लाइव टीवी

Monsoon Update:बंगाल की खाड़ी में पहुंचा मानसून, जानें आपके शहर में कब होगी बारिश

Updated May 17, 2022 | 19:17 IST

Monsoon Update: मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार इस बार न केवल मानसून सामान्य रहेगा, बल्कि उसने बंगाल की खाड़ी में 16 मई को दस्तक भी दे दी है। और 30 जून तक वह देश के सभी इलाकों में पहुंच जाएगा। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
फाइल फोटो:जानें कब पहुंचेगा मानसून
मुख्य बातें
  • 1 जून को मानसून तमिलनाडु में पहुंच जाएगा। इस बीच केरल में प्री-मानसून बारिश की भी संभावना है।
  • 5 जून तक असम, मेघालय, कर्नाटक और तेलंगाना के दक्षिणी और पश्चिमी इलाकों को पूरी तरह से कवर कर लेगा।
  • 25 जून तक पूरे उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमचाल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर में मानसून पहुंच जाएगा

Monsoon Update:भीषण गर्मी और देश के अधिकांश हिस्से में लू के थपेड़ों का सामना कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार इस बार न केवल मानसून सामान्य रहेगा, बल्कि उसने बंगाल की खाड़ी में 16 मई को दस्तक भी दे दी है। और इस हफ्ते  केरल , उत्तराखंड, असम और मेघालय में  बारिश का भी अनुमान है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आपके शहर और राज्य में कब बारिश दस्तक देगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। 

अभी क्या है स्थिति

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मानसून 16-17 मई को अंडमान निकोबार पहुंच चुका है। और अब वह सामान्य रूप से आगे की ओर बढ़ रहा है। और जैसा कि अनुमान है मानसून समय से पहले 27 मई तक केरल के तट पर टकरा सकता है। और 30 जून तक वह देश के सभी इलाकों में पहुंच जाएगा। 

केरल और तमिलनाडु में कब बारिश

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के इस बार केरल में समय से पहले 27 मई तक मानसून के पहुंचने का अनुमान जताया है। इसे देखते हुए केरल केे 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया है। इसके अलावा राज्य में प्री-मानसून बारिश की भी संभावना है। केरल के अलावा एक जून तकतमिलनाडु, तेलंगाना और कर्नाटक के तटीय इलाकों और पूर्वोतर भारत में मानसून का असर दिखेगा।

असम, कर्नाटक और दक्षिणी और पश्चिमाी तेलंगाना में कब पहुंचेगा मानसून

इसके बाद मानसून आगे बढ़ते हुए 5 जून तक असम, मेघालय, कर्नाटक और तेलंगाना के दक्षिणी और पश्चिमी इलाकों को पूरी तरह से कवर कर लेगा। और वहां पर अच्छी बारिश का अनुमान है। मानसून का असर 5 जून तक इन राज्यों के अलावा गोवा में भी दिखेगा।

महाराष्ट्र, बंगाल, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा में कब बारिश

10 जून को मानसून कर्नाटक, तेलंगाना और असम से बढ़ते हुए महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, सिक्किम पश्चिम बंगाल और उड़ीसा के इलाकों में पहुंचेगा। इस समय महाराष्ट्र के कर्नाटक से सटे इलाकों और मध्य महाराष्ट्र में अच्छी बारिश की संभावना है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल और उड़ीसा के तटीय इलाकों और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना है।

49 डिग्री पहुंचा पारा, जानें क्यों है इस साल लू का सितम और कब मिलेगी राहत

बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ में इस दिन बारिश

15 जून तक मानसून बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ ,महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र, गुजरात के निचले इलाकों और मध्य प्रदेश प्रदेश और छत्तीसगढ़ से सटे इलाकों में बारिश की संभावना है। और 15 जून तक मानसून पूरे दक्षिण भारत को कवर कर लेगा और मध्य भारत की ओर बढ़ने लगेगा।

गुजरात, पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुमायूं में कब बारिश

20 जून तक मानसून गुजरात के बड़े  हिस्से, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूरे मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के कुमायूं क्षेत्र तक पहुंच जाएगा। इसके राजस्थान के मध्य प्रदेश और गुजरात से सटे जिलों में बारिश होगी। 

उत्तर प्रदेश, हिमचाल, जम्मू और कश्मीर में बारिश

मानसून अब देश के तीन-चौथाई हिस्से को कवर चुका होगा और 25 जून तक पूरे उत्तर प्रदेश, पूरे उत्तराखंड, हिमचाल प्रदेश और जम्मू और कश्मीर के जम्मू क्षेत्र और केंद्र शासिक प्रदेश लद्धाख में बारिश की अच्छी संभावना रहेगी। और इसका असर पश्चिमी राजस्थान, पंजाब और दिल्ली में भी दिखेगा।

पंजाब और राजस्थान  का हाल

30 जून तक मानसून पूरे देश में पहुंच चुका होगा और पंजाब के अलावा पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश हिस्से को कवर कर चुका होगा। और उसका असर 5-8 जुलाई तक इन इलाकों में रहने का अनुमान है।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।