लाइव टीवी

राजीव कुमार होंगे नए चुनाव आयुक्त, अशोक लवासा का लेंगे स्थान

Updated Aug 22, 2020 | 00:08 IST

Rajiv Kumar: राजीव कुमार इस समय पब्लिक इंटरप्राइजेज सेलेक्शन बोर्ड (पीईएसबी) के अध्यक्ष हैं। बैंकिंग एवं नौकरशाही में महत्वपूर्ण सुधार लाने के लिए कुमार को जाना जाता है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
राजीव कुमार होंगे नए चुनाव आयुक्त।
मुख्य बातें
  • राजीव कुमार शुक्रवार को नए चुनाव आयुक्त नियुक्त किए गए
  • झारखंड कैडर के 1984 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं
  • फरवरी 2020 तक वित्त सचिव के रूप में काम कर चुके हैं राजीव

नई दिल्ली : सेवानिवृत्त नौकरशाह राजीव कुमार शुक्रवार को नए चुनाव आयुक्त नियुक्त किए गए। वह अशोक लवासा का स्थान लेंगे, जो इस्तीफा दे चुके हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी। कुमार की नियुक्ति लवासा के स्थान पर हुई है जिनका इस्तीफा 31 अगस्त से प्रभावी होगा।

झारखंड कैडर के 1984 बैच के अधिकारी हैं कुमार 
कानून एवं न्याय मंत्रालय की एक अधिसूचना के मुताबिक, 'संविधान के अनुच्छेद 324 के खंड (2) के अनुसार राष्ट्रपति ने राजीव कुमार (सेवानिवृत्त आईएएस) को चुनाव आयुक्त के पद पर नियुक्त किया है। उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से उनकी नियुक्ति प्रभावी होगी।'  राजीव कुमार झारखंड कैडर के 1984 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) अधिकारी हैं।

आयुक्त पद पर 5 साल रहेंगे राजीव
इस पद पर कुमार पांच वर्षों तक रहेंगे और वह साल 2025 में रिटायर होंगे। 2024 का अगला लोकसभा चुनाव इन्हीं की देखरेख में होगा।  नियमों के मुताबिक चुनाव आयुक्त के पद का कार्यकाल छह वर्षों का होता अथवा इस पर नियुक्त अधिकारी 65 साल के होने पर सेवानिवृत हो जाता है। कुमार का जन्म फरवरी 1960 में हुआ। 

वित्त सचिव के रूप में किए अहम सुधार
कुमार इस समय पब्लिक इंटरप्राइजेज सेलेक्शन बोर्ड (पीईएसबी) के अध्यक्ष हैं। बैंकिंग एवं नौकरशाही में महत्वपूर्ण सुधार लाने के लिए कुमार को जाना जाता है।  बैंकिंग क्षेत्र में कुमार ने महत्वपूर्ण सुधार लागू किए। इन्होंने पब्लिक सेक्र के 10 बैंकों को चार में विलय कराने में अहम भूमिका निभाई। कुमार इसके पहले सितंबर 2017 से फरवरी 2020 तक वित्त सचिव के रूप में काम कर चुके हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।