लाइव टीवी

लड़का एक और प्रेमिका दो...बस स्टैंड पर ही आशिक के लिए लड़ पड़ी लड़कियां, मौका देख फरार हो गया प्रेमी

Paithan, maharashtra, two girl fight
Updated Aug 27, 2022 | 19:22 IST

पुलिस ने इस मामले में दोनों लड़कियों को पहले थाने ले गई फिर समझा बुझाकर वापस घर भेज दिया। वहीं लड़का पुलिस को देखते ही फरार हो गया था।

Loading ...
Paithan, maharashtra, two girl fightPaithan, maharashtra, two girl fight
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।
मुख्य बातें
  • लड़का पहली प्रेमिका के साथ आया था बस स्टैंड
  • भनक लगते ही दूसरी लड़की भी पहुंच गई
  • पुलिस के आने तक होती रही लड़ाई

महाराष्ट्र में एक अजीब ही मामला सामने आया है, जहां एक ही लड़के के लिए दो लड़कियां सरेआम सड़क पर लड़ने लगीं। बहस से शुरू हुई ये लड़ाई मारपीट तक पहुंच गई। बात इतनी बढ़ गई कि बाद में पुलिस को दखल देना पड़ गया।

घटना महाराष्ट्र के पैठण जिले की है। पुलिस के अनुसार लड़कियों की उम्र 17 साल है और वो दोनों एक ही लड़के से प्यार करती हैं। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद है।

एक ही लड़के से दोनों भले ही प्यार करती हों, लेकिन दोनों के बीच नफरत भी बहुत है। यही कारण है कि जब लड़का पहली प्रेमिका के साथ कहीं जाने के लिए बस स्टैंड पहुंचा तो इसकी भनक दूसरी प्रेमिका को भी लग गई। बस फिर क्या था, वो भी गुस्से में बस स्टैंड पहुंच गई। लड़के के साथ दूसरी प्रेमिका को देखते ही वो भड़क गई और तू-तू मैं-मैं शुरू हो गई। 

पहले तो जमकर दोनों में बहस हुई, फिर लोगों के सामने ही दोनों मारपीट करने लगीं। दोनों की लड़ाई के बीच जनता तमाशबीन बनी रही। तभी पुलिस को इस घटना के बारे में जानकारी मिली और वो मौके पर पहुंची। दोनों लड़कियों को शांत कराकर थाने ले आई।

जब ये दोनों लड़कियां लड़ रही थीं और लोग उन्हें देख रहे थे, पुलिस की बात हो रही थी, तभी भीड़ का फायदा उठाकर लड़का वहां से फरार हो गया। लड़का पुलिस के हाथ नहीं लगा। बाद में पुलिस ने दोनों लड़कियों को समझा बुझाकर वापस घर भेज दिया। आगे लड़ाई न करने की चेतावनी भी दी। 

ये भी पढ़ें- जिस पायलट पर एतिहाद एयरवेज को है गर्व, उनकी खूबसूरती के चर्चे हैं चारों ओर, बनीं हैं UAE की पहली महिला कैप्टन

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।