी जानकारी

वहीं सूत्रों के अनुसार, गृह मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी ने जानकारी दी कि बीमार बुद्धदेव भट्टाचार्य के घर पर फोन किया था। उनकी पत्नी ने फोन रिसीव किया और उनकी पत्नी को, बुद्धदेव भट्टाचार्य को पद्म भूषण सम्मान प्रदान करने की जानकारी दी गई थी। बुद्धदेव भट्टाचार्य के परिवार से किसी ने गृह मंत्रालय को यह नहीं बताया कि वह पद्म भूषण सम्मान स्वीकार नहीं करेंगे। गृह मंत्रालय पद्म सम्मान दिए जाने वाले संभावित लोगों को इसकी जानकारी देता है; अगर कोई व्यक्ति इस पर आपत्ति जताता है तो उनके नाम की घोषणा नहीं की जाती। 

इसके अलावा प्रसिद्ध बंगाली गायिका संध्या मुखर्जी ने ने भी पद्म श्री सम्मान को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। वह राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गायिका हैं। वह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी की करीबी मानी जाती हैं।

जनरल बिपिन रावत-कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण, गुलाम नबी आजाद को पद्म भूषण

कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद को पद्म भूषण 

गृह मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रपति ने इस वर्ष दो दोहरे मामलों सहित 128 पद्म पुरस्कारों को प्रदान करने की मंजूरी दी। इस सूची में चार पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण और 107 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कार पाने वालों में 34 महिलाएं हैं।  उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत कल्याण सिंह और भारत के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जबकि कांग्रेस के दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है।

Padma Awards 2022 Winners: सत्य नडेला, सुंदर पिचाई, साइरस पूनावाला को पद्म भूषण

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।