लाइव टीवी

हरियाणा कैबिनेट का विस्तार कल, शाम 4 बजे होगा शपथ ग्रहण समारोह

Updated Dec 27, 2021 | 16:27 IST

Haryana Cabinet Expansion : मनोहर लाल खट्टर सरकार में नए मंत्रियों को शामिल किया जाएगा। हरियाणा कैबिनेट का विस्तार कल शाम 4 बजे किया जाएगा।

Loading ...
मनोहर लाल खट्टर कैबिनेट का विस्तार
मुख्य बातें
  • हरियाणा कैबिनेट का विस्तार होगा।
  • हरियाणा राजभवन में शाम 4 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा
  • नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी।

चंडीगढ़ : हरियाणा कैबिनेट का विस्तार कल (28 दिसंबर, 2021) किया जाएगा। शाम 4 बजे हरियाणा राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा। मनोहर लाल खट्टर सरकार में नए मंत्रियों को शामिल किया जाएगा। हाल ही में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मुलाकात की थी। तब से अटकलें लगाईं जा रही थीं कि कैबिनेट विस्तार होगा। अब वह घड़ी आ गई है। कौन विधायक मंत्री बनेंगे किसी कुर्सी छिनी जाएगी। यह जानने के लिए कुछ घंटे और इंतजार कीजिए।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।