लाइव टीवी

Ram Rahim: राम रहीम की फरलो हुई खत्म, 21 दिन बाद सोमवार को लौटेगा सुनारिया जेल, सुरक्षा के कड़े इंतजाम 

Updated Feb 27, 2022 | 21:20 IST

Gurmeet Ram Rahim Furlough Ends: साध्वी से दुष्कर्म के मामले में सुनारिया जेल में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम की 21 दिन की फरलो रविवार को समाप्त हो जाएगी। 

Loading ...
राम रहीम की फरलो हुई खत्म, 21 दिन बाद लौटेगा सुनारिया जेल

Gurmeet Ram Rahim Update News:हत्या और दुष्कर्म मामले में सुनारियां जेल में सजा काट रहे सिरसा डेरा प्रमुख गुरमीत रामरहीम (Baba Ram Rahim) को 7 फरवरी को फरलो दी गई थी, संडे यानी 27 फरवरी को उसकी फरलो खत्म हो रही है मतलब अब सोमवार 28 फरवरी को उसे को जेल में सरेंडर करना है।

बताया जा रहा है कि उसे सोमवार की दोपहर 12 बजे के बाद कड़ी सुरक्षा में कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस वे के रास्ते रोहतक की सुनारिया जेल ले जाया जाएगा। राम रहीम को सीबीआई की विशेष कोर्ट ने साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में 2017 में सजा सुनाई थी।

सजा सुनाने के बाद  पंचकूला में हिंसा के बाद राम रहीम को सुनारिया जेल भेजा गया था तभी से वह जेल में बंद थे इसी दौरान इसके बाद उसे पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में भी सजा सुनाई गई थी।

डेरा चीफ गुरमीत राम रहीम को दी गई Z प्लस सुरक्षा, बताया खालिस्तानियों से है खतरा

गौर हो कि जेल में बंद स्वयंभू बाबा और डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह 21 दिनों के लिए पैरोल मिली थी।

दो शिष्याओं से बलात्कार मामले में 20 साल की सजा काट रहा है

गुरमीत राम रहीम अपनी दो शिष्याओं से बलात्कार मामले में 20 साल की सजा काट रहा है। बलात्कार और हत्या के मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद से वह 2017 से हरियाणा की सुनारिया जेल में बंद है। पंजाब में बड़ी संख्या में राम रहीम के अनुयायी हैंष इससे पहले वह बीमार मां से मिलने की उसकी अर्जी समेत विभिन्न कारणों से पहले भी जेल से बाहर आया था।

राम रहीम रोहतक की उच्च सुरक्षा वाली सुनारिया जेल में बंद है

इससे पहले, राम रहीम को उनकी पत्नी हरजीत कौर की इस दलील पर पैरोल दी गई थी कि हृदय रोग से पीड़ित उनकी 85 वर्षीय मां नसीब कौर गंभीर रूप से बीमार हैं। राम रहीम राज्य की राजधानी चंडीगढ़ से 250 किलोमीटर दूर रोहतक की उच्च सुरक्षा वाली सुनारिया जेल में बंद है।

सजा के कारण पंचकुला और सिरसा में हुई थी हिंसा

अगस्त 2017 में दो महिलाओं से रेप के आरोप में राम रहीम को 20 साल जेल की सजा सुनाई गई थी। इस जनवरी 2019 में पंचकुला में सीबीआई की एक विशेष अदालत ने भी राम रहीम और तीन अन्य को 16 साल पहले पत्रकार राम चंदर छत्रपति की हत्या के लिए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। 25 अगस्त, 2017 को उनकी सजा के कारण पंचकुला और सिरसा में हिंसा हुई थी, जिसमें 41 लोग मारे गए थे और 260 से अधिक घायल हो गए थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।