लाइव टीवी

टोक्यो पहुंचने पर PM मोदी ने लिखा 'ओ-पेड', भारत-जापान की साझेदारी बताने के लिए 3 शब्दों का जिक्र किया

Updated May 23, 2022 | 11:28 IST

PM Modi Japan visit news : क्वाड समूह एवं द्विपक्षीय बैठकों के लिए प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा काफी अहम माना गया है। जापान के साथ भारत के संबंध प्राचीन और काफी मजबूत हैं। इसी बात को रेखांकित करते हुए पीएम मोदी ने एक जापानी समाचार पत्र के लिए ओ-पेड (लेख) लिखा है। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspPTI
दो दिन के जापान दौरे पर हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
मुख्य बातें
  • दो दिनों के दौरे पर सोमवार सुबह जापान पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन से मिलेंगी
  • भारत-जापान के रिश्ते को बताने के लिए जापान के अखबर में ओ-पेड लिखा

PM Modi Japan visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के जापान दौरे पर हैं। दो दिनों का उनका कार्यक्रम काफी व्यस्त है। वह क्वाड बैठक में हिस्सा लेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन सहित जापान और ऑस्ट्रेलिया के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। वह जापान के शीर्ष कारोबारियों एवं प्रवासी भारतीयों से भी मुलाकात करेंगे। क्वाड समूह एवं द्विपक्षीय बैठकों के लिए प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा काफी अहम माना गया है। जापान के साथ भारत के संबंध प्राचीन और काफी मजबूत हैं। इसी बात को रेखांकित करते हुए पीएम मोदी ने एक जापानी समाचार पत्र के लिए ओ-पेड (लेख) लिखा है। 

भारत-जापान के सांस्कृतिक संबंधों का जिक्र 
पीएम मोदी ने अपने इस लेख में भारत एवं जापान के सांस्कृतिक संबंधों का जिक्र किया है। उन्होंने कहा है कि दोनों देशों के संबंध सदियों पुराने हैं। इन प्राचीन संबंधों ने ही दोनों देशों के बीच आधुनिक साझेदारी के लिए एक मजबूत आधार दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मौजूदा समय में नई दिल्ली और टोक्यो अपने कूटनीतिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। 

तीन शब्दों से बताया कैसे हैं रिश्ते 
अपने इस लेख में भारत और जापान की साझेदारी को बताने के लिए पीएम ने तीन शब्दों का इस्तेमाल किया है। ये तीन शब्द हैं 'स्पेशल, स्ट्रेटेजिक, ग्लोबल।' उन्होंने कहा, 'भारत और जापान अपने राजनयिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। साथ ही हम अपने क्षेत्र में एक निर्णायक साझेदारी का भी निर्माण कर रहे हैं। मुझे भरोसा है कि पीएम किशिदा के साथ मेरी मुलाकात इस महात्वाकांक्षी एजेंडा को महसूस करने में एक अहम कड़ी साबित होगी।'

PM Modi in Tokyo : दो दिनों के दौरे पर टोक्यो पहुंचे PM मोदी, एयरपोर्ट पर लगे 'भारत माता का शेर' के नारे 

जापान के साथ अपने पुराने रिश्ते को याद किया
भारत और जापान के सदियों पुराने ऐतिहासिक संबंध का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि लोकतंत्र, आजादी एवं नियम आधरित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के मूल्यों में एक दृढ़ साझेदारी का विश्वास दोनों देशों के रिश्तों का आधार है। जापान के साथ अपने पुराने रिश्तों को याद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इस संबंध कि शुरुआत तब हुई जब वे गुजरात के सीएम बने। पीएम ने कहा कि 'वाइब्रेंट गुजरात' में जापान ने हमेशा बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और गुजरात की तरक्की में अपनी तकनीक एवं कौशल से योगदान दिया। 

जापान को एक बेशकीमती साझीदार बताया
लेख में पीएम ने जोर देकर कहा कि विकास एवं आधुनिकीकरण की भारत की राह में जापान एक बेशकीमती साझीदार के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा, 'चाहे वह ऑटोमोबाइल का सेक्टर हो या औद्योगिक कॉरीडोर का, जापानी निवेश एवं मदद का पूरे भारत में प्रभाव देखा जा सकता है। इसका जीता जागता प्रमाण मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल प्रोजेक्ट जैसे न्यू इंडिया की अन्य बड़े परियोजनाओं में देखा जा सकता है।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।