लाइव टीवी

UP Election में मिली हार के बाद जयंत चौधरी का बड़ा फैसला, RLD की सभी इकाइयों को किया भंग

Updated Mar 14, 2022 | 15:14 IST

UP विधानसभा चुनाव में RLD ने सपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था और नतीजे घोषित होने के बाद जयंत चौधरी की रालोद को केवल 8 सीटें मिलीं। अब जयंत ने बड़ा फैसला किया है।

Loading ...
UP चुनाव के बाद जयंत चौधरी ने RLD की सभी इकाइयों को किया भंग
मुख्य बातें
  • यूपी चुनाव के बाद जयंत चौधरी ने लिया बड़ा फैसला! RLD की सभी इकाइयां की भंग
  • जयंत चौधरी ने रालोद की सभी इकाइयों को किया भंग
  • 33 सीटों पर चुनाव लड़ रालोद ने जीती 8 सीटें

RLD News: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय लोक दल (RLD)प्रमुख जयंत चौधरी ने बड़ा फैसला लिया है। चुनाव में रालोद को 8 सीटें मिली हैं जिसके बाद उन्होंने पार्टी की सभी इकाइयों और कार्यकारिणी को भंग करने का फैसला लिया है। इस चुनाव में RLD को 8 सीटें मिलीं है। इसकी जानकारी राष्ट्रीय लोक दल ने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से दी है। 

जयंत चौधरी का फैसला

राष्ट्रीय लोक दल ने ट्वीट करते हुए कहा, 'राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह जी के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोकदल उत्तर प्रदेश के प्रदेश, क्षेत्रीय और जिला व सभी फ्रंटल संगठनों को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाता है। उत्तर प्रदेश विधानसभा 2022 चुनाव की समीक्षा हेतु तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है जो इस प्रकार है- श्री राजेन्द्र शर्मा, श्री अश्विनी तोमर, श्री जैनेन्द्र नरवार। सभी प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं से संवाद कर समिति प्रतिवेदन राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह जी को सौपेंगी।'

पश्चिमी यूपी में किसान आंदोलन के बाद भी भाजपा ने कैसे जीत ली 75 सीटें, जानें इनसाइड स्टोरी

21 मार्च को बुलाई बैठक

पार्टी ने आगे बताया, 'राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह जी की उपस्थिति में दिनांक 21 मार्च, 2022 को राष्ट्रीय लोकदल के सभी नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक दोपहर 12 बजे राष्ट्रीय लोकदल प्रदेश कार्यालय,लखनऊ पर आहूत की गई है।' आपको बता दें कि जयंत चौधरी के नेतृत्व वाली रालोद, जो 2017 के चुनावों में एक सीट पर सिमट गई थी, इस बार 33 सीटों पर लड़ी और उनमें से आठ पर जीत हासिल की।
शामली जिले की सभी तीन सीटों पर भाजपा को सपा-रालोद गंठबंधन के उम्मीदवारों से हार का सामना करना पड़ा।  

रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता संदीप चौधरी ने 2017 में सिर्फ एक से आठ सीटों तक पहुंचने के बाद अपनी पार्टी के प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि गठबंधन 2013 के दंगों के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उभरे सांप्रदायिक विभाजन को पाटने के अपने उद्देश्य में काफी हद तक सफल रहा है।

Jayant Chaudhary : एग्जिट पोल पर जयंत चौधरी ने उठाए सवाल, बोले-यह मानसिक दबाव बनाने की चाल

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।