लाइव टीवी

Jharkhand: ऐसी घटनाएं तो होती रहती हैं- दुमका में लड़की की हत्या पर बोले CM हेमंत सोरेन, दिखे रिलैक्स

Updated Sep 05, 2022 | 00:33 IST

झारखंड में पिछले कुछ दिनों में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब होती दिखी है। वहीं हेमंत सोरेन अपनी सरकार बचाने में लगे हुए हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspPTI
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन
मुख्य बातें
  • दुमका में दो लड़कियों की हो चुकी है हत्या
  • एक को जलाकर मारा गया तो दूसरे की लाश पेड़ से लटकी मिली थी
  • दोनों ही मामलों में मुस्लिम समाज का है आरोपी

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक चौंकाने वाला बयान दे दिया है। दुमका की घटना को लेकर उन्होंने कहा है कि ऐसी घटनाएं तो होती रहती हैं। किस राज्य में ऐसी घटनाएं नहीं होती हैं।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उस घटना पर यह प्रतिक्रिया दी, जिसमें दुमका में एक नाबालिग लड़की की लाश पेड़ पर लटकी हुई मिली थी। उन्होंने कहा- "घटनाएं होती रहती हैं। वे कहां नहीं होती हैं? ऐसी घटनाओं की भविष्यवाणी नहीं की जा सकती।"

सोरेन की पार्टी झामुमो ने हालांकि सीएम सोरेन की टिप्पणी का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने अधिकारियों को मामले में सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया हैं। पार्टी कुछ भी कहे लेकिन सोरेन के बयान से लगता नहीं है कि वो सीरियस हैं। बयान के समय वो रिलैक्स ही दिख रहे थे।

बता दें कि झारखंड के दुमका में शुक्रवार को एक 14 वर्षीय आदिवासी लड़की पेड़ से लटकी मिली थी। पुलिस ने शनिवार को बताया कि शादी का झांसा देकर एक व्यक्ति ने लड़की का कथित तौर पर यौन शोषण किया था। वहीं लड़की की मां का दावा है कि उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर पेड़ से लटका दिया गया है।

दुमका के एसपी ने कहा- "दुमका में एक पेड़ से लटकी मिली लड़की आदिवासी है। इस मामले में अरमान अंसारी को गिरफ्तार किया गया है।मामले की जांच की जा रही है। 

वहीं इस दुमका में एक और मामले में एकतरफा प्यार में पागल एक मुस्लिम लड़के ने हिन्दू लड़की को जिंदा जला दिया। इस मामले में आरोपी शाहरुख को गिरफ्तार किया है। इन दोनों मामलों को लेकर सोरेन सरकार पर बीजेपी हमलावर है। भाजपा कानून व्यवस्था के मामले में सोरेन सरकार का फेल होने का दावा कर रही है।

ये भी पढ़ें- झारखंड में 'अलीबाबा 40 चोर' की सरकार है, बोले BJP सांसद और हेमंत सोरेन को दी मध्यावधि चुनाव की चुनौती

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।