लाइव टीवी

अगर 2024 में केंद्र में विपक्षी दलों की सरकार बनती है तो पिछड़े राज्यों को विशेष दर्जा मिलेगा, नीतीश कुमार ने किया दावा 

Updated Sep 15, 2022 | 23:14 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछड़े राज्यों को विशेष दर्जा को लेकर कहा कि 2024 में लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र में अगर विपक्षी दलों की सरकार बनती है तो निश्चित रूप से पिछड़े राज्यों को विशेष राज्य का दर्जा देंगे।

Loading ...
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को कहा कि 2024 में लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र में 'गैर-बीजेपी सरकार' बनने पर देश के पिछड़े राज्यों को विशेष दर्जा मिलेगा। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम लगातार विशेष दर्जे की मांग करते रहे हैं। हमने इसके लिए प्रचार किया है, और हर बैठक में इसके बारे में बात की है। अगर विपक्षी दल अगली बार केंद्र में सरकार बनाते हैं, तो हम पिछड़े राज्यों को विशेष दर्जा क्यों नहीं देंगे? हम केवल बिहार के बारे में बात नहीं कर रहे हैं। हम कुछ अन्य पिछड़े राज्यों के बारे में भी बात कर रहे हैं जिन्हें विशेष दर्जा मिलना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने बेगूसराय गोलीबारी की घटना के बाद राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति के खिलाफ अपनी टिप्पणी के लिए भी बीजेपी की आलोचना की, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी हर चीज पर नजर रखे हुए हैं और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। वे जो कुछ भी कहते हैं उसका कोई मतलब नहीं है। हम लगातार कानून व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। सब कुछ सामने आ जाएगा।

इससे पहले आज, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बेगूसराय गोलीकांड में नीतीश कुमार के खिलाफ उनके आरोपों पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर निशाना साधते हुए पूछा कि अगर किसी बीजेपी शासित राज्य में बलात्कार हो रहा है, तो क्या यह वहां के मुख्यमंत्री कर रहे हैं?  उन्होंने पूछा कि अगर बीजेपी शासित राज्यों में अपराध हो रहा है, तो क्या यह उनका सीएम कर रहा है? अगर बलात्कार हो रहा है, तो क्या यह उनका सीएम है जो कर रहा है?

बेगूसराय घटना के बाद गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार पर आरोप लगाए थे। सिंह ने एक ट्वीट में आरोप लगाया थाकि नीतीश कुमार जिस तरह बेगूसराय में सीरियल फायरिंग को जाति से जोड़कर उन्माद फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, उससे लगता है कि नीतीश कुमार ने फायरिंग करवाई है। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि राज्य में 'जनता राज' होने का दावा करते हुए कहा कि बीजेपी 'बड़का झूठा पार्टी' है।

तेजस्वी ने कहा कि कुछ लोग बेगूसराय घटना को एक अलग रंग देने की कोशिश कर रहे हैं। यह 'जनता राज' है। बीजेपी का पूर्ण रूप 'बड़का झूठा पार्टी' है। वे ऐसा कभी नहीं करते जैसा वे कहते हैं, वे केवल लोगों को बांटते हैं और समाज को जहर घोलते हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।