लाइव टीवी

Pooja Singhal : सस्पेंड हुईं IAS पूजा सिंघल, मनीलॉन्ड्रिंग केस में झारखंड सरकार ने की कार्रवाई

Updated May 12, 2022 | 16:47 IST

IAS Pooja Singhal : झारखंड सरकार ने खनन सचिव आईएएस पूजा सिंघल पर बड़ा फैसला किया है। राज्य सरकार ने कथित मनीलॉन्ड्रिंग केस में उन्हें निलंबित कर दिया है। बता दें कि पूजा सिंघल अभी प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में हैं।

Loading ...
भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में हैं आईएएस पूजा सिंघल।

IAS Pooja Singhal : झारखंड सरकार ने खनन सचिव आईएएस पूजा सिंघल पर बड़ा फैसला किया है। राज्य सरकार ने कथित मनीलॉन्ड्रिंग केस में उन्हें निलंबित कर दिया है। बता दें कि पूजा सिंघल अभी प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में हैं। भ्रष्टाचार मामले में बुधवार को उनकी गिरफ्तारी हुई। ईडी ने पूछताछ के लिए कोर्ट से 11 दिनों की उनकी हिरासत मांगी थी लेकिन अदालत ने उन्हें पांच दिनों की हिरासत में सौंपा। गिरफ्तार आईएएस को रांची के बिरसा मुंडा जेल में रखा गया है। ईडी ने बुधवार को करीब सात घंटे की पूछताछ के बाद सिंघल को गिरफ्तार किया।

केस में पूजा सिंघल की दूसरी गिरफ्तारी
बुधवार को पीएमएलए की विशेष अदालत ने झारखंड की खनन सचिव को पांच दिनों की ईडी की हिरासत में भेजा। पूजा की रिमांड गुरुवार से शुरू हुई। इस केस में आईएएस की दूसरी गिरफ्तारी है। ईडी ने इस केस में पहली गिरफ्तारी सात मई को सीए सुमन कुमार के रूप में की। जांच एजेंसी ने कुमार के घर से 17.51 करोड़ रुपए और पल्स अस्पताल से 1.8 करोड़ रुपए नगद बरामद किए। इस महीने की शुरुआत में ईडी ने रांची स्थित पल्स अस्पताल पर छापे मारे। यह अस्पताल पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा का है।   

6 साल में 3400 से ज्यादा IAS के खिलाफ शिकायतें, जानें पूजा सिंघल, नीरा यादव जैसे बड़े भ्रष्ट अधिकारियों के मामले

झारखंड हाई कोर्ट के वरिष्ठ वकील राजीव कुमार ने फरवरी 2022 में पूजा सिंघल के खिलाफ ईडी में शिकायत दर्ज कराई थी। ईडी ने गत रविवार को अभिषेक झा से पूछताछ की। 

ईडी ने ये सवाल पूछे
मंगलवार को पूजा सिंघल, उनके पति अभिषेक झा और अभिषेक के सीए सुमन कुमार से एक साथ और अलग-अलग करीब नौ घंटे पूछताछ हुई। जबकि बुधवार को केवल पूजा से करीब छह घंटे पूछताछ हुई। ईडी सूत्रों के मुताबिक पूजा सिंघल से मनरेगा घोटाले पर सवाल हुए। आय से अधिक संपत्ति के बारे में उनका क्या कहना है? सीए के पास से मिले पैसे आपके हैं या आपके पति के हैं? क्या आपने अपने पति के इस्तेमाल में निवेश किया है?  साल 2015 से 2017 के बीच सीए के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर क्यों किए? तत्कालीन इंजीनियर के कमीशन वाले आरोप पर आप क्या कहेंगी? तीन जिलों के उपायुक्त रहते हुए आपको करोड़ों रुपए ट्रांसफर क्यों हुए? चतरा में बिना काम के एडवांस पेमेंट क्यों हुई? क्या आप शेल कंपनी चलाने वालों को जानती हैं? 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।