लाइव टीवी

दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश ने बढ़ाया ठंड का मिजाज और गिरेगा तापमान

Updated Dec 12, 2020 | 08:30 IST

दिल्ली-एनसीआर हल्की बारिश हुई है हालांकि ये तेज नहीं है लेकिन इससे पारा और गिरेगा जिससे आने वाले समय में मौसम में ठंड का एहसास और बढ़ेगा ऐसा मौसम विभाग का अनुमान है।

Loading ...
बारिश के आगाज से मौसम और तीखा होगा और पारा और गिरेगा

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार की सुबह हल्की बारिश (Rain) ने दस्तक दी है जिसके बाद मौसम के मिजाज में थोड़ी ठंडक बढ़ी है और कहा जा रहा है कि इस बारिश के बाद से यहां का पारा और गिरेगा। दिसंबर आधा बीतने को है और ठंड (Cold) उस हिसाब से नहीं बढ़ी है लेकिन बारिश के आगाज से मौसम और तीखा होगा। मौसम विभाग (Met Dept) ने भी अनुमान जताया था कि 15 के आसपास से ठंड में और इजाफा होना है।

कहा जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद बर्फ से ढके हिमालय से बर्फीली उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट आएगी, बारिश की वजह से लोगों को प्रदूषण से भी राहत मिलने की उम्मीद है गौरतलब है कि दिल्ली की वायु गुणवत्ता शुक्रवार को 'खराब' श्रेणी में दर्ज की गई और हवा की गति तेज रहने और हल्की बारिश के पूर्वानुमान की वजह से अगले दो दिन में इसमें 'उल्लेखनीय' सुधार की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया था कि हिमालय के क्षेत्र से ताजा पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने की वजह से राष्ट्रीय राजधानी और इसके पड़ोसी शहरों में शनिवार को हल्की बारिश हो सकती है। आईएमडी ने बताया कि हवा की अधिकतम गति 15 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है जो कि प्रदूषक तत्वों के बिखराव के लिए अनुकूल है। 

आईएमडी ने कहा था, 'पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद बर्फ से ढके हिमालय से बर्फीली उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट आएगी।' शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

सोमवार तक न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस होने की संभावना

वहीं मुंबई और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में शुक्रवार को हल्की बारिश हुई तथा उत्तर भारत में हिमाचल प्रदेश को छोड़ कर अन्य राज्यों में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।हिमाचल प्रदेश में शीतलहर के कारण तापमान में कुछ कमी दर्ज की गई। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से अधिक था।मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि सोमवार तक न्यूनतम तापमान गिर कर आठ डिग्री सेल्सियस हो जाने की संभावना है।

गुलमर्ग और पहलगाम में तापमान शून्य से नीचे दर्ज

हिमाचल प्रदेश में शीतलहर के कारण न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से कुछ डिग्री कम दर्ज किया गया।लाहौल स्पीति के प्रशासनिक केंद्र केलोंग में तापमान शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा।मौसम विभाग के अनुसार राज्य में शनिवार को बारिश और बर्फबारी हो सकती है। कश्मीर के गुलमर्ग और पहलगाम में शुक्रवार रात तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया।पंजाब और हरियाणा में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा और चंडीगढ़ में 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा।राजस्थान में भी रात्रि का तापमान अधिक रहा और कई स्थानों पर बादल छाए रहे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।