लाइव टीवी

हमारी सरकार को 11 साल हो गए, बंगाल अन्य राज्यों से बेहतर है, भारत को राह दिखाएगा: ममता बनर्जी

Updated May 05, 2022 | 16:05 IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि हमारी सरकार को 11 साल हो गए। बंगाल अन्य राज्यों से बेहतर है। उन्होंने कहा कि यूपी में आज लड़कियों इंसाफ मांगने जाती हैं तो पीड़िता को ही आरोपी बना दिया जाता है लेकिन यहां ऐसा नहीं होता है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
मुख्य बातें
  • ममता बनर्जी ने कहा कि मुझे लोगों के लिए लोकतंत्र की परवाह है।
  • उन्होंने कहा कि यूपी में आज लड़कियों इंसाफ मांगने जीती हैं तो उन्हें ही आरोपी बना दिया जाता है, लेकिन हमारे यहां ऐसा नहीं होता है।
  • उन्होंने कहा कि हम अपने कार्यकर्ताओं को भी नहीं छोड़ते हैं.

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को एक सरकारी कार्यक्रम में कहा कि बंगाल अन्य राज्यों से बेहतर है। यूपी में आज लड़कियों इंसाफ पाने के लिए जाती हैं तो पीड़िता को ही आरोपी बना दिया जाता है लेकिन यहां हम ऐसा नहीं करते हैं। मैं अपने लड़कों और लड़कियों (पार्टी कार्यकर्ताओं) को भी नहीं छोड़ती हूं, अगर वे दोषी हैं। लेकिन कुछ ऐसे लोग भी हैं जो नकली वीडियो प्रसारित करते रहते हैं। यहां, हम राजनीतिक रंग की परवाह किए बिना अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हैं।

ममता बनर्जी ने कहा कि मुझे परवाह नहीं है कि दूसरे मेरे बारे में क्या कहते हैं। मुझे अपने लोगों के लिए लोकतंत्र की परवाह है। दुर्गा पूजा मनाने वाले ईद भी मनाते हैं। हम सभी त्योहार एक साथ मनाते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार को 11 साल हो गए हैं। अगर किसी में हिम्मत है, तो वे मुझे चुनौती दे सकते हैं और इन 11 वर्षों में मैंने जो किया है, उसका सामना कर सकते हैं। मेरे खिलाफ बोलने, गुमराह करने और साजिश रचने से कोई फायदा नहीं है।

साथ ही उन्होंने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि के लिए बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर आम लोगों को ठग रही है।

सीएम ममता ने कहा कि राजनीति करने के लिए आपको सामाजिक कार्य करना होगा। आज मैं एक बार फिर अपनी माताओं और बहनों के सामने शपथ लेती हूं कि जब तक मैं जिंदा हूं, मैं बंगाल के लिए काम करूंगी। बंगाल भारत को राह दिखाएगा।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।