लाइव टीवी

Punjab Congress Candidate List 2022: पंजाब कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, सिद्धू के भतीजे को मिला टिकट

Updated Jan 26, 2022 | 00:43 IST

Congress Candidate List for Punjab Election 2022 (कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची 2022): कांग्रेस ने पंजाब चुनाव के लिए दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। अब कुल 109 उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है।

Loading ...
पंजाब कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट

Punjab Congress Candidate List 2022 (कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची 2022): कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए एक और लिस्ट जारी कर दी है। नवजोत सिंह सिद्धू के भतीजे स्मित सिंह अमरगढ़ से चुनाव लड़ेंगे और पंजाब के पूर्व सीएम हरचरण सिंह बराड़ की बहू करण कौर बराड़ मुक्तसर से चुनाव लड़ेंगी। पंजाब के पूर्व मंत्री अश्वनी सेखरी को फिर से बटाला सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। पूर्व विधायक हरचांद कौर को महल कलां (सुरक्षित) सीट से टिकट दिया गया है। आम आदमी पार्टी  छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए आशु बांगर को फिरोजपुर ग्रामीण सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी ने समराला से अमरीक सिंह ढिल्लों का टिकट काट कर राजा गिल को मैदान में उतारा है।

इससे पहले कांग्रेस ने 15 जनवरी को 86 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। इस लिस्ट के अनुसार, मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब से चुनाव लड़ेंगे। वहीं प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर पूर्व से चुनाव लड़ेंगे। कादियान से प्रताप सिंह बाजवा और मानसा से गायक सिद्धू मूसेवाला चुनाव लड़ेंगे। सोनू सूद की बहन मालविका सूद मोगा से चुनाव लड़ेंगी। उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा अपनी वर्तमान सीट डेरा बाबा नानक से और उप मुख्यमंत्री ओमप्रकाश सोनी अमृतसर मध्य से चुनाव लड़ेंगे।

पार्टी पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर अब कुल 109 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। पंजाब में 117 सदस्यीय विधानसभा के लिए 20 फरवरी को मतदान होना है और मतों की गिनती 10 मार्च को होगी।

Punjab Congress Candidate List: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, जानें कहां से चुनाव लड़ेंगे CM चन्नी और सिद्धू

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।