लाइव टीवी

तबीयत खराब होने के बाद लालू प्रसाद यादव फिर दिल्ली एम्स में भर्ती, आज ही हुए थे डिस्चार्ज

Updated Mar 23, 2022 | 13:37 IST

एम्स दिल्ली में लालू प्रसाद यादव को एक बार फिर भर्ती कराया गया है। बुधवार को डिस्चार्ज होने के बाद वो रांची जा रहे थे। लेकिन तबीयत खराब होने के बाद उन्हें दोबारा भर्ती कराया गया है।

Loading ...
तबीयत खराब होने के बाद लालू प्रसाद यादव फिर दिल्ली एम्स में भर्ती, आज ही हुए थे डिस्चार्ज
मुख्य बातें
  • रिम्स रांची ने दिल्ली एम्स में लालू प्रसाद यादव को भर्ती कराने की दी थी सलाह
  • एम्स दिल्ली ने लालू प्रसाद यादव को किया डिस्चार्ज, दोूबारा हुए भर्ती
  • आरजेडी ने आरोप लगाया कि एम्स ने भर्ती करने से मना किया था

लालू प्रसाद यादव को एक बार फिर दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। बुधवार को उन्हें डिस्चार्ज किया गया था। डिस्चार्ज होने के बाद वो रांची जा रहे थे।लेकिन तबीयत खराब होने के बाद उन्हें वापस एम्स लाया गया। उम्र संबंधी स्वास्थ्य परेशानियों को सामना कर रहे हैं। इन सबके बीच वो चारा घोटाले में सजा भी काट रहे हैं। रिम्स रांची में डॉक्टरों ने चेकअप के बाद सलाह दी कि उन्हें एम्स दिल्ली में एडमिट कराना चाहिए। रिम्स रांची की सलाह पर उन्हें दिल्ली लाया गया। दिल्ली एम्स में उनकी जांच की गई और डॉक्टरों ने उन्हें डिस्चार्ज कर दिया। लेकिन एर  से सवाल उठा। आरजेडी की तरफ से आरोप लगाया गया कि लालू प्रसाद यादव को एम्स दिल्ली ने भर्ती नहीं किया। हालांकि सूत्रों के मुताबिक एम्स ने इस तरह के आरोपों से इनकार किया है। लेकिन जिस तरह से लालू प्रसाद यादव को डिस्चार्ज किया गया उसके बाद रिम्स की रिपोर्ट पर संदेह के घेरे में हैं।

एम्स लाए गए थे लालू प्रसाद यादव
लालू प्रसाद यादव मंगलवार रात करीब नौ बजे AIIMS पहुंचे थे। निगरानी के लिए आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया था और बाद में डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें छुट्टी दे दी गई। हालांकि वो कुछ समय तक विभिन्न टेस्ट के लिए निगरानी में रहेंगे। लालू यादव के दोपहर दो से चार बजे के बीच रांची पहुंचने की संभावना है। आरजेडी के वरिष्ठ नेता और झारखंड के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता कहा कि मामला स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है और डॉक्टर जो भी फैसला लेते हैं इस संबंध में कोई टिप्पणी नहीं की जा सकती। 

​झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री ने क्या कहा
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि रिम्स के डॉक्टरों ने लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य को देखते हुए दिल्ली रेफर किया था। अगर एम्स के डॉक्टरों को लगा कि उनका स्वास्थ्य ठीक है तो इसे किसी और रूप में लेने की जरूरत क्यों है। यह एक सामान्य सी बात है जिसके बारे में डॉक्टर बेहतर बता सकते हैं। उन्होंने कहा कि रिम्स के डॉक्टरों पर सवाल उठाना सही नहीं है। लालू जी के सेहत के बारे में हर किसी को फिक्र होना चाहिए। 

चारा घोटाला: लालू यादव को हुई सजा, सुशील मोदी ने कहा- मुझे दुख है कि उन्हें इस उम्र में जेल जाना पड़ा

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।