लाइव टीवी

Monkeypox: दिल्ली में नाइजीरियाई महिला मंकीपॉक्स से संक्रमित, देश में कुल मामलों की संख्या हुई 13

Updated Sep 16, 2022 | 18:03 IST

Monkeypox: राजधानी दिल्ली में मंकीपॉक्स का पहला मामला 24 जुलाई को पाया गया था। दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल को मंकीपॉक्स संक्रमण के मरीजों के इलाज के लिए नोडल स्वास्थ्य केंद्र बनाया गया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
दिल्ली में नाइजीरियाई महिला मंकीपॉक्स से संक्रमित। (File Photo)

Monkeypox: देश की राजधानी दिल्ली में नाइजीरिया की एक 30 साल की महिला मंकीपॉक्स से संक्रमित पाई गई है। सूत्रों ने शुक्रवार को ये जानकारी दी। दिल्ली में मंकीपॉक्स का ये आठवां और देश में कुल 13वां मामला है। सूत्रों ने बताया कि नाइजीरियाई महिला को इलाज के लिए लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

दिल्ली में नाइजीरियाई महिला मंकीपॉक्स से संक्रमित

Monkeypox : मंकीपॉक्स को हल्के में ना लें, हो सकती है न्यूरो और मानसिक बीमारी, स्टडी से हुआ खुलासा

इसके अलावा एक दूसरी महिला के भी मंकीपॉक्स से संक्रमित होने की आशंका है और उसे भी दिल्ली के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक ये महिला भी नाइजीरिया की है और उसे 14 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दिल्ली में मंकीपॉक्स के कुल आठ मामलों में तीन पुरुष हैं।

COVID और Monkeypox के बीच आई नई आफत! जानें- क्या है Tomato Flu, इसके लक्षण और बचाव के तरीके?

दिल्ली में 24 जुलाई को पाया गया था मंकीपॉक्स का पहला मामला

एक सीनियर डॉक्टर ने बताया कि शुरुआत में मिले छह मरीजों का इलाज हो गया है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। राजधानी दिल्ली में मंकीपॉक्स का पहला मामला 24 जुलाई को पाया गया था। दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल को मंकीपॉक्स संक्रमण के मरीजों के इलाज के लिए नोडल स्वास्थ्य केंद्र बनाया गया है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।