लाइव टीवी

राहुल गांधी नेचुरल लीडर हैं, उन्हें किसी पद की जरूरत नहीं, अधीर रंजन चौधरी ने बीजेपी पर भी निशाना साधा

Updated Sep 23, 2022 | 19:11 IST

राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे। इस पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि वह नेचुरल लीडर हैं, उन्हें किसी पद की जरूरत नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी की गांधी परिवार को नीचा दिखाने की कोशिश बंद होनी चाहिए।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
कांग्रेस नेता राहुल गाधी
मुख्य बातें
  • राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष नहीं बनेंगे।
  • अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि गांधी परिवार को टारगेट करना बंद करे बीजेपी।
  • उन्होंने पूछा- क्या बीजेपी ने अध्यक्ष पद के लिए चुनाव किया था?

नई दिल्ली: कांग्रेस के सीनियर नेता और सांसद अधीर रंजन चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि राहुल गांधी नेचुरल लीडर हैं, उन्हें किसी पद की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष नहीं बनेंगे। अब बीजेपी की गांधी परिवार को नीचा दिखाने की कोशिश बंद होनी चाहिए। कांग्रेस में लोकतंत्र है और अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होंगे लेकिन क्या बीजेपी ने अध्यक्ष पद के लिए चुनाव किया था? उनके अध्यक्ष का फैसला नागपुर में होता है। 

गौर हो कि बीजेपी लगातार राजनीति में परिवारवाद को लेकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी को निशाना बनाती रही है। राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। उधर कांग्रेस ने गुरुवार को एक अधिसूचना जारी कर पार्टी अध्यक्ष के चुनाव की तैयारी शुरु कर दी है।  राहुल गांधी अध्यक्ष बनने से साफ इनकार कर दिया है।

कांग्रेस में अध्यक्ष पद की दौड़ तेज होने के बीच पार्टी के सीनियर नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी अध्यक्ष बनने में उन्हें कोई दिलचस्पी नहीं है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि वह पार्टी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ेंगे। दो दशकों के अंतराल के बाद पार्टी के शीर्ष पद के लिए चुनाव की स्थिति दिखाई दे रही है, गहलोत और पार्टी के नेता शशि थरूर चुनाव में आमने-सामने हो सकते हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रियों कमलनाथ, और दिग्विजय सिंह सहित मुकुल वासनिक एवं पृथ्वीराज चव्हाण के नाम भी संभावित दावेदार के तौर पर चर्चा में थे लेकिन उनमें से कई ने शीर्ष पद के लिए दौड़ से इनकार किया है।

कांग्रेस की 3,570 किलोमीटर लंबी और 150 दिनों तक चलने वाली भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। यह यात्रा जम्मू-कश्मीर में संपन्न होगी। भारत जोड़ो यात्रा 10 सितंबर की शाम को केरल पहुंची थी। एक अक्टूबर को कर्नाटक पहुंचने से पहले यह 19 दिनों में केरल के 7 जिलों से गुजरते हुए 450 किलोमीटर लंबी दूरी तय करेगी।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।