लाइव टीवी

Corona Cases : कोरोना दिखलाने लगा विकराल रूप, 24 घंटे में 53,476 नए केस 

Updated Mar 25, 2021 | 10:32 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक देश में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1, 17, 87,534 हो गई है। अब तक इस महामारी से कुल 1, 12,31,650 लोग ठीक हो चुके हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspPTI
कोरोना दिखलाने लगा विकराल रूप, 24 घंटे में 53,476 नए केस।

नई दिल्ली : देश में कोरोना महामारी के नए केस कमी नहीं आ रही है। संक्रमण के मामले दिनोंदिन बढ़ते जा रहे हैं। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 53,476 नए केस सामने आए हैं। जबकि उपचार के बाद 26,490 लोग ठीक हुए हैं। इस दौरान 251 लोगों की मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक देश में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1, 17, 87,534 हो गई है। अब तक इस महामारी से कुल 1, 12,31,650 लोग ठीक हो चुके हैं। देश में एक्टिव केस की संख्या 3,95,192 है। इस महामारी से अब तक 1,60,692 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में टीकाकरण अभियान के तहत 5,31,45,709 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

कोरोना वायरस का नया 'डबल म्यूटेंट' मिला
कोरोना संक्रमण का यह आंकड़ा 23 अक्टूबर 2020 से सबसे ज्यादा है। परेशान करनी वाली बात यह है कि हाल ही में देश में संग्रहीत किए गए सैंपल्स में कोरोना वायरस का नया 'डबल म्यूटेंट' प्रकार मिला है। 18 राज्‍यों के 10,787 सैम्‍पल्‍स में कुल 771 वैरिएंट्स मिले हैं। इनमें 736 यूके, 34 साउथ अफ्रीकन और एक ब्राजीलियन है। डॉक्टर इन नए वैरिएंट्स के बारे में और जानकारी जुटा रहे हैं।

जान गंवानों वालों में 88% 45 साल से अधिक
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि देश में कोविड-19 से जान गंवाने वालों में करीब 88 प्रतिशत लोग 45 साल या उससे ज्यादा आयु वर्ग के हैं।
मंत्रालय ने यह बात संबंधित आयु समूह के सभी लोगों के लिए एक अप्रैल से टीकाकरण की घोषणा करने के एक दिन बाद कही। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा, ‘देश में कोविड-19 के कारण हो रही मौतों में से करीब 88 प्रतिशत 45 साल या उससे अधिक आयु वर्ग में हो रही हैं, ऐसे में ये लोग सबसे ज्यादा जोखिम के दायरे में हैं जिन्हें बचाने की जरूरत है।’

केंद्र-राज्य ने उठाए एहतियाती कदम
कोरोना के बढ़ते मामलों पर रोक लगाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें दोनों ने एहतियाती कदम उठाए हैं। नए मामलों को देखते हुए केंद्र ने राज्यों को नए सिरे से गाइडलाइन जारी की है। कोरोना महामारी की चपटे में आने वाले महाराष्ट्र सबसे बड़ा राज्य बन गया है। यहां देश के कुल नए केस में 60 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा इसी राज्य का है। पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, केरल, कर्नाटक में कोरोना नए सिरे से पांव पसार रहा है। राजधानी दिल्ली में भी पिछले दो दिनों से संक्रमण के एक हजार केस सामने आ रहे हैं।   

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।