लाइव टीवी

आज का इतिहास: आज ही के दिन हुआ था कम्युनिस्ट पार्टी का विभाजन

History of april 11, The Communist Party was divided on this day
Updated Apr 11, 2021 | 05:30 IST

देश और विदेश के इतिहास में आज की तारीख में कई घटनाएं दर्ज हैं। 1930 में आज ही के दिन ऋषिकेश में इस्पात की तारों से बना 124 मीटर का झूलने वाला पुल जनता के लिए खोला गया

Loading ...
History of april 11, The Communist Party was divided on this dayHistory of april 11, The Communist Party was divided on this day
तस्वीर साभार:&nbspShutterstock
आज का इतिहास:आज ही के दिन हुआ था कम्युनिस्ट पार्टी का विभाजन
मुख्य बातें
  • 1869 में आज ही के दिन कस्तूरबा गांधी का हुआ था जन्म
  • 11 अप्रैल, 1951 को हुआ था थिएटर और टेलीविजन अदाकारा रोहिणी हतंगडी का जन्म

नई दिल्ली: ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 11 अप्रैल का दिन वर्ष का 101वॉ दिन है और लीप वर्ष होने पर यह साल का 102 वॉ दिन होता है। साल मे अभी और 264 दिन बाकी है। भारत के इतिहास में राजनीतिक रूप से 11 अप्रैल के दिन का बहुत महत्व है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी 11 अप्रैल के ही दिन दो हिस्सों में बंट गई थी । एक पार्टी का नाम भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और दूसरी का नाम भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) रखा गया।

देश दुनिया के इतिहास में 11 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार हैं:-

1869: कस्तूरबा गांधी का जन्म।
1887 : प्रसिद्ध फनकार जैमिनी राय का जन्म।
1919 : अन्तरराष्ट्रीय श्रम संगठन की स्थापना।
1921 : रेडियो पर खेलों की पहली लाइव कमेंट्री का प्रसारण किया गया।
1930: ऋषिकेश में इस्पात की तारों से बना 124 मीटर का झूलने वाला पुल जनता के लिए खोला गया। इसे लक्ष्मण झूला का नाम दिया गया।
1937: भारतीय टेनिस खिलाड़ी रामनाथन कृष्णन का जन्म।
1951: थिएटर और टेलीविजन अदाकारा रोहिणी हतंगडी का जन्म।
1964: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी दो हिस्सों में विभाजित।
1970: अमेरिका का अपोलो 13 अंतरिक्ष यान चंद्र अभियान पर रवाना।
1976 : स्टीव वाजनेक का बनाया पहला एपल-1 कंप्यूटर जारी।
1983: बेन किंग्सले की फिल्म गांधी को आस्कर अवार्ड।
1999 : अग्नि 2 प्रक्षेपास्त्र ने परीक्षण उड़ान भरी।
2010: पोलैंड के राष्ट्रपति लेख काजिंस्की की विमान दुर्घटना में मृत्यु।
2011: भारतीय मूल की अमेरिकी लेखिका झुंपा लाहिरी को उनकी पहली रचना 'इंटरप्रेटर ऑफ मैलेडीज़' के लिए पुलित्ज़र सम्मान।
2020 : : भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1000 से अधिक मामले सामने आए। कुल मरीजों की तादाद आठ हजार के पार।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।