लाइव टीवी

संभल की जामा मस्जिद में चढ़ा जल तो बहेगा हजारों का खून, सपा सांसद शफीकुर्र रहमान के विवादित बोल

Updated Apr 22, 2022 | 07:35 IST

सपा सांसद शफीकुर्र रहमान बर्क ने विवादित बयान में कहा है कि अगर संभल की जामा मस्जिद में जल चढ़ाया गया तो हजारों का खून बहेगा।

Loading ...
संभल की जामा मस्जिद में चढ़ा जल तो बहेगा हजारों का खून, सपा सांसद शफीकुर्र रहमान के विवादित बोल
मुख्य बातें
  • सपा सांसद शफीकुर्र रहमान का विवादित बयानों से रहा है नाता
  • इस दफा संभल की जामा मस्जिद में जल चढ़ाने का किया जिक्र
  • हजारों के खून बहने की दी धमकी

शफीकुर्र रहमान बर्क, यूपी में संभल सीट से सपा के सांसद हैं। बर्क के बारे में कहा जाता है कि वो विवादित बयान देते रहते हैं। आपको याद होगा कि जब अफगानिस्तान में शासन सत्ता को तालिबान ने अपने हाथ में लिया तो उन्होंने तारीफ की। अब एक बार फिर उन्होंने भड़काने वाला बयान दिया है। वो कहते हैं कि अगर संभल की जामा मस्जिद के अंदर जल चढ़ाया गया तो अंजाम बुरा होगा।

आखिर क्या है मामला
सपा सांसद ने जुमे की नमाज और ईद के दिन खुद के लिए संभल प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों का कहना है कि जामा मस्जिद के अंदर शिव का मंदिर है और वो उस दिन जल चढ़ाएगें। अगर ऐसा कुछ होता है तो हालात खराब हो जाएंगे। उन्होंने सरकार से अपील की है कि जुमे और ईद वाले दिन मस्जिद की सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली के जहांगीरपुरी का भी जिक्र किया।

Jahangirpuri: मस्जिद पर हुई कार्रवाई के बाद गरमाई सियायत, आज TMC, SP सहित कई दलों के नेता करेंगे दौरा

जहांगीरपुरी का भी जिक्र
जहांगीरपुरी में बुलडोजर एक्शन पर उन्होंने कहा कि सबकुछ सरकार के इशारे पर हो रहा है। अतिक्रमण हटाने के नाम पर खास समाज के लोगों को परेशान किया जा रहा है। मस्जिद के बराबर में ही मंदिर है लेकिन वहां बुलडोजर नहीं चलाया गया। अगर इसी तरह से बुलडोजल चलाया जाता रहा तो मुस्लिम समाज कहां जाएगा। बुलडोजर कहां किसी नियम को मानता है। सरकार को यह तय करना पड़ेगा कि वो सरकार संविधान के हिसाब से चलाएंगे या अपनी मर्जी के मुताबिक। अगर सरकार अपनी मर्जी से काम करेगी तो समाज के उन लोगों का क्या होगा जो उपेक्षित और हासिए पर हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।