लाइव टीवी

झारखण्ड जनजातीय महोत्सव 2022 : रांची के मोरहाबादी मैदान में झलकेगी जनजातीय संस्कृति की झांकी

Updated Aug 08, 2022 | 18:26 IST

Jharkhand Tribal Festival 2022: कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह 9 अगस्त 2022 को अपराह्न एक बजे मोरहाबादी मैदान, रांची में होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिबू सोरेन सांसद, राज्यसभा होंगे। जबकि 10 अगस्त को आयोजित समापन समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspPTI
समारोह में बिखरेगी जनजातीय कला एवं संस्कृति की खूशबू।
मुख्य बातें
  • समृद्ध जनजातीय जीवन दर्शन की झलकियों से रूबरू होंगे देशवासी
  • जनजातीय कलाकारों की कला एवं जनजातीय फैशन शो का होगा प्रदर्शन
  • समापन समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे

रांची : झारखण्ड जनजातीय महोत्सव 2022 का गवाह बनने जा रहा है। रांची के मोरहाबादी मैदान में आगामी नौ और 10 अगस्त को आयोजित इस समारोह में नार्थ ईस्ट के कलाकार भाग लेंगे। जनजातीय कलाकारों की अद्भुत और अविस्मरणीय कला के प्रदर्शन को लेकर राज्य सरकार की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 

कई विषयों पर होंगे कार्यक्रम 
इस समारोह में जनजातीय इतिहास, साहित्य, मानवशास्त्र समेत अन्य विषयों पर संगोष्ठी, कला एवं संगीत, परिधान, फैशन शो, खान-पान और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्यक्रम में झारखण्ड, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, मिजोरम समेत अन्य जनजातीय बहुल राज्य के कलाकारों के भाग लेने हेतु अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा आमंत्रित किया गया है।

छत्तीसगढ़ के सीएम बघेल होंगे मुख्य अतिथि
कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह 9 अगस्त 2022 को अपराह्न एक बजे मोरहाबादी मैदान, रांची में होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिबू सोरेन सांसद, राज्यसभा होंगे। जबकि 10 अगस्त को आयोजित समापन समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे। महोत्सव की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन करेंगे। इस दौरान मंत्रिमंडल के समस्त मंत्री, सांसद, विधायक, जिला पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं महापौर उपस्थित रहेंगे। मोरहाबादी मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम, खाद्य-व्यंजन, कला एवं शिल्प की प्रदर्शनी, मोरहाबादी फुटबॉल मैदान खेल का आयोजन, ट्राइबल रिसर्च इंस्टीट्यूट में सेमिनार और पैनल चर्चा मोरहाबादी हॉकी मैदान में संपन्न होगा।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।